- लॉकडाउन के अवसर को फायदे में बदलने वाले प्लानर चीफ क्रू कंट्रोल की सराहना
- डीआरएम ने सहयोगियों की थपथपायी पीठ, कहा-टीम भावना से मिली उपलब्धि
चक्रधरपुर. चक्रधरपुर रेलमंडल ने एक दिन में सर्वाधिक 8161 वैगन की लोडिंग कर अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये है. इससे पहले एक दिन में लगभग 7000 वैगन लोडिंग का रिकॉर्ड 14 सितंबर 2020 को पूरा कर रेलमंडल में पहले ही एक रिकॉर्ड बना लिया था. लॉकडाउन में रेगुलर ट्रेनों का परिचालन बंद रहने के दौरान यह दूसरा मौका है जबकि एक ही माह में लोडिंग में चक्रधरपुर रेलमंडल में बेहतर रिकॉर्ड हासिल किया है.
29 सितंबर को लोडिंग में दर्ज की गयी इस उपलब्धि को रेलमंडल के अधिकारियों ने डीआरएम विजय कुमार साहू के साथ मिलकर बुधवार 30 सितंबर को सेलिब्रेट किया और केक काटकर एक-दूसरे को बधाई दी. इस मौके पर डीआरएम ने सहयोगियों की पीठ थपथपायी और कहा कि यह उपलब्धि टीम भावना से ही संभव हो सकी है. माल ढुलाई की योजना तैयार करने के लिए चीफ कंट्रोलर एमके जेना को सीनियर डीओएम भास्कर ने केक खिलाकर बधाई दी.
मालूम हो कि चक्रधरपुर मंडल ने अक्तूबर 2019 में अयस्क ओर की लोडिंग में देश में दूसरा स्थान हासिल किया था. तब डीआरएम छत्रशाल सिंह थे. 10.70 मीट्रिक टन लोडिंग के लिए तब प्रतिदिन 5086 वैगन का इस्तेमाल किया गया था. वर्तमान में एक दिन में सर्वाधिक 8,161 वैगन यानी लगभग 144 रैक से यह ढुलाई की गयी है. इसमें सर्वाधिक 109 रैक आयरन ओर के हैं. इस तरह चालू वित्तीय वर्ष 2020-21 के अप्रैल से सितंबर छिमाही में रेल मंडल ने बेहतर प्रदर्शन किया है. विजय कुमार साहू ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि रेल मंडल में आधारभूत संरचना पर तेजी से काम चल रहा है. इसका फायदा आने वाले समय में यात्रियों को मिलेगा. इस मौके पर सीनियर डीओएम भास्कर एडीआरएम बीके सिंहा, सीनियर डीसीएम मनीष कुमार पाठक, सीनियर डीएसओ अशोक अग्रवाला, सीनियर डीइएन कॉडिनेशन अनूप पटेल मौजूद थे.
सरकार से मिली अनुमति तो रेगुलर ट्रेनें बढ़ेंगी : डीआरएम
डीआरएम विजय कुमार साहू ने एक सवाल के जवाब में बताया कि वर्तमान में कुछ स्पेशल और पार्सल ट्रेनें चल रही है. रेगुलर ट्रेनों को चलाने के लिए सरकार से अनुरोध किया गया गया है अगर अनुमति मिलती है तो अक्टूबर से कुछ रेगुलर ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जायेगा. डीआरएम ने स्पष्ट किया कि रेलवे इसके लिए सुरक्षा के सभी उपाय सुनिश्चित करायेगी. उन्होंने कहा कि 16 से 2 अक्तूबर तक रेल मंडल में स्वच्छता पखवाड़ा चल रहा है. इसके तहत बड़े पैमाने पर सफाई कार्य कराये जा रहे.
- ECR कार्मिक विभाग की ‘अंधेरगर्दी’, 79 JE प्रशिक्षुओं के हक पर डाका, रेलवे बोर्ड के आदेशों को ठेंगे पर रख रहे अधिकारी! - July 20, 2026
- 8वें वेतन आयोग से पहले रेलवे का बड़ा कदम, ट्रैकमेन और रनिंग स्टाफ के ‘रिस्क-हार्डशिप’ का जुटेगा डेटा, बढ़ सकते हैं भत्ते - July 19, 2026
- DDU Railway Division में हादसा या ‘प्रशासनिक लापरवाही’? जर्जर क्रेन की पुली ने ली रेलकर्मी की जान, सुरक्षा मानकों पर उठे गंभीर सवाल - July 19, 2026

















































































