Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

JABALPUR. रेलवे जमीन के बदलने नहीं देगा नौकरी, रोजगार का इंतजार कर रहे 1100 परिवारों में आक्रोश

JABALPUR. रेल मंत्रालय की नौकरी देने की नीति वापस लेने से हजारों उन परिवारों के सामने भरण-पोषण का संकट उत्पन्न हो गया है. ये लोग रेलवे के डिवीजन कार्यालय से लेकर जोनल तक चक्कर लगा रहे हैं लेकिन अब नौकरी के आश्वासन के नाम पर मुआवजा देने की बात कही जा रही है. जमीन देने वालों का कहना है कि रेलवे के पांच लाख के मुआवजे से उनका परिवार कब तक चलेगा ? जब  जमीन ली गयी थी तब नौकरी देने की बात थी अब रेलवे अपनी ही बात से मुकर रहा है. इसके लिए नयी नीति को जिम्मेदार बताया जा रहा.

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिला निवासी शिवेंद्र सेन ने रेलहंट को बताया कि ललितपुर-सिंगरौली नई रेल लाइन के लिए रीवा से मड़वा तक 17 ग्रावों की जमीन अधिग्रहित की गई है. रेलवे को इस शर्त पर ग्रामीणों ने अपनी जमीन दी थी कि बदले के परिवार के एक सदस्य को नौकरी मिलेगी. न्‍यायालय अनु विभागीय अधिकारी एवं भू अर्जन अधिकारी छतरपुर जिला छतरपुर (म.प्र.) के राजस्‍व प्रकरण क्र.01/अ-82/2013-14 30/04/2015 भूमि अधिग्रहण किया गया था.

शिवेंद्र सेन

जिला छतरपुर में निकली ललितपुर खजुराहो रेल लाइन में जमीन देने वालों ने 2016-17 में नौकरी के लिए आवेदन किया. रेलवे डिवीजन भोपाल ने समय समय पर पत्र जारी भी किये, लेकिन अभी तक रेलवे की तरफ से नौकरी नहीं दी गई है. मण्‍डल रेल प्रबंधक कार्मिक भोपाल कार्यालय भी अब इस मामले में मौन साध चुका है. पूछने पर बताया जाता है कि नौकरी अब 11/11/2019 के नियम के हिसाब से दी जायेगी. शिवेंद्र सेन के अनुसार अधिकांश लोग 2019 के पहले के अनुबंध वाले हैं.

यह भी पढ़ें : JABALPUR : जमीन देकर मिली नौकरी, जोन बदलने से परिजनों से दूर हो गये कर्मचारी

जमीन अधिग्रहण के बाद हमारे पास कोई दूसरा विकल्‍प नहीं है. हम उसी जमीन पर निर्भर थे. जमीन न होने के कारण हम लोगो को काफी पेरशानी का सामना करना पड रहा है.  रेलवे ने 2023 में एक लैटर जारी कर दिया है की अब किसी को भी नौकरी नहीं मिलेगी. ऐसे में हम लोग कहा जायगे ओर हमारा परिवार कैसे  चलेगा. नयी योजना में रेलवे द्वारा कहा जा रहा है कि जमीन के बदले भूमि स्वामियों को सिर्फ 5-5 लाख रुपए दिए जाएंगे. रेलवे बोर्ड अब कोई नौकरी नहीं देगा. यह फरमान मनमाना है और रेलवे के पूर्व के अनुबंध के विपरीत है.

शिवेंद्र सेन के अनुसार हमने स्थानीय सांसद से लेकर रेलमंत्री तक से गुहार लगायी लेकिन अब उनकी  बात कोई सुनने को तैयार नहीं है. इस मामले के जानकार हमें न्यायालय का सहारा लेने को कह रहे हैं जिसके लिए हम कानूनी पक्ष को समझ रहे है. शिवेंद्र के अनुसार इस मामले में जमीन देने वाले छतरपुर जिले के ही 1000 से अधिक किसान नौकरी की आस में बैठे हैं. रेलवे ने हमारे साथ धोखा किया है और जमीन लेकर अब नौकरी देने के बदले मुआवजा देने की बात हो रही है जो गलत है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

नये ज्वाइन टेक्नीशियन में ड्रॉपआउट रेट अधिक, वर्क प्रेशर-मेंटल स्ट्रेस से निपटने में आ रही मुश्किलें  50 परसेंट नए जॉइन करने वाले कुछ माह...

न्यूज हंट

ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रकिया को लेकर लगातार सवालों में घेरे में आ रहा है कार्मिक विभाग नियमों के विरुद्ध सीनियर को ब्रांच लाइन में दी...

न्यूज हंट

PATNA. पूर्व मध्य रेल की स्थापना के 24-25 साल में कुछेक अधिकारी ऐसे रहे हैं जो अपनी पूरी नौकरी पटना-दानापुर और हाजीपुर में ही काट...

रेल न्यूज

NEW DELHI : रेलवे बोर्ड ने अपने सभी ज़ोन को निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि जिन मामलों में व्हील-सेंसिंग सिस्टम...