Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

मुरैना में ‘आग की अफवाह’ ने ली 4 की जान, उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आए

BHOPAL. मध्य प्रदेश के मुरैना में रविवार शाम एक अफवाह ने बड़े रेल हादसे को जन्म दे दिया. खजुराहो से उदयपुर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस में अचानक आग लगने की अफवाह फैल गई. इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गयी. ट्रेन की चेन खींचकर कुछ यात्री जान बचाने के लिए नीचे कूदकर पास की पटरी पर खड़े हुए, तभी दूसरी ओर से आ रही पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आ गये. दर्दनाक हादसे में एक बच्चे और तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गयी है.

घटना हेतमपुर और घेर रेलवे स्टेशन के बीच की है, जिसके बाद पूरे रेल प्रशासन में खलबली मच गई है. हालांकि पुलिस पुलिस और रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. बताया जाता है केि रविवार को खजुराहो से चलकर झांसी होकर इंटरसिटी एक्सप्रेस उदयपुर जा रही थी. दोपहर करीब 4 बजे ट्रेन मुरैना पार करने के बाद हेतमपुर-घेर
स्टेशन के बीच पहुंची. तभी आग लगने की अफवाह फैलने के बाद चेन पुलिंग की गई.

चश्मदीदों की माने तो ट्रेन रुकने के बाद कुछ यात्री नीचे उतर गए. इसी दौरान आगरा की ओर से मुरैना-ग्वालियर होकर झांसी जा रही पातालकोट एक्सप्रेस ट्रेन आ रही थी. इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, पटरी किनारे खड़े लोग इसकी चपेट में आ गए.

मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज सिंह ने मीडिया को बताया कि शाम करीब सवा चार बजे मंडल के हेतमपुरधौलपुर रेलखंड में गाड़ी संख्या 19665 खजुराहो – उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के जनरल कोच (इंजन से दूसरा कोच) में चेन पुलिंग से गाड़ी रुकी थी. गाड़ी के रुकने के दौरान कुछ यात्री ट्रेन से उतरकर पस की रेल लाइन पर चले गए. इसी दौरान दूसरी तरफ से आ रही फिरोजपुर-सिवनी पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आने से कुछ यात्रियों के हताहत होने की सूचना है. रेलवे प्रशासन प्रभावित यात्रियों के परिजनों को सहयोग करने में जुटा है. मामले की जांच की जा रही है.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

अवैध वेंडिंग संचालन को लेकर स्थानीय सिंडिकेट के निशाने पर आ गये थे कमलेश समादार ASC/ROU ने रेलवे बोर्ड को भेजी ‘X’ की शिकायत...

आरपीएफ-जीआरपी

संवेदनशील इलाके में नियम तोड़ अकेले तैनात था जवान राजेश मिश्रा, मौत के बाद सुरक्षा मानकों पर उठे गंभीर सवाल Ranchi. रांची के नामकुम...

न्यूज हंट

S&T कर्मचारियों की एकजुटता रंग लाई! IRSTMU के ‘डिमांड डे’ के बाद रेलवे बोर्ड ने जारी की टेक्नीशियन भर्ती की अधिूसचना  NDLS. भारतीय रेलवे के...