Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

गपशप

TATANAGAR … GM/SER स्पेशल के पहले छोड़ दी मालगाड़ी, ऑपरेटिंग पर फूटा DRM/CKP का गुस्सा 

  • SER/GM का टाटानगर-आदित्यपुर व सीनी का दौरान तनावमुक्त वातावरण में पूरा हुआ 
  • डीआरएम के आक्रोश से सकते में आये ऑपरेटिंग के अफसर, नहीं सूझ रहा था जवाब 

JAMSHEDPUR. दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम (#GM_SER) का 12 अगस्त 2023 को चक्रधरपुर रेलमंडल का दौरा शनिवार की शाम काफी सौहाद्रपूर्व माहौल व तनावमुक्त वातावरण में पूरा हो चुका था. डिवीजन से लेकर जोन के अधिकारी राहत महसूस कर रहे थे कि जीएम के दौरे में ऐसी कोई बात नहीं हुई जिससे माहौल तनावपूर्ण हो. जीएम टाटानगर से रवाना होने को तैयार थे. कहां जाता है कि अंत भला तो सब भला… लेकिन अंत में ‘रंग में भंग’ पड़ ही गयी.

आलम यह रहा कि आम तौर पर शांत और चेहरे पर हमेशा मुस्कान बिखेरने वाले डीआरएम/चक्रधरपुर #DRM_CKP भी अपने को नहीं रोक सके और उनका गुस्सा फूट पड़ा. बात ही कुछ ऐसी थी. टाटानगर स्टेशन पर जीएम सबसे विदा लेकर शाम 6.25 में अपने विशेष ट्रेन में सवार हो चुके थे. सभी सिग्नल मिलने का इंतजार कर रहे थे. सेकेंड की सुई मिनटों को पार करने लगी लेकिन जीएम स्पेशल ट्रेन को सिग्नल नहीं मिला. डीआरएम ने कारण पूछा तो बताया गया #SER/GM स्पेशल के पहले कंट्रोल ने गुड्स ट्रेन को छोड़ दिया है.

यह भी पढ़ें : SER/GM ने कहा-दो साल में पूरा होगा डेवलपमेंट, बदल जायेगा टाटानगर और आदित्यपुर स्टेशन का नक्शा

अब इंतजार के अलावा कोई रास्ता था नहीं. ”हम नहीं सुधरेंगे” की तर्ज पर वहीं हुआ था जो हर दिन आम यात्री ट्रेनों के साथ होता है. पैसेंजर और एक्सप्रेस के आगमन से ठीक पहले गुड्स को रवाना कर दिया जाता है. एक दिन पहले ही चक्रधरपुर कंट्रोल के इसी कारस्तानी का खामियाजा आम लोगों को घंटों भुगतना पड़ा था जब यात्रियों ने चक्रधरपुर-टाटा मेमू को गम्हरिया में रोककर जमकर हंगामा मचाया. बताया जाता है कि मेन लाइन से गुड्स को तीन नंबर पर सिग्नल देने के कारण जीएम स्पेशल को रोकना पकड़ा.

कुछ देर तो डीआरएम/सीकेपी आक्रोश को दबाते रहे लेकिन आखिरकार उनका गुस्सा फूट पड़ा. डीआरएम ने प्लेटफॉम पर ही ऑपरेटिंग के अफसरों की क्लास लगा दी. सीनियर अधिकारी से स्टेशन डाॅयरेक्टर और स्टेशन उपाधीक्षक तक इधर-उधर झांकने लगे. ऑपरेटिंग के अफसरों को कोई जवाब नहीं सूझ रहा था. आखिरकार आनन-फानन में जीएम स्पेशल को 6.45 में सिग्नल मिला. जीएम स्पेशल के रवाना होने के बाद अफसरों ने राहत की सांस ली.

खैर.. इसके बाद डीआरएम तो सीकेपी रवाना हो गये, लेकिन अब इस बात को लेकर चर्चा शुरू हो गयी है कि जब जीएम स्पेशल का समय निर्धारित था तो बिना सक्षम अधिकारी से अपडेट लिये कंट्रोल से कैसे उसी मार्ग पर गुड्स को रवाना कर दिया गया ? मार्ग में कौन से बाधा थी कि जीएम स्पेशल को रोका गया? इसके लिए कौन लोग जिम्मेदार है ? अब अधिकारी खुद को बचाने में दूसरे को दांव पर लगाने की रणनीति बनाने में जुट गय है. डीआरएम के आक्रोश की गाज किस पर गिरती है ? अब तो आने वाला समय ही बतायेगा…

टेलीग्राम चैनल से जुड़े : TELEGRAM/RAILHUNT

वाट्सएप ग्रुप से जुड़ें, क्लिक करें : RAILHUNT

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

इमरजेंसी आरक्षण कोटा आवंटन में चल रहे गोलमाल की भी जांच कर रही है सीबीआई ठेकेदार से बकाया 8.50 लाख का लंबित बिल क्लीयर...

आरपीएफ-जीआरपी

Dhanbad : धनबाद के डीआरएम कार्यालय में शुक्रवार को CBI ने छापेमारी की है. छापेमारी में SR DEE (G)  संजीव कुमार को हिरासत में...

आरपीएफ-जीआरपी

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के भोजूडीह ब्रांच का वर्किंग प्रेसिडेंट है रविंद्र कुमार  DHANBAD. सीबीआइ की टीम ने भोजूडीह रेलवे जंक्शन के बंगलोपाड़ा...

न्यूज हंट

डिवीजन के दो TTE मिहिर कुमार और शहजादा खान को मिलती है हावड़ा – बेंगलूरु दुरंतो में लगातार ड्यूटी प्रीमियम लिंक के नाम पर...