Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Monday, November 23
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » Bilaspur train accident : कोरबा पैसेंजर और मालगाड़ी में टक्कर, 20 से अधिक घायल, केबिन में फंसा लोको पायलट, छह से अधिक के मरने की आशंका
    बोर्ड/जोन

    Bilaspur train accident : कोरबा पैसेंजर और मालगाड़ी में टक्कर, 20 से अधिक घायल, केबिन में फंसा लोको पायलट, छह से अधिक के मरने की आशंका

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskNovember 4, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • रेलवे ने दिये उच्च स्तरीय जांच के आदेश , सिग्नलिंग या रूट डायवर्जन की तकनीकी गड़बड़ी के कारण एक ही ट्रैक पर आई ट्रेनें 

    BILASPUR. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर (Bilaspur Train Accindent) में लालखदान के पास बड़ा रेल हादसा हुआ है. हावड़ा रूट पर चल रही कोरबा पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर में कई डिब्बे पटरी से उतर गये है. हादसा शाम करीब 4 बजे होने की बात कही जा रही है. दोनों ट्रेनों के एक ही ट्रैक पर आने से यह हादसा हुआ है. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश और बिलासपुर डीआरएम राजमल खोईवाल भी मौजूद पर पहुंच चुके हैं.

    हादसे में अब तक चार यात्रियों के मौत की खबर है जबकि यह संख्या बढ़ने की आशंका है. हालांकि अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है. दुर्घटना गटोरा और बिलासपुर स्टेशन के बीच, यानी बिलासपुर स्टेशन से करीब 5 किलोमीटर दूर हुई है. इसमें 20 से 25 यात्रियों के घायल होने का अनुमान है जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है.

    रेलवे की ओर से मौके पर रेस्क्यू और मेडिकल यूनिट भेजी गयी है जबकि स्थानीय प्रशासन भी सहायता के लिए पहुंच गया है. हादसे के कारण पूरे रूट पर ट्रेन परिचालन पूरी तरह ठप हो गया. कई ट्रेनों को रद्द या रूट डायवर्ट कर दिया गया.

    दुर्घटना स्थल के बाद बचाव कार्य

    बताया जाता है कि कोरबा पैसेंजर और एक मालगाड़ी के बीच जोरदार हुई है. यह बिलासपुर-कटनी सेक्शन के लाल खदान इलाके में हुआ. हादसे में बाद इंजन में फंसे लोको पायलट को बाहर निकाला गया है. रेस्क्यू अभियान जारी है. रेस्क्यू टीमें कई यात्रियों को सुरक्षित निकाल चुकी है जिनका इलाज कराया जा रहा है.

    एक यात्री ने बताया कि अचानक से ट्रेन में धक्का लगा. वह बाहर देखा तो पता चला कि इंजन मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया था. यह देखकर यात्री सामान लेकर नीचे कूद गए. फंसे लोगों को बाहर निकलने में सभी ने मिलकर मदद की. इस हादसे में 20 से 25 लोग घायल हो गए हैं. कोरबा पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर में कई डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए.  रेस्क्यू टीम ने केबिन में फंसे एक बच्चे का शव बाहर निकाला है.

    हादसे में कोरबा पैसेंजर ट्रेन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. महिला आरक्षित बोगी से महिलाओं को निकाला गया है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक 10 से अधिक लोगों के मरने की खबर आ रही है.

    रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

    • बिलासपुर: 7777857335, 7869953330
    • चांपा: 8085956528
    • रायगढ़: 9752485600
    • पेंड्रा रोड: 8294730162
    • कोरबा: 7869953330
    • दुर्घटना स्थल पर उपलब्ध नंबर:
      9752485499, 8602007202
    Bilaspur Train Accindent : INDIAN RAIL loco pilot trapped in cabin more than 20 injured Passenger and goods train collide in Bilaspur railway board RAILWAY NEWS RAILWAY SAFTY train accident इंडियन रेलवे न्यूज भारतीय रेल रेलवे की खबरें रेलवे न्‍यूज
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleCentral Railway : ट्रेन मैनेजर अभिषेक कुमार चौधरी को सेवानिवृत्ति पर दी गयी शानदार विदाई, यादगार पल का गवाह बना ‘NAGPUR STATION’
    Next Article Bilaspur Train Accident : CRS की प्रारंभिक जांच का फोकस ओवरस्पीड और सिग्नल ओवरशूट, बड़ा सवाल …क्या तय होगी जिम्मेदारी !
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    बोर्ड/जोन

    SER GM ने चक्रधरपुर मंडल के जरुली–राजखरसावां रेलखंड का किया निरीक्षण, सुरक्षा व यात्री सुविधाओं पर फोकस

    November 23, 2026
    रेल न्यूज

    नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पहाड़गंज की ओर लगी भीषण आग, टिकट काउंटर और ATM चपेट में आये

    November 23, 2026
    रेल न्यूज

    झांसी डिवीजन में 48 लोको पायलटों को भेजी गयी ‘चार्जशीट’!, चालकों के रेस्ट रोस्टर और मानसिक तनाव पर छिड़ी नई बहस

    November 22, 2026
    Latest Posts

    KOLKATA के संतरागाछी स्टेशन पर 12.940 किलो गांजा के साथ महिला गिरफ्तार

    November 23, 2026

    SER GM ने चक्रधरपुर मंडल के जरुली–राजखरसावां रेलखंड का किया निरीक्षण, सुरक्षा व यात्री सुविधाओं पर फोकस

    November 23, 2026

    नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पहाड़गंज की ओर लगी भीषण आग, टिकट काउंटर और ATM चपेट में आये

    November 23, 2026

    झांसी डिवीजन में 48 लोको पायलटों को भेजी गयी ‘चार्जशीट’!, चालकों के रेस्ट रोस्टर और मानसिक तनाव पर छिड़ी नई बहस

    November 22, 2026

    रेलवे यार्ड में दरिंदगी: खाली कोच में महिला का कत्ल, अंगूठी के हॉलमार्क से गुजरात-रायपुर होते हुए कातिल तक पहुंची पुलिस

    November 21, 2026

    रेलवे बोर्ड की सख्ती पर भारी ‘हाजीपुर’ की मेहरबानी! IPF बरनवाल की दानापुर वापसी पर घिरे RPF IG और कमांडेंट

    November 21, 2026

    CLW के 16 नंबर शॉप में बड़ा हादसा: रेलकर्मी रिंकू यादव के सिर पर गिरा इंजन का भारी हिस्सा, सुरक्षा पर उठे सवाल

    November 19, 2026

    तत्काल का खेल: RPF के शिकंजे में रेलवे क्लर्क, कुली और ‘गुरुजी’, लाखों के अवैध टिकट बरामद

    November 18, 2026

    KOTA: स्वराज एक्सप्रेस से उतरते ही विजिलेंस के शिकंजे में फंसे मुंबई के तीन TTE, तलाशी में मिला अधिक ‘कैश’!

    November 15, 2026

    टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ए-2 कोच में लगी आग, बड़ा हादसा टला, यात्रियों में रही अफरा-तफरी

    November 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group