Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

न्यूज हंट

CKP DIVISION : मुंबई मेल हादसे से उबरे नहीं कि राजखरसावां में मालगाड़ी के दो डिब्बे बेपटरी

CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल अभी मुंबई मेल हादसे से उबरा नहीं था कि यहां राजखरसावां रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार 20 अगस्त 2024 को मालगाड़ी की दो बोगियां पटरी से उतर गयी. हालांकि इस मामले में किसी को चोट नहीं आयी है. दुर्घटना के बाद सेक्शन पर ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहा है. ट्रैक को दुरुस्त करने का काम शुरू हाे चुका है. मालगाड़ी के बेपटरी होने के कारणों का पता नहीं चल सका है.

दुर्घटना राजखरसावां रेलवे स्टेशन से 200 मीटर दूर राजखरसावां-चाईबासा सेक्शन पर हुई है. अपलाइन के लाइन नंबर 13 के पास मालगाड़ी के दो वैगन पटरी से उतर गये हैं. मालगाड़ी के गिरे गये डिब्बों को हटाकर ट्रैक को दुरुस्त किया जा हा. दुर्घटना के कारणों पर अब तक रेलवे अधिकारी मौन है.

मालूम हो कि कुछ दिनों पहले ही चक्रधरपुर रेलमंडल में मुंबई मेल हादसे में दो लोगों को जान गवानी पड़ी थी जबकि कई लोग घायल हो गये थे. इस हादसे की सीआरएस जांच हो चुकी है जबकि उसकी रिपोर्ट आनी अभी बाकी है. बार-बार हो रहे रेल हादसों ने रेलवे के सुरक्षा तंत्र और इंजीनियरिंग विभाग की कार्यप्रणाली को सवालों के घेरे में ला दिया है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...