Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यूनियन

PRAYAGRAJ : उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ की लाइन शाखा का गठन, राजीव अध्यक्ष-राकेश बने मंत्री

PRAYAGRAJ. भारतीय मजदूर संघ कार्यालय में उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ की बैठक हरि बल्लभ दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में DURCC सदस्य राकेश अवस्थी मौजूद रहे. बैठक का संचालन मंडल मंत्री बंशी बदन झा ने किया.

बैठक में लाइन शाखा का पुनर्गठन किया गया. इसमें सर्वसम्मति से राजीव कुमार को शाखा अध्यक्ष, राकेश कुमार मीना को शाखा मंत्री, संतोष कुमार एवं कुमार हिमांशु को संयुक्त मंत्री, देवेंद्र कुमार गुर्जर को संगठन मंत्री, राहुल कुमार कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है.

उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री रूपम पाण्डेय ने बयान जारी कर लाइन ब्रांच गठन की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि संगठन की मजबूती और रेलकर्मियों की समस्याओं और परेशानियों को जानने-समझने में शाखा पदाधिकारी अहम भूमिका निभा सकेंगे. उनकी सूचना पर संगठन आगे की कार्रवाई कर सकेगा.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...