Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, September 18
  • About Us
  • Write for Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Privacy
  • Editorial Policy
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Home » TATANAGAR : 4 टन की पार्सल बोगी में 6 टन लोडिंग की पुष्टि, पार्सल घोटाले पर क्यों मौन हैं CKP DRM!
न्यूज हंट

TATANAGAR : 4 टन की पार्सल बोगी में 6 टन लोडिंग की पुष्टि, पार्सल घोटाले पर क्यों मौन हैं CKP DRM!

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJune 18, 2026
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
सीनियर डीसीएम आदित्य चौधरी और डीआरएम तरुण हुरिया (फाइल फोटो)
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • यात्रियों की जान से खिलवाड़ करने वाले लीजधारी को ओवरलोडिंग के लिए 78,000 जुर्माना लगाकर राहत देने की तैयारी
  • सालों से चल रहे ओवरलोडिंग के खेल को रोकने के लिए अधिकारिक स्तर पर नहीं तय हुई जिम्मेदारी, नहीं हुई जांच 
  • मीडिया स्टिंग से पकड़ाये ओवरलोडिंग को अपनी उपलब्धि बताने में जुटे हैं टाटानगर के सीपीएस और रेल अधिकारी 
  • जानकारों का दावा – रेल प्रशासन या विजिलेंस टाटानगर स्टेशन का सीसीटीवी फुटेज जांच ले तो बड़ा घोटाला सामने आयेगा 

TATANAGAR. चक्रधरपुर रेल मंडल के टाटानगर स्टेशन पर अहमदाबाद एक्सप्रेस के पार्सल वैन में क्षमता से 50 फीसदी अधिक माल लादे (ओवरलोडिंग) जाने की पुष्टि होने का दावा किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार रेल प्रशासन इस मामले में नियमानुसार 78,000 रुपये का जुर्माना लीजधारी पर लगाने की तैयारी में है. हालांकि, इस संवेदनशील मामले पर आधिकारिक स्तर से कोई विस्तृत बयान न आने के कारण कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. हाई-स्पीड ट्रेनों में ओवरलोडिंग के इस खेल को लेकर यात्रियों की सुरक्षा और स्थानीय निगरानी तंत्र पर सवाल उठ रहे हैं कि क्या अधिकारिक स्तर पर जिम्मेदारी तय करने में ढील दी जा रही है? क्या चक्रधरपुर मंडल रेल प्रशासन किसी बड़े हादसे के इंतजार में है?

दरअसल, 130 से 170 किमी/घंटे की रफ्तार वाली ट्रेनों में ओवरलोडिंग के इस खेल में न तो अब तक किसी की जवाबदेही तय होने की सूचना है और न ही स्टेशनों पर निगरानी की पुख्ता व्यवस्था दिख रही है. टाटानगर में ओवरलोडिंग पकड़े जाने के बाद स्थानीय स्तर पर सख्त कार्रवाई के बजाय मामले को अहमदाबाद और हावड़ा स्टेशनों के पाले में डाल दिए जाने से अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं. डिवीजन के जिम्मेदार अधिकारियों का यह मौन पार्सल सिंडिकेट को परोक्ष रूप से शह मिलने जैसी गंभीर आशंकाओं को जन्म देता है.

TATANAGAR में रेलवे पार्सल का महा-घोटाला, कागजों में महज 170 किलो, बोगी से उतारा 2 टन माल !

दिलचस्प बात यह है कि सालों से चल रही इस कथित लापरवाही पर जब मीडिया ने सच सामने ला दिया, तो टाटानगर के सीपीएस (CPS) से लेकर डिवीजन के अधिकारी अब इस मजबूरी की कार्रवाई और ओवरलोडिंग की जांच को अपनी बड़ी उपलब्धि के रूप में पेश करने की कोशिशों में जुटे हैं.

टाटानगर के सीपीएस अमित चौधरी का कथित तौर पर कहना है कि अगर वह वजन नहीं करते तो क्या केवल मीडिया के दावे से ओवरलोडिंग साबित हो जाती? रेलवे गलियारों में चर्चा है कि सीपीएस अमित चौधरी और सीनियर डीसीएम आदित्य चौधरी के बीच बेहतर कामकाजी समीकरण रहे हैं, और उनकी टाटानगर में तैनाती को लेकर भी पूर्व में कई तरह की चर्चाएं सुर्खियों में रही थीं.  यही कारण है कि रेलकर्मियों के एक वर्ग द्वारा यह आशंका जताई जा रही है कि इसी विभागीय नजदीकी के चलते अब तक इस गंभीर मामले में सीनियर डीसीएम के स्तर से किसी उच्च स्तरीय जांच कमेटी का गठन नहीं हो सका है. हालांकि इस मामले में सीनियर डीसीएम का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है. उनका पक्ष आते ही उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा.

पार्सल लीज माफिया ने टाटानगर को बना रखा है टर्मिनेटिंग स्टेशन, राजधानी, आजाद-हिंद और नीलांचल में ओवरलोडिंग का खेल 

पार्सल लीज सिंडिकेट से जुड़े सूत्रों की मानें तो, टाटानगर स्टेशन बीते कुछ समय से पार्सल ओवरलोडिंग और नियमों की अनदेखी करने वालों के एक बड़े केंद्र के रूप में उभर रहा है. सूत्रों का दावा है कि एक सोची-समझी रणनीति के तहत टाटानगर को ‘टर्मिनेटिंग स्टेशन’ (माल उतारने-चढ़ाने का मुख्य केंद्र) की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है, और इस पूरे खेल में पार्सल कार्यालय के स्थानीय प्रबंधन की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.

आरोप है कि टाटानगर में भुवनेश्वर राजधानी, पुणे आजाद हिंद और नीलांचल एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनों में भी लीज ओवरलोडिंग का खेल चल रहा है. सूत्रों के अनुसार, यहां कथित रूप से क्षमता से अधिक माल उतारकर उसे दूसरी ट्रेनों में बुक करके आगे भेज दिया जाता है. जानकारों का तो यहां तक कहना है कि अगर रेल प्रशासन या विजिलेंस विभाग निष्पक्षता से स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज और वजन के रिकॉर्ड की गहन जांच कर ले, तो इस पूरे मामले में बड़ी अनियमितताएं सामने आ सकती हैं.

TATANAGAR : अमित पर बरसी आदित्य की कृपा, टाटा पार्सल के फिर बने “चौधरी”

टाटानगर की इस घटना में लोडिंग अहमदाबाद से होने और डेस्टिनेशन हावड़ा होने का हवाला देकर चक्रधरपुर रेल प्रशासन कथित तौर पर अपनी प्राथमिक जिम्मेदारियों से बचता नजर आ रहा है.

तकनीकी जानकारों और सूत्रों का कहना है कि जब लंबी दूरी की ट्रेनों में पार्सल लीज सिंडिकेट टाटानगर को ही एक तरह से ‘टर्मिनेटिंग स्टेशन’ की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं, तो स्थानीय स्तर पर बिना किसी बड़ी प्रशासनिक अनदेखी या ढिलाई के टाटानगर स्टेशन पर ओवरलोड माल उतारकर दूसरी ट्रेनों में भेजने का यह खेल लंबे समय तक चलना संभव नहीं दिखता. यही कारण है कि स्थानीय निगरानी तंत्र की भूमिका पर भी अब गंभीर सवाल उठने लगे हैं.

130 की रफ्तार और सुरक्षा भगवान भरोसे !

रेलवे के तकनीकी जानकारों के अनुसार टाटानगर से गुजरने वाली कई हाई-स्पीड ट्रेनें 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती हैं. जब किसी पार्सल वैन (VPH) की क्षमता सिर्फ 4 टन की हो और उसमें 6 टन यानी 50 फीसदी से भी ज्यादा माल लाद दिया जाए, तो यह सीधे तौर पर एक ‘चलता-फिरता टाइम बम’ बन जाती है. ऐसे में अगर एक्सल और सस्पेंशन अतिरिक्त भार से टूटे तो बड़ा हादसा तय है. यही नहीं पहियों और बेयरिंग पर क्षमता से अधिक दबाव के कारण हॉट एक्सल से आग लगने का खतरा भी होता है.

रेलवे पार्सल की ओवरलोडिंग पर रेलहंट की नजर बनी रहेगी … क्रमश : 

रेलहंट का प्रयास है कि सच रेल प्रशासन के सामने आये. ऐसे में किसी को अपना पक्ष रखना है तो whatsapp 9905460502 पर भेज सकते है, पूरे सम्मान के साथ उसका संज्ञान लिया जायेगा.

Spread the love
CHAKRADHARPUR DIVISION DRM CHAKRADHARPUR Parcel Overloading Rail News Railway Corruption Railway Security Lapse Sr DCM Tatanagar Parcel Scam TATANAGAR RAILWAY STATION Train Derailment Risk
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

न्यूज हंट

TATANAGAR में ₹383 करोड़ से बनेगा वंदे भारत डिपो, विकास की चमक के पीछे ‘जनशताब्दी’ और ‘इस्पात’ की बलि, रेलवे का दोहरा रवैया उजागर!

September 18, 2026
रेल न्यूज

RDSO के डिप्टी डायरेक्टर और सेक्शन इंजीनियर 4 लाख घूस लेते गिरफ्तार, सीबीआई ने हावड़ा के होटल से रंगे हाथों दबोचा

September 16, 2026
जोन/बोर्ड/डिवीजन

ECR जीएम की सार्थक पहल: रेलकर्मियों और आश्रितों से हर मंगलवार को करेंगे मुलाकात, समस्याओं का होगा समाधान

September 16, 2026
Latest Posts

TATANAGAR में ₹383 करोड़ से बनेगा वंदे भारत डिपो, विकास की चमक के पीछे ‘जनशताब्दी’ और ‘इस्पात’ की बलि, रेलवे का दोहरा रवैया उजागर!

September 18, 2026

South Eastern Railway: झारसुगुड़ा स्टेशन में प्लेटफॉर्म की संख्या 5 से बढ़कर होगी 10, जीएम अनिल कुमार जैन ने लिया कार्यों का जायजा

September 18, 2026

चक्रधरपुर के सतर्क लोको पायलटों ने बचाई सैकड़ों यात्रियों की जान, डीआरएम ने किया सम्मानित

September 16, 2026

RDSO के डिप्टी डायरेक्टर और सेक्शन इंजीनियर 4 लाख घूस लेते गिरफ्तार, सीबीआई ने हावड़ा के होटल से रंगे हाथों दबोचा

September 16, 2026

ECR जीएम की सार्थक पहल: रेलकर्मियों और आश्रितों से हर मंगलवार को करेंगे मुलाकात, समस्याओं का होगा समाधान

September 16, 2026

Adra Division: सीबीआई के हत्थे चढ़ा घूसखोर Chief Health Inspector, मेडिकल लीव मंजूर करने के एवज में ली थी रिश्वत

September 15, 2026

रेलवे अर्बन बैंक में रोजगार का बड़ा अवसर, शेयरधारकों और स्टाफ के आश्रितों के लिए ग्रुप ‘C’ के 35 पदों पर निकली भर्ती

September 15, 2026

ECR : दानापुर मंडल का नया कारनामा, LP(P) का प्रमोशन रद्द, कैडर रिव्यू के नाम पर हुआ बड़ा खेल!

September 14, 2026

‘ट्रेन लेट हो तो क्या, माल तो टाइम पर पहुंचा!’, जाने …क्या है भारतीय रेलवे का ‘5.4% वृद्धि लोडिंग वाला कमाल’

September 14, 2026

KOLKATA : रोटरी क्लब ऑफ गार्डन रीच ने मनायी स्वर्ण जयंती, समारोह में दिखा समाज सेवा और उल्लास का संगम

September 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group