Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Wednesday, September 30
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » उत्तर पश्चिम रेलवे का बड़ा फैसला : जुलाई में 40 अतिरिक्त डिब्बों के साथ बढ़ेंगी हजारों सीटें
रेल यात्री

उत्तर पश्चिम रेलवे का बड़ा फैसला : जुलाई में 40 अतिरिक्त डिब्बों के साथ बढ़ेंगी हजारों सीटें

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJune 29, 2026
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

NDLS/JODHPUR. जुलाई महीने में ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है. मानसून, छुट्टियों और यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल ने 17 जोड़ी (कुल 34) ट्रेनों में 40 अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है. यह व्यवस्था 1 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक अस्थाई रूप से लागू रहेगी.

इन अतिरिक्त कोचों में एसी (AC), स्लीपर (Sleeper) और जनरल (General) श्रेणी के डिब्बे शामिल होंगे.  जिससे लंबी दूरी के यात्रियों को न केवल कन्फर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ेगी, बल्कि प्रतीक्षा सूची (Waiting List) का दबाव भी काफी कम होगा.

1. जयपुर और जोधपुर रूट

इंटरसिटी में सफर होगा आसान : जयपुर-जोधपुर-जयपुर इंटरसिटी सुपरफास्ट (22977/22978) में फर्स्ट कम सेकंड एसी और एसी थ्री टियर कोच बढ़ाए जा रहे हैं. इससे दोनों शहरों के बीच रोजाना सफर करने वाले नौकरीपेशा और व्यापारियों को कन्फर्म सीट मिल सकेगी.

2. इंदौर और मध्य प्रदेश रूट

मरुधर और रणथंभौर एक्सप्रेस में राहत फायदा : इंदौर और जोधपुर को जोड़ने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ रहती है. अब जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस (14801/14802) और इंदौर-भगत की कोठी रणथंभौर सुपरफास्ट (12465/12466) में 2 स्लीपर और 3 जनरल कोच जोड़े जा रहे हैं, जिससे वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को सीधा फायदा होगा.

3. दिल्ली और उत्तर प्रदेश (वाराणसी) रूट

मरुधर में बढ़ेंगे एसी कोच फायदा: धार्मिक और व्यापारिक यात्रा के लिए प्रसिद्ध जोधपुर-वाराणसी मरुधर एक्सप्रेस (14853/54, 14863/64, 14865/66) के सभी रूटों पर 1-1 एसी थ्री टियर कोच बढ़ाया गया है. इसके अलावा दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर राजस्थान संपर्क क्रांति (12463/64) में भी एसी, स्लीपर और जनरल कोच की संख्या बढ़ाई गई है.

4. मुंबई (दादर/बांद्रा) और गुजरात रूट

प्रवासियों के लिए बड़ी सौगात : राजस्थान से मुंबई और गुजरात जाने वाले प्रवासियों के लिए दादर, बांद्रा टर्मिनस और साबरमती जाने वाली ट्रेनों (जैसे जोधपुर-दादर, भगत की कोठी-बांद्रा, और जैसलमेर-साबरमती) में एसी और स्लीपर कोच बढ़ाए गए हैं. इससे त्योहारों और छुट्टियों में घर आने-जाने वालों की राह आसान होगी.

5. कोलकाता और दक्षिण भारत (तिरूच्चिराप्पल्ली) रूट

लंबी दूरी के यात्रियों को तोहफा : बीकानेर-कोलकाता प्रताप एक्सप्रेस (12495/96) और भगत की कोठी-तिरूच्चिराप्पल्ली सुपरफास्ट (20481/82) जैसी लंबी दूरी की ट्रेनों में कोच बढ़ने से दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत की यात्रा करने वाले रेलयात्रियों को लंबी वेटिंग लिस्ट से राहत मिलेगी.

Spread the love
Extra Coaches in Trains Indian Railways Jaipur railway station Jodhpur Division North Western Railway NWR Rail News Summer Special Trains Train Passenger Facility Waiting List Relief उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर रेलवे स्टेशन जोधपुर मंडल ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भारतीय रेलवे रेल यात्री सुविधा रेल समाचार वेटिंग लिस्ट राहत
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleट्रेन का प्लेटफॉर्म बदलते ही मोबाइल पर आएगा लाइव अलर्ट, रेलवे अपग्रेड कर रहा अपना इन्क्वायरी सिस्टम
Next Article CKP DIVISION : नई ट्रांसफर पॉलिसी में प्रबंधन की ‘मनमानी’ से रनिंग स्टाफ में आक्रोश, बैकफुट पर SERMU, मुद्दा भुनाने मैदान में उतरी SERMC
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल न्यूज

SER: स्टेशनों पर पेयजल की गुणवत्ता सुधारने के लिए चला व्यापक सफाई अभियान, पर जमीनी हकीकत अब भी बड़ी चुनौती

September 28, 2026
रेल यूनियन

दिल्ली में इजाजत न मिलने के बाद नई दिल्ली स्टेशन पर एस्मा का सांकेतिक “रन फॉर सेफ्टी”: स्टेशन मास्टरों ने ली रेल संरक्षा और समय पालन की शपथ

September 27, 2026
रेल न्यूज

पश्चिम बंगाल में ट्रेन हादसा, नारायणगढ़ में कोयला लदी मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे, रेल परिचालन बाधित

September 27, 2026
Latest Posts

ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

September 30, 2026

दक्षिण पूर्व रेलवे: बारबिल-बोलानीखदान दोहरीकरण परियोजना के लिए मिले 122 करोड़, लौह अयस्क परिवहन में आयेगी तेजी

September 29, 2026

World Heart Day 2026: Health camp and awareness program organized at SER Garden Reach Hospital

September 29, 2026

रेलवे में बड़े आंदोलन की आहट: 5 नवंबर को ‘टूल डाउन’ पर जा सकते हैं सिग्नल और टेलीकॉम कर्मचारी, ठप पड़ सकती हैं ट्रेनें

September 29, 2026

ECR के SDGM पंकज कुमार सिन्हा भेजे गये पश्चिम मध्य रेलवे, बनाये गये PCMM

September 28, 2026

रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: ट्रैक मेंटेनरों के कैडर मर्जर और प्रमोशन का नया फॉर्मूला, जानें किसे मिलेगा फायदा और कौन रहेगा वंचित

September 28, 2026

SER: स्टेशनों पर पेयजल की गुणवत्ता सुधारने के लिए चला व्यापक सफाई अभियान, पर जमीनी हकीकत अब भी बड़ी चुनौती

September 28, 2026

दिल्ली में इजाजत न मिलने के बाद नई दिल्ली स्टेशन पर एस्मा का सांकेतिक “रन फॉर सेफ्टी”: स्टेशन मास्टरों ने ली रेल संरक्षा और समय पालन की शपथ

September 27, 2026

आगरा मंडल अधिवेशन: आठवें वेतन आयोग, PLB बोनस और GIS बीमा राशि बढ़ाने की उठी मांग, UMRKS की नई कार्यकारिणी गठित

September 27, 2026

भारतीय रेल के स्वर्णिम अध्याय की शुरुआत: अमित शाह ने देश की पहली एलएनजी ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

September 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group