Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Wednesday, September 30
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » पूर्व मध्य रेलवे में ‘सुल्तान मिर्ज़ा’ राज? ट्रांसफर-पोस्टिंग के खेल और सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट में सुस्ती पर उठे सवाल
न्यूज हंट

पूर्व मध्य रेलवे में ‘सुल्तान मिर्ज़ा’ राज? ट्रांसफर-पोस्टिंग के खेल और सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट में सुस्ती पर उठे सवाल

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJune 28, 2026
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
फोटो AI जेनरेटेड
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

PATNA. पूर्व मध्य रेलवे का दानापुर मंडल इस समय एक नए विवाद के केंद्र में है. विद्युत विभाग (सामान्य) के कामकाज और वहां के अधिकारियों के फैसलों पर पक्षपात, भ्रष्टाचार और वित्तीय नुकसान पहुंचाने के गंभीर आरोप लग रहे हैं.

चर्चा है कि एक तरफ जहां जरूरी रेल प्रोजेक्ट्स कछुआ गति से चल रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ रसूखदार अधिकारी रेलवे के संसाधनों और मैनपावर का कथित तौर पर निजी फायदों के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं.

railwellwishers.com और स्थानीय सूत्रों से मिल रही खबरों के अनुसार, विभाग के भीतर नियमों को ताक पर रखकर कथित तौर पर एक सिंडिकेट चलाया जा रहा है. जिससे न केवल रेलकर्मियों का शोषण हो रहा है बल्कि रेलवे के राजस्व को भी भारी चपत लग रही है.

रेलकर्मियों का घरेलू कार्यों में दुरुपयोग और शोषण

शिकायतों के मुताबिक, दानापुर मंडल में कथित तौर पर कर्मचारियों की भारी कमी का बहाना बनाकर ‘ठेका संस्कृति’ (आउटसोर्सिंग) को बढ़ावा दिया जा रहा है. दूसरी तरफ, हकीकत यह बताई जा रही है कि मंडल के लगभग 170 से 180 तकनीकी और सहायक रेल कर्मचारी (जैसे हेल्पर और टेक्नीशियन) ग्राउंड ड्यूटी पर तैनात होने के बजाय रसूखदार अधिकारियों के सरकारी आवासों पर घरेलू काम कर रहे हैं.

आरोप है कि कुछ अधिकारी रसूख के नशे में 7 से 9 रेलकर्मियों को अपने निजी आवास पर बंधुआ मजदूरों की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं. जब रेल लाइनों या स्टेशनों पर तकनीकी खराबी (फेलियर) होती है, तो मैनपावर की कमी का बहाना बना दिया जाता है.

रेलमंत्री का दावा – 52 सप्ताह में होंगे 52 सुधार, यहां – साहब के घर में ड्यूटी बजा रहे हेल्पर-टेक्नीशियन

इस कथित शोषण के खिलाफ आवाज उठाने वाले कर्मचारियों को दबाने के लिए अब नई रणनीतियां अपनाई जा रही हैं, जैसे आवास पर फोन ले जाने की मनाही, सीसीटीवी बंद रखना और कर्मचारियों को शिफ्टों में बुलाना, ताकि यह बात बाहर न आ सके.

ट्रांसफर-पोस्टिंग का खेल और चहेतों को तवज्जो

खबरों के अनुसार, विद्युत विभाग में जाति और मजहब के आधार पर पक्षपात के गंभीर आरोप लग रहे हैं. मामला उजागर होने के बाद, कथित तौर पर अपने करीबियों को बचाने और मनचाही जगहों पर बिठाने का खेल शुरू हो चुका है.

हाल ही में राजेंद्र नगर कोचिंग कॉम्प्लेक्स में तैनात एक सीनियर सेक्शन इंजीनियर (SSE) को हटाकर चहेते को सेट करने का प्रयास किया जा रहा है. इसके अलावा, वित्तीय अनियमितताओं के आरोपी (दागी) कर्मचारियों को नियमों के विरुद्ध जाकर महत्वपूर्ण स्टोर का अनाधिकृत प्रभार सौंपने की बात भी सामने आ रही है.

सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट में सुस्ती और वित्तीय नुकसान

रेलवे को सीधे तौर पर वित्तीय लाभ पहुंचाने वाले प्रोजेक्ट्स में जानबूझकर ढिलाई बरतने का आरोप है. अगस्त 2023 में पीपीपी (PPP) मोड पर आधारित जिस सोलर पैनल प्रोजेक्ट को गति पकड़नी थी, वह नाममात्र के लिए चल रहा है. अनुबंध के तहत 3.2 मेगावाट (MW) क्षमता का सोलर पैनल स्टेशन बिल्डिंग की छतों पर लगाया जाना था, जिससे रेलवे का बिजली बिल काफी कम हो जाता.

परंतु, एक वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी महज 350 किलोवाट (KW) का काम ही एक कॉलोनी की छत पर किया गया है. आरोप है कि संबंधित संवेदक (कॉन्ट्रैक्टर) के प्रति विशेष संवेदना के कारण इस प्रोजेक्ट को जानबूझकर उलझाया जा रहा है.

फर्जी बिलिंग और कोटेशन का ‘कमीशन सिस्टम’

विद्युत विभाग के अंतर्गत होने वाले कोटेशन के कार्यों में कथित तौर पर एक नया भ्रष्टाचार का मॉडल सामने आया है. नियमों को ताक पर रखकर कोटेशन को पहले से निर्धारित दरों पर आगे बेचा जा रहा है.

सब-स्टैंडर्ड (घटिया) मटेरियल की सप्लाई और फर्जी बिलों के माध्यम से रेलवे के राजस्व को लूटा जा रहा है. अधिकारियों के इम्प्रेस्ट फंड (आकस्मिक कोष) के माध्यम से की जा रही खरीदारी भी भारी संदेह के घेरे में है.

मुख्यालय स्तर के अधिकारियों के अधिकारों का दुरुपयोग कर मंडल स्तर पर ‘काम कम, माल भरदम’ के सिद्धांत पर फर्जी कार्य दिखाए जा रहे हैं. इसके अलावा, अमृत भारत योजना के तहत लखीसराय में होने वाले लिफ्ट निर्माण कार्य को नियमों को दरकिनार कर केवल जल्दबाजी में उद्घाटन कराने के नाम पर दानापुर स्टेशन की लिफ्ट को वहां शिफ्ट कर दिया गया.

बड़े सवाल और मौन तंत्र

इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि सोशल मीडिया और विभिन्न माध्यमों से शिकायतें सामने आने के बाद भी मंडल या मुख्यालय स्तर के किसी भी वरीय अधिकारी ने इस पर सुध नहीं ली है. ऐसा लगता है कि पूरी व्यवस्था मौन स्वीकृति देकर इस कथित लूट में साझीदार बनी हुई है.

रेल मंत्रालय ने भले ही ’52 सप्ताह, 52 सुधार’ का नारा देकर विसंगतियों को दूर करने का दावा किया था, लेकिन जमीनी स्तर पर सुधार की कोई शुरुआत न होना इस अभियान पर प्रश्नचिह्न लगाता है.

क्या रेलवे बोर्ड इस गंभीर मामले का संज्ञान लेकर कोई निष्पक्ष जांच कराएगा या फिर पूर्व मध्य रेलवे का विद्युत विभाग इसी तरह विनाश के मार्ग पर अग्रसर रहेगा ?

क्रमश : 

रेलहंट का प्रयास है कि सच रेल प्रशासन के सामने आये. ऐसे में किसी को अपना पक्ष रखना है तो whatsapp 9905460502 पर भेज सकते है, पूरे सम्मान के साथ उसका संज्ञान लिया जायेगा. 

Spread the love
Corruption in Railway Danapur Division News Danapur Rail Division Danapur Station EAST CENTRAL RAILWAY RAILWAY NEWS Railway Wellwishers दानापुर रेल मंडल दानापुर विद्युत विभाग पूर्व मध्य रेलवे रेल न्‍यूज रेलवे में भ्रष्टाचार
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleचतरा में खूनी संघर्ष: रेलवे साइडिंग में वर्चस्व को लेकर दो गुट भिड़े, प्रमुख पति समेत 10 घायल, सड़क जाम
Next Article ट्रेन का प्लेटफॉर्म बदलते ही मोबाइल पर आएगा लाइव अलर्ट, रेलवे अपग्रेड कर रहा अपना इन्क्वायरी सिस्टम
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

न्यूज हंट

ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

September 30, 2026
जोन/बोर्ड/डिवीजन

ECR के SDGM पंकज कुमार सिन्हा भेजे गये पश्चिम मध्य रेलवे, बनाये गये PCMM

September 28, 2026
रेल यूनियन

रेलवे अर्बन बैंक भर्ती में SC, ST व OBC आरक्षण लागू करने की मांग, 15 सितंबर की अधिसूचना रद्द करने का आग्रह

September 25, 2026
Latest Posts

ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

September 30, 2026

दक्षिण पूर्व रेलवे: बारबिल-बोलानीखदान दोहरीकरण परियोजना के लिए मिले 122 करोड़, लौह अयस्क परिवहन में आयेगी तेजी

September 29, 2026

World Heart Day 2026: Health camp and awareness program organized at SER Garden Reach Hospital

September 29, 2026

रेलवे में बड़े आंदोलन की आहट: 5 नवंबर को ‘टूल डाउन’ पर जा सकते हैं सिग्नल और टेलीकॉम कर्मचारी, ठप पड़ सकती हैं ट्रेनें

September 29, 2026

ECR के SDGM पंकज कुमार सिन्हा भेजे गये पश्चिम मध्य रेलवे, बनाये गये PCMM

September 28, 2026

रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: ट्रैक मेंटेनरों के कैडर मर्जर और प्रमोशन का नया फॉर्मूला, जानें किसे मिलेगा फायदा और कौन रहेगा वंचित

September 28, 2026

SER: स्टेशनों पर पेयजल की गुणवत्ता सुधारने के लिए चला व्यापक सफाई अभियान, पर जमीनी हकीकत अब भी बड़ी चुनौती

September 28, 2026

दिल्ली में इजाजत न मिलने के बाद नई दिल्ली स्टेशन पर एस्मा का सांकेतिक “रन फॉर सेफ्टी”: स्टेशन मास्टरों ने ली रेल संरक्षा और समय पालन की शपथ

September 27, 2026

आगरा मंडल अधिवेशन: आठवें वेतन आयोग, PLB बोनस और GIS बीमा राशि बढ़ाने की उठी मांग, UMRKS की नई कार्यकारिणी गठित

September 27, 2026

भारतीय रेल के स्वर्णिम अध्याय की शुरुआत: अमित शाह ने देश की पहली एलएनजी ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

September 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group