Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

आरपीएफ-जीआरपी

PRAYAGRAJ : दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पर युवक के पास से 24 लाख रुपए बरामद, जाने कहां जा रहे थे पैसे…

PRAYAGRAJ. उत्तर प्रदेश के दीन दयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन जीआरपी थाने की पुलिस टीम ने दिलदार नगर जंक्शन के पास से शनिवार को एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया. जीआरपी पुलिस टीम ने युवक के कब्जे से चौबीस लाख चालीस हजार रुपए नकदी बरामद किया है. यह जानकारी पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज प्रशान्त वर्मा ने दी.

उन्होंने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत जीआरपी डीडीयू थाने की पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन दिलदार नगर जंक्शन से उप्र के जिला मऊ जनपद के मऊनाथ भंजन थाना क्षेत्र के मुंशीपुरा गांव निवासी घनश्याम वर्मा पुत्र अमरनाथ वर्मा को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक के कब्जे से 24 लाख 40 हजार रूपया बरामद किया है.

पुलिस टीम को पूछताछ के दौरान पैसे के संबंध स्पष्ट जवाब एवं कोई दस्तावेज नहीं दे सका. बरामद रुपयों के सम्बन्ध में कागजात मांगा गया तो कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका . बरामद हुये रुपयों के बारे में आयकर विभाग, वाराणसी को विधिक कार्यवाही हेतु सूचित किया गया . आयकर विभाग की टीम थाना आयी है, पकड़े गये संदिग्ध व्यक्ति घनश्याम वर्मा उपरोक्त व बरामद रुपयों से भरे काले रंग के पिट्ठू बैग को आयकर टीम को आवश्यक कार्यवाही हेतु सुपुर्दगी में दिया गया .

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

अवैध वेंडिंग संचालन को लेकर स्थानीय सिंडिकेट के निशाने पर आ गये थे कमलेश समादार ASC/ROU ने रेलवे बोर्ड को भेजी ‘X’ की शिकायत...

आरपीएफ-जीआरपी

संवेदनशील इलाके में नियम तोड़ अकेले तैनात था जवान राजेश मिश्रा, मौत के बाद सुरक्षा मानकों पर उठे गंभीर सवाल Ranchi. रांची के नामकुम...