Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

आरपीएफ-जीआरपी

KANPUR : कानपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों ने TTE को गिरा-पड़ा कर मारा, वायरल वीडियो, नहीं हुई कार्रवाई

KANPUR. कानपुर सेंट्रल स्टेशन (Kanpur central station) पर टीटीई की पिटाई के मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है. टीटी की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें यात्रियों के अलावा पोर्टरों का समूह टीटी को पीट रहा है. घटना प्लेटफॉर्म नंबर पांच की है. बताया जाता है कि 15 से 20 लोग सूरत से मुजफ्फरपुर जा रहे थे. महिला बाेगी में चढ़ने और जुर्माना को लेकर इनका टीटीई से विवाद हुआ था.

यह घटना टीटीई अनिकेश श्रीवास्तव के साथ हुई. हालांकि दूसरे टीटीई भी उनके साथ थे लेकिन वह उनकी मदद नहीं कर सके. बताया जाता है कि पहले टीटीई ने एक यात्री की पिटाई कर दी थी. इसके बाद यात्रियों का गुस्सा फूटा. गुस्साए यात्रियों ने टीटी को स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर पकड़ लिया और जमकर पीटा. इस कृत्य में बक्शा पोर्टर कर्मी भी शामिल हो गये थे. इस मामले में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने यात्री राजा यादव को हिरासत में लिया है.

 इस घटना के सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस करीब 25 मिनट प्लेटफार्म पर खड़ी रही. टीसी ने यात्रियों के खिलाफ तहरीर दी है. बक्शा पोर्टर के खिलाफ कार्रवाई को लेकर विरोध जताया. अभी किसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है.

रेल पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह 11.27 बजे ट्रेन नंबर-19053 सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर आई. इस पर टीसी अनिकेश श्रीवास्तव, सोम श्रीवास्तव व अभिषेक महिला कोच चेक करने लगे. 14 युवक महिला कोच में यात्रा करते पकड़े गए. टीसी दल उनसे जुर्माना मांगने लगा. इस पर विवाद हो गया. टीसी दल ने यात्री राजा को पीट दिया. यह देख प्लेटफार्म पर मौजूद बक्शा पोर्टर बीचबचाव करने लगे. इसके बाद विवाद बढ़ा और सभी ने मिलकर टीटीई की पिटाई कर दी.

हालांकि इस मामले में एक आरोपी पकड़ा गया है लेकिन अब तक किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गयी है. टीटीई द्वारा यात्रियों के साथ मारपीट करने के मामले में भी रेल प्रशासन मौन है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

इमरजेंसी आरक्षण कोटा आवंटन में चल रहे गोलमाल की भी जांच कर रही है सीबीआई ठेकेदार से बकाया 8.50 लाख का लंबित बिल क्लीयर...

आरपीएफ-जीआरपी

Dhanbad : धनबाद के डीआरएम कार्यालय में शुक्रवार को CBI ने छापेमारी की है. छापेमारी में SR DEE (G)  संजीव कुमार को हिरासत में...

आरपीएफ-जीआरपी

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के भोजूडीह ब्रांच का वर्किंग प्रेसिडेंट है रविंद्र कुमार  DHANBAD. सीबीआइ की टीम ने भोजूडीह रेलवे जंक्शन के बंगलोपाड़ा...

न्यूज हंट

डिवीजन के दो TTE मिहिर कुमार और शहजादा खान को मिलती है हावड़ा – बेंगलूरु दुरंतो में लगातार ड्यूटी प्रीमियम लिंक के नाम पर...