Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Saturday, October 10
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » Bilaspur Train Accident : CRS की प्रारंभिक जांच का फोकस ओवरस्पीड और सिग्नल ओवरशूट, बड़ा सवाल …क्या तय होगी जिम्मेदारी !
बोर्ड/जोन

Bilaspur Train Accident : CRS की प्रारंभिक जांच का फोकस ओवरस्पीड और सिग्नल ओवरशूट, बड़ा सवाल …क्या तय होगी जिम्मेदारी !

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskNovember 6, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

BILASPUR. बिलासपुर में मेमू लोकल और मालगाड़ी की भीषण टक्कर में 11 लोगों की जान चली गयी. हादसा के लिए जिम्मेदारी तय करने से पहले रेलवे सुरक्षा आयुक्त (CRS) बीके मिश्रा कोलकाता से दुर्घटना स्थल पर पहुंचे. सीआरएस की प्रारंभिक जांच Bilaspur Train Accident में ‘रेड सिग्नल’ और ऑटोमैटिक सिग्नल सिस्टम की तकनीकी खामियों पर टिकी है. इसमें सिग्नल ओवरशूट पर भी पूरा फोकस है. सीआरएस ने गुरुवार को दो घंटे तक जांच में स्पीडोमीटर, मोटर कोच और सिग्नल रिकॉर्डिंग से जुड़े दस्तावेज को अपने कब्जे में ले लिया है.

दरअसल, दुर्घटना स्थल के समीप ऑटोमैटिक सिग्नलिंग सिस्टम लगी हुई है. सामान्य स्थिति में जब एक ट्रेन किसी सिग्नल को पार करती है, तो वह पीला हो जाता है और अगला सिग्नल रेड रहता है. ऐसे में जांच इस बात पर ठहर गयी है कि मेमू लोकल के चालक ने पीला सिग्नल पर ट्रेन की गति धीमी क्यों नहीं की. प्रारंभिक जांच में हादसा रेड सिग्नल की अनदेखी, ओवरशूट या ओवरस्पीड के कारण बताया जा रहा. यह कहा जा रहा है कि चालक ने सिग्नल नियमों का पालन किया होता, तो ट्रेन रेड सिग्नल पार नहीं करती और टक्कर टल सकती थी. फिलहाल सीआरएस की जांच इस बिंदू पर केंद्रित है.

यह भी पढ़ें : Bilaspur train accident : कोरबा पैसेंजर और मालगाड़ी में टक्कर, 20 से अधिक घायल, केबिन में फंसा लोको पायलट, छह से अधिक के मरने की आशंका

सीआरएस बीके मिश्रा विंडो ट्रॉली पर गतौरा स्टेशन से घटनास्थल तक गये और सिग्नल पैनल, कंट्रोल सिस्टम, ट्रैक और ट्रेन संचालन व्यवस्था से जुड़ी सभी   तकनीकी बिंदुओं की जांच की. इस दौरान तकनीकी कर्मचारियों और गवाहों से पूछताछ भी की गई. अब सीआरएस की जांच रिपोर्ट के बाद ही यह पता चल सकेगा कि घटना मानवीय भूल थी या तकनीकी चूक. फिलहाल हादसे के लिए चालक दल ही निशाने पर है. इसमें ट्रेन पायलट विद्यासागर (53) की मौत हो चुकी है. जबकि सह पायलट रश्मि राज और मालगाड़ी गार्ड शैलेश चंद्र जान बचाने के लिए ट्रेन से कूद गये थे.

हादसे के बाद तमाम जांच शुरू हो गयी है लेकिन अब भी सवाल एक ही है कि क्या रेलवे गंभीरता से हादसों के कारणों की पहचान करेगा ? हादसे के लिए कहीं सिर्फ लोको पायलट को जिम्मेदार ठहराकर इतिश्री कर ली जायेगी ? सीआरएस घटना के लिए दूसरे कारणों की भी जांच करेंगे और रिपोर्ट हर बार की तरह रेलवे बोर्ड को देंगें. अब सवाल वही है कि क्यों गंभीरता से रिपोर्ट की अनुशंसाओं को अनुपालन में लाया जायेगा?

बिलासपुर हादसे में मरने वालों की संख्या 12 हुई 

बिलासपुर हादसे में मरने वालों की संख्या 12 हो गई है. इसमें वाराणसी निवासी लोको पायलट विद्यासागर भी शामिल हैं. इसके अलावा 20 यात्री घायल हैं.  जिनका सिम्स और आसपास के अस्पतालों में उपचार चल रहा है. कमिश्नर ऑफ सेफ्टी बीके मिश्रा तीन दिनों तक बिलासपुर में रहकर हादसे की सभी पहलुओं की जांच करेंगे. वह स्टेशन मास्टर, प्वाइंट्स मैन, की मैन, गार्ड शैलेश चंद्र, सेक्शन इंजीनियर, सिग्नल और इंजीनियरिंग सहित संबंधित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के बयान दर्ज करेंगे. इसके बाद रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को देंगे.

ट्रेन क्रू मेंबर को माना जा रहा हादसे का जिम्मेदार

हादसे की सुपरवाइजरी जांच में प्राथमिक तौर पर ट्रेन क्रू मेंबर को हादसे के लिए जिम्मेदार बताया गया है. CRS टीम की जांच के बाद मामले की पुष्टि होगी. आज CRS ने घटना स्थल का मुआयना किया है. वहीं अस्पताल पहुंचकर घायलों से भी मुलाकात की है. वहीं बिलासपुर रेल हादसे में पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया है. रेलवे से आए मेमो के आधार पर अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने गैर जमानती धाराओं में मामला दर्ज किया है. धारा106(1), 125(ए), 153, 154, 175 व रेल्वे एक्ट के तहत तोरवा थाने में अपराध दर्ज किया गया है.

लोको पायलट हाल ही में हुए थे प्रमोट

रेलवे सूत्रों के मुताबिक, लोको पायलट विद्या सागर पिछले कई वर्षों से मालगाड़ी चला रहे थे. करीब एक महीने पहले उन्हें पैसेंजर ट्रेन संचालन के लिए प्रमोशन मिला था. ट्रेन संचालन में बदलाव के बाद उन्हें सीमित अनुभव के साथ ही ड्यूटी सौंपी गई थी. जानकारों का मानना है कि अनुभव की कमी और सिग्नल भ्रम ही हादसे का कारण बना.

Spread the love
Bilaspur Train Accident: CRS's preliminary investigation focused on overspeed and signal overshoot will responsibility be fixed...!
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous ArticleBilaspur train accident : कोरबा पैसेंजर और मालगाड़ी में टक्कर, 20 से अधिक घायल, केबिन में फंसा लोको पायलट, छह से अधिक के मरने की आशंका
Next Article VARANASI : पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी को मिली 8वीं वंदे भारत, चार नई ट्रेनों को दिखायी हरी झंडी
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

बोर्ड/जोन

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026
बोर्ड/जोन

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026
बोर्ड/जोन

दक्षिण पूर्व रेलवे: बारबिल-बोलानीखदान दोहरीकरण परियोजना के लिए मिले 122 करोड़, लौह अयस्क परिवहन में आयेगी तेजी

September 29, 2026
Latest Posts

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group