Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

आरपीएफ-जीआरपी

मुंबई से फरार बांग्लादेशी कुर्ला एक्सप्रेस से दुर्ग में पकड़ाया, कोलकाता होते हुए भागने की थी तैयारी

RAIPUR . मुंबई पुलिस की गोपनीय सूचना (Confidential Tip-Off) पर कार्रवाई करते हुए दुर्ग जीआरपी (GRP) ने शुक्रवार को शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस (Shalimar-Kurla Express) के एस-1 कोच से एक बांग्लादेशी नागरिक को बिना वैध दस्तावेज (Invalid Documents) के गिरफ्तार किया. आरोपी की पहचान अजमीर शेख (Ajmeer Sheikh) के रूप में हुई, जो मुंबई में दर्ज मामले का फरार आरोपी (Absconding Accused) था और कोलकाता होते हुए बांग्लादेश भागने की फिराक में था.

lalluram.com की रिपोर्ट के अनुसार 7 नवंबर को सूचना मिलने पर रेल पुलिस की टीम दुर्ग स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर तैनात थी. ट्रेन के पहुंचते ही एस-1 कोच में दबिश (Raid) दी गई. थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया, आरोपी ने जनरल टिकट (General Ticket) खरीदा था, लेकिन टीटी से सेटिंग कर स्लीपर कोच में वह सफर कर रहा था. उसके पास पासपोर्ट, वीजा या कोई वैध पहचान पत्र (ID Proof) नहीं मिला.

इस बीच सूचना पाकर मुंबई पुलिस की टीम रायपुर होते हुए दुर्ग पहुंची. रेल पुलिस के अनुसार सामान्य औपचारिकता के बाद अजमीर शेख को पुलिस मुंबई ले जायेगी. पुलिस को शक है कि उसका नेटवर्क (Network) भारत में सक्रिय है, इसलिए खुफिया एजेंसियों (Intelligence Agencies) से समन्वय बनाकर मामले की गहनता से जांच करेंगी.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

न्यूज हंट

पटना कैट ने पदोन्नति पैनेल रद्द कर तीन माह में नया पैनेल बनाने का दिया आदेश, नहीं हुआ अनुपालन पटना हाईकोर्ट से नहीं मिली...

न्यूज हंट

अब ट्रांसफर-पोस्टिंग से पहले सभी स्तर पर लेनी होगी अनुमति , PFA ने सभी विभाग को भेजा पत्र   PATNA. पूर्व मध्य रेल के पीएफए ने...

न्यूज हंट

डिवीजन में उद्घाटन से पहले ही खुली ‘अमृत भारत’ स्टेशन के विकास की पोल, रेलवे का गति-शक्ति प्राेजेक्ट में लूट का खेल !   टाटानगर...