Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

गपशप

RPF DIG आवास की ‘लौकी’ पड़ोसी ने तोड़ी … सस्पेंड करने की चेतावनी… अब ‘लौकी का चार्ज’ देते हैं स्टॉफ !

RAIPUR. ड्यूटी ऑफ होने के पर आने वाले जवान को चार्ज देकर जाने की परंपरा रही है लेकिन यहां RPF के जवानों को अब साहब के बंगले में ”लौकी का चार्ज” भी देना पड़ रहा है. यह दिलचस्प मामला आरपीएफ डीआईजी के आवास में उगी ”लौकी” से जुड़ा है. lalluram.com में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार आरपीएफ डीआईजी के सरकारी बंगले से लौकी की नार में लौकी ऊगी. नार बढ़ते-बढ़ते पड़ोस में रहने वाले एक अधिकारी के घर तक पहुंच गयी. उसमें दो लौकी उगी. सूत्र बताते है कि 6 लौकी डीआईजी के तरफ भी फली.

पड़ोसी अधिकारी ने अपने तरफ उगी दो लौकी को तोड़ ली. यह बात डीआईजी साहब को नागवार गुजरी, उन्होंने अपने बंगले में ड्यूटी करने वाले स्टॉफ को बुलाकर फटकार लगाई और सस्पेंड करते की चेतावनी दे डाली. डरे सहमे स्टॉफ ने पड़ोसी (रेलवे अधिकारी) के घर जाकर निवेदन किया और उनके द्वारा तोड़ी लौकी को वापस लाकर साहब के घर में छोड़ दिया.

सूत्रों की माने तो साहब के घर में 6 लौकी बची है और बंगले में ड्यूटी करने वाले स्टॉफ अपनी ड्यूटी खत्म होने के बाद लौकी की काउंटिंग करते है और मौखिक रूप से लौकी दूसरे स्टॉफ को हेंडओवर करते है. यह मामला इन दिनों जोन में चर्चा का विषय बन गया है. हालांकि अब तक इस पर डीआईजी साहब की प्रतिक्रिया सामने नहीं आया है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

अवैध वेंडिंग संचालन को लेकर स्थानीय सिंडिकेट के निशाने पर आ गये थे कमलेश समादार ASC/ROU ने रेलवे बोर्ड को भेजी ‘X’ की शिकायत...

आरपीएफ-जीआरपी

संवेदनशील इलाके में नियम तोड़ अकेले तैनात था जवान राजेश मिश्रा, मौत के बाद सुरक्षा मानकों पर उठे गंभीर सवाल Ranchi. रांची के नामकुम...

न्यूज हंट

S&T कर्मचारियों की एकजुटता रंग लाई! IRSTMU के ‘डिमांड डे’ के बाद रेलवे बोर्ड ने जारी की टेक्नीशियन भर्ती की अधिूसचना  NDLS. भारतीय रेलवे के...