Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

समाज-संस्कृति

पुनीत जीवन ने चार घंटे में जुटाया 70 यूनिट रक्त, रक्तदाताओं को किया गया सम्मानित

  • तपती गर्मी में ‘पुनीत जीवन’ और ‘टीम पीएसएफ’ का सहारा, जमशेदपुर ब्लड सेंटर को मिली बड़ी राहत

जमशेदपुर. गर्मी की तपिश के बीच सामाजिक संस्थान ‘पुनीत जीवन’ ने संध्याकालीन रक्तदान शिविर का आयोजन 15 जून 2026 को जमशेदपुर ब्लड बैंक में आयोजित किया. महज चार घंटे के शिविर में कुल 70 यूनिट रक्तदान हुआ. इस मौके पर संस्था की ओर से रक्तदाताओं को अंग वस्त्र, मेमेटों एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया.

15 जून ( विश्व रक्तदाता दिवस ) पर पुनीत जीवन का इस साल यह दूसरा और अब तक का 13वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर था. जमशेदपुर ब्लड सेंटर में आयोजित संध्याकालीन शिविर में शाम 4 बजे से रात नौ बजे तक रक्तदान हुआ. गर्मी में स्वैच्छिक रक्तदान में कमी का प्रभाव जमशेदपुर ब्लड सेंटर पर पड़ा है, इस ध्यान में रखकर जरुरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के लिए संध्याकालीन शिविर का आयोजन किया गया था.

खोया अपना लाल, पर दूसरों के लिए बनीं मिसाल

रक्तदाता का हौसला बढ़ातीं मंजू कुमारी

इस शिविर के पीछे एक नारी शक्ति श्रद्धेया मंजू कुमारी का वह दर्द छुपा है, जिन्होंने कुछ वर्ष पूर्व अपने लाल पुनीत को खोया था. नारी शक्ति स्वरुपा मंजू कुमारी ने बेटे के यादों को ताजा रखने का माध्यम चुना स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का. लक्ष्य था रक्तदान के जरिए श्रद्धांजलि अर्पित की जाये. इस तरह होनहार लाल के नाम रक्तदान के जरिए जरूरतमंद को रक्त उपलब्ध कराने की पहल एक अभियान बन चुका है.

रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाने पहुंचे अफसर-समाजसेवी 

शिविर में रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाने के लिए डीएसपी सीआईडी जमशेदपुर सतीश कुमार सिन्हा, पूर्व जिला परिषद सदस्य किशोर यादव, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, समाजसेवी मानिक मल्लिक, जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मल्लिक, बागबेड़ा के उप मुखिया संतोष कुमार आदि पहुंचे. जमशेदपुर ब्लड सेंटर एवं प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन यानी टीम पीएसएफ ने रक्तदान में सहयोग किया.

टीम पीएसएफ के शतकवीरों को मानव सेवा सम्मान

पुनीत जीवन ने शहर में शतकवीरों की नयी श्रृंखला तैयार करने वाले टीम पीएसएफ के उन रक्तदाताओं को सम्मानित किया जो समाजसेवा की नयी परिभाषा लिख रहे हैं. सम्मानित होने वाले शतकवीरों में कुमारेस हाजरा, रवि शंकर, मनोरंजन गौड़, उत्तम कुमार गोराई, शुभेंदु मुखर्जी, कमल कुमार घोष, अजित कुमार भगत, अवधेश कुमार वर्मा आदि  मिल रहे. मौके पर उपस्थित समाजसेवी, मंजू कुमारी, उमेश जी आदि ने इसमें सहयोग किया.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

अवैध वेंडिंग संचालन को लेकर स्थानीय सिंडिकेट के निशाने पर आ गये थे कमलेश समादार ASC/ROU ने रेलवे बोर्ड को भेजी ‘X’ की शिकायत...

न्यूज हंट

S&T कर्मचारियों की एकजुटता रंग लाई! IRSTMU के ‘डिमांड डे’ के बाद रेलवे बोर्ड ने जारी की टेक्नीशियन भर्ती की अधिूसचना  NDLS. भारतीय रेलवे के...

आरपीएफ-जीआरपी

संवेदनशील इलाके में नियम तोड़ अकेले तैनात था जवान राजेश मिश्रा, मौत के बाद सुरक्षा मानकों पर उठे गंभीर सवाल Ranchi. रांची के नामकुम...