Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Tuesday, October 13
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » सोशल मीडिया पर रील चमकाई तो नौकरी पर आएगी आंच! वाराणसी मंडल ने चलाया ‘आचरण नियम’ का कड़ा हंटर
बोर्ड/जोन

सोशल मीडिया पर रील चमकाई तो नौकरी पर आएगी आंच! वाराणसी मंडल ने चलाया ‘आचरण नियम’ का कड़ा हंटर

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJuly 4, 2026
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
AI PHOTO
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • ऑन-ड्यूटी वीडियो पोस्ट करने वालों पर होगी सीधी कार्रवाई, Sr DOM ने जारी किया आदेश 
  • ड्यूटी के समय ब्लॉगिंग, वीडियोग्राफी, लाइव स्ट्रीमिंग को लेकर पहले भी जारी हो चुका है निर्देश

Varanasi. सोशल मीडिया पर ‘लाइक्स’ और ‘व्यूज’ बटोरने के चक्कर में रेलवे की सुरक्षा को ताक पर रखने वाले कर्मचारियों के खिलाफ रेलवे प्रशासन ने पूरी तरह से शिकंजा कस दिया है. पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी रेल मंडल ने एक कड़ा फरमान जारी कर ऑन-ड्यूटी रील, फोटो या वीडियो बनाने वाले रेलकर्मियों को अंतिम चेतावनी दी है.

हालांकि रेलवे ने ड्यूटी के दौरान रेलवे कर्मियों को ब्लॉगिंग, वीडियोग्राफी, लाइव स्ट्रीमिंग और सोशल मीडिया कंटेंट बनाने पर पूरी तरह से रोक लगाने वाला आदेश पहले भी जारी किया था.

रेलवे प्रशासन ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता, सुरक्षा जोखिम और गोपनीयता का उल्लंघन माना था. रेलवे का कहना था कि यह कदम ब्लॉगिंग के विरोध में नहीं है, बल्कि रेलवे सुरक्षा और सार्वजनिक हित के लिए आवश्यक कदम है.

इन नियमों का उल्लंघन करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की चेतावनी भी दी गयी थी बावजूद यह सब जारी रहा.

सुरक्षा और गोपनीयता से खिलवाड़ पर पूरी तरह रोक

वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (Sr DOM) द्वारा जारी आधिकारिक निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि ट्रेन संचालन, कंट्रोल रूम और स्टेशनों की परिचालन गतिविधियां बेहद संवेदनशील होती हैं.

इस प्रकार की गोपनीय सूचनाओं या वीडियो को यूट्यूब, इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म्स पर सार्वजनिक करना रेलवे की सुरक्षा और संरक्षा (Safety and Security) के लिए एक बड़ा खतरा पैदा कर सकता है.

प्रशासन ने साफ कर दिया है कि सुरक्षा से जुड़े किसी भी इनपुट, फोटो या वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा करने की अनुमति किसी भी कर्मचारी को नहीं है.

इन पदों पर तैनात रेलकर्मियों पर रहेगी पैनी नजर

रेलवे बोर्ड के इस सख्त रुख के बाद अब जमीनी स्तर पर निगरानी बढ़ा दी गई है. सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश दिया गया है कि वे अपने अधीन आने वाले निम्नलिखित स्टाफ से इन नियमों का कड़ाई से पालन करवाएं.

  • मुख्य नियंत्रक (Chief Controllers)
  • स्टेशन अधीक्षक (Station Superintendents) और स्टेशन मास्टर
  • यातायात निरीक्षक (Traffic Inspectors)
  • ट्रेन मैनेजर (Guards) चालक सहित समस्त परिचालन कर्मचारी

प्रशासन ने दो टूक कहा है कि यदि कोई भी कर्मचारी इन आदेशों की अवहेलना करता पाया गया, तो उसके खिलाफ बिना किसी ढिलाई के तत्काल अनुशासनात्मक और दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी.

पूरे देश में ‘रीलबाय’ रेलकर्मियों के खिलाफ चलेगा महा-अभियान

रेलवे महकमे में यह कड़ा पत्र इस समय भारी चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल, पिछले कुछ समय में रेल कर्मचारियों के बीच कार्यस्थल ही नहीं ट्रेन के भीतर भी ऑन ड्यूटी के दौरान रील बनाने का चलन तेजी से बढ़ा है.

इसे रोकने के लिए अब केवल वाराणसी ही नहीं, बल्कि पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ और इज्जतनगर मंडल सहित पूरे भारतीय रेलवे स्तर पर एक विशेष अभियान चलाया जाएगा. इस मामले में आदेश तो कई बार जारी किये गये लेकिन कभी कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की जा सकी है.

हाल ही में हुई कुछ बड़ी कार्रवाइयां

नई दिल्ली स्टेशन: उत्तर रेलवे प्रशासन ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करने के मामले में नई दिल्ली स्टेशन पर तैनात एक महिला टीटीई को सख्त चेतावनी जारी की है.

गोरखपुर जंक्शन: पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर जंक्शन पर ड्यूटी के दौरान रील बनाने के आरोप में एक महिला टीटीई पर तत्काल गाज गिरी. उन्हें फ्रंटलाइन प्लेटफॉर्म ड्यूटी से हटाकर सीधे बुकिंग काउंटर पर भेज दिया गया.

रेलवे का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ट्रेनों का निर्बाध और सुरक्षित संचालन होता रहे और यात्रियों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक न हो.

Spread the love
Indian Railways Railway Reel Ban Railway Safety Varanasi Division पूर्वोत्तर रेलवे रेल न्‍यूज रेलवे आचरण नियम 1966 रेलवे सुरक्षा वाराणसी मंडल सोशल मीडिया रील बैन
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleपूर्व रेलवे का ‘कैप्टन क्लीन’ अभियान, थूकने या कचरा फेंकने पर अब ‘ऑन द स्पॉट’ जुर्माना!
Next Article राजनीति के ‘मौसम वैज्ञानिक रामविलास’, जिन्होंने बतौर रेलमंत्री बदल दी भारतीय रेलवे की तस्वीर
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेलहंट स्पेशल

BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

October 11, 2026
रेल यूनियन

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026
बोर्ड/जोन

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026
Latest Posts

BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

October 11, 2026

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group