Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

PRAYAGRAJ : हरिमोहन ने संभाला सीनियर डीसीएम (कोचिंग) का कार्यभार, 2011 बैच के हैं अधिकारी

PRAYAGRAJ. उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज मण्डल में शुक्रवार को हरिमोहन ने वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक (कोचिंग) के पद का कार्यभार ग्रहण किया. कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व वे उत्तर मध्य रेलवे के प्रधान कार्यालय में उप मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक (यूटीएस) के पद पर कार्यरत थे.

यह जानकारी जनसम्पर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि हरिमोहन भारतीय रेलवे यातायात सेवा के 2011 बैच के अधिकारी हैं. उन्होंने वर्ष 2004 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. उन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत वर्ष 2013 में उत्तर रेलवे, फिरोजपुर मण्डल में सहायक मण्डल परिचालन प्रबन्धक के रूप में की थी.

वे अंबाला मण्डल में मण्डल परिचालन प्रबन्धक, श्रीनगर में एरिया मैनेजर, फिरोजपुर एवं अंबाला मण्डलों में वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक तथा उत्तर रेलवे, बड़ौदा हाउस में उप मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक फ्रेट एवं मार्केटिंग के महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

अवैध वेंडिंग संचालन को लेकर स्थानीय सिंडिकेट के निशाने पर आ गये थे कमलेश समादार ASC/ROU ने रेलवे बोर्ड को भेजी ‘X’ की शिकायत...

आरपीएफ-जीआरपी

संवेदनशील इलाके में नियम तोड़ अकेले तैनात था जवान राजेश मिश्रा, मौत के बाद सुरक्षा मानकों पर उठे गंभीर सवाल Ranchi. रांची के नामकुम...

न्यूज हंट

S&T कर्मचारियों की एकजुटता रंग लाई! IRSTMU के ‘डिमांड डे’ के बाद रेलवे बोर्ड ने जारी की टेक्नीशियन भर्ती की अधिूसचना  NDLS. भारतीय रेलवे के...