Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, October 31
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » SER : बालीचक रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, मालगाड़ी का इंजन प्लेटफॉर्म से टकराया, अफरातफरी
    रेल न्यूज

    SER : बालीचक रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, मालगाड़ी का इंजन प्लेटफॉर्म से टकराया, अफरातफरी

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskNovember 9, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    KHARAGPUR. दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर रेल मंडल के अंतर्गत बालिचक स्टेशन (Accident at Balichak station) पर रविवार की सुबह इंजन प्लेटफॉर्म से टकराया गया. इंजन की टक्कर से प्लेटफॉर्म का बड़ा हिस्सा ध्वस्त हो गया और लोगों में अफरा-तफरी मच गयी. रेलवे की टीम इसे तकनीकी गड़बड़ी मान रही है. घटना सुबह आठ बजे की है. बताया जा रहा है कि मालगाड़ी का इंजन अचानक अनियंत्रित होकर लाइन से उतरकर सीधे प्लेटफॉर्म की ओर चला गया.

    इसके बाद जोरदार धमाके की आवाज हुई और प्लेटफॉर्म बाद बड़ा हिस्सा ध्वस्त हो गया. जोरदार आवाज से वहां अफरा तफरी मच गयी और लोग इधर-उधर भागने लगे. रेलवे सुरक्षा बल के साथ रेलकर्मियों में तत्काल पहल करते हुए लोगों को वहां से हटाया. इसके बाद स्टेशन परिसर को खाली करा लिया गया. राहत की बात यह रही कि किसी के घायल होने या बड़े नुकसान की कोई जानकारी नहीं है.

    इंजन को पटरी पर लाने में जुटे रेलकर्मी

    रेलवे सूत्रों के अनुसार प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि इंजन के ब्रेक सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण घटना हुई. रेल यांत्रिक विभाग की विशेषज्ञ टीम इंजन के सभी तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही है, ताकि सही कारणों का पता लगाया जा सके. हालांकि इंजन के पटरी छोड़कर प्लेटफॉर्म से टकराने के मामले को खड़गपुर रेल मंडल प्रशासन ने गंभीरता से लिया है. मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिये गये हैं.

    खड़गपुर रेलमंडल के एक अधिकारी ने बताया कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सभी इंजनों की सुरक्षा एवं नियंत्रण प्रणाली की समग्र समीक्षा की जा रही है. फिलहाल रेल यातायात को सामान्य स्थिति में लाने की प्रक्रिया चल रही है. घटनास्थल की सफाई के साथ-साथ प्रभावित ट्रैक की तकनीकी जांच कर गड़बड़ी का पता लगाया जा रहा है. हालांकि टक्कर से समय यात्रियों के मौके पर नहीं रहने के कारण बालिचक स्टेशन एक संभावित बड़ा हादसा टल गया.

    chaos ensues goods train engine collides with platform INDIAN RAIL railway board RAILWAY NEWS RAILWAY SAFTY SER: Major accident averted at Balichak railway station इंडियन रेलवे न्यूज भारतीय रेल रेलवे की खबरें रेलवे न्‍यूज
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleGONDA RPF की कस्टडी में आरोपी की मौत, अस्पताल में शव छोड़कर भागे, सब इंस्पेक्टर समेत तीन जवानों पर हत्या की प्राथमिकी
    Next Article Bilaspur train accident से सबक… Loco Pilots को दिलायी सुरक्षा की शपथ, लाल बत्ती दिखी तो आगे नहीं बढ़ायेंगे ट्रेन
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    बोर्ड/जोन

    चार्जिंग बंद करना समाधान नहीं: विशेषज्ञों की दो टूक- सिस्टम सुधारे रेलवे, यात्रियों को न हो परेशानी

    October 30, 2026
    देश-दुनिया

    स्पेन के टोलेडो प्रांत में दो हाई-स्पीड ट्रेनें टकराई, 46 से अधिक लोगों की मौत,

    October 28, 2026
    अभिमत

    क्या ‘रेल जन-संवाद’ से सुधरेंगे हालात, या औपचारिकता बनकर रह जाएगा रेलवे का विशेष अभियान!

    October 23, 2026
    Latest Posts

    रेलवे कर्मचारी और पेंशनर्स अब राजधानी-शताब्दी में एक श्रेणी से ऊपर कर सकेंगे यात्रा, देना होगा ‘डिफरेंस ऑफ फेयर’

    October 31, 2026

    देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर काे आज रवाना करेंगे पीएम मोदी, वाराणसी से दिल्ली तक महिला क्रू-सदस्यों के हाथों में होगी कमान

    October 31, 2026

    डेढ़ साल बाद भी ज्यादातर लोकोमोटिव्स में नहीं लग सका FSD और टूल बॉक्स, लोको पायलटों का संघर्ष जारी

    October 31, 2026

    ₹69,000 न्यूनतम वेतन, 8वें वेतन आयोग से बड़ी उम्मीद या सिर्फ कागजी छलावा! रेलकर्मी उठा रहे सवाल

    October 31, 2026

    रेलवे में नौकरी का अवसर: स्टेशन मास्टर के 1265 पदों पर भर्ती का शानदार मौका, ग्रेजुएट्स के लिए खुला आवेदन का रास्ता

    October 30, 2026

    रूपम पाण्डेय बने ‘ऑल इंडिया रेलवे वर्कर्स फेडरेशन’ के राष्ट्रीय महासचिव, भारतीय जनता मजदूर सेल ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

    October 30, 2026

    गपशप : चक्रधरपुर रेलमंडल का कामर्शियल विभाग… कुर्सी से फेविकोल का रिश्ता और ‘रवि’ बाबू!

    October 30, 2026

    चार्जिंग बंद करना समाधान नहीं: विशेषज्ञों की दो टूक- सिस्टम सुधारे रेलवे, यात्रियों को न हो परेशानी

    October 30, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का फैसला: ट्रेन से गिरने वाले यात्री के पास टिकट न मिलने पर भी परिजनों को मिलेगा मुआवजा, ट्रिब्यूनल का आदेश खारिज

    October 30, 2026

    स्पेन के टोलेडो प्रांत में दो हाई-स्पीड ट्रेनें टकराई, 46 से अधिक लोगों की मौत,

    October 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group