Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Sunday, October 18
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » Kota Division : डीआरएम ने खिलाड़ियों की राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार उपलब्धि के लिए किया सम्मानित
    बोर्ड/जोन

    Kota Division : डीआरएम ने खिलाड़ियों की राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार उपलब्धि के लिए किया सम्मानित

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskNovember 1, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    KOTA . पश्चिम मध्य रेलवे, कोटा मंडल के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, परिश्रम और लगन के बल पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर मंडल एवं रेल प्रशासन का नाम रोशन किया है. इन खिलाड़ियों की उपलब्धियों ने न केवल कोटा मंडल, बल्कि पश्चिम मध्य रेलवे को भी गौरवान्वित किया है.

    कोटा मंडल की एथलीट निधि रानी ने 24 से 26 अक्टूबर 2025 तक रांची (झारखंड) में आयोजित चौथी साउथ एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया. उन्होंने डिस्कस थ्रो (चक्काफेंक) प्रतियोगिता में 52.18 मीटर का शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक (सिल्वर मेडल) अर्जित किया. इससे पूर्व निधि रानी ने 5 से 7 सितंबर 2025 तक कोलकाता में आयोजित 19वीं ऑल इंडिया रेलवे एथलेटिक्स (पुरुष एवं महिला) चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) जीतकर पश्चिम मध्य रेलवे का गौरव बढ़ाया था.

    इसी क्रम में, कोटा मंडल के ही पहलवान रवि शर्मा ने ऑल इंडिया रेलवे रेसलिंग चैंपियनशिप 2025–26 में रोमन शैली के 130 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) प्राप्त किया.

    वहीं, राहुल राठी ने इसी प्रतियोगिता में 92 किलोग्राम भार वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया. तीनों ही खिलाड़ी पश्चिम मध्य रेलवे, कोटा मंडल के विद्युत लोको शेड, तुगलकाबाद में कार्यरत हैं. इनकी उपलब्धियों ने कोटा मंडल के सभी रेलकर्मियों और खेलप्रेमियों में गर्व एवं उत्साह का वातावरण उत्पन्न किया है.

    मंडल रेल प्रबंधक अनिल कालरा ने निधि रानी, रवि शर्मा एवं राहुल राठी को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों पर हार्दिक बधाई दी. उन्होंने कहा कि “इन खिलाड़ियों ने अपने परिश्रम, अनुशासन और समर्पण से यह साबित किया है कि कोटा मंडल प्रतिभा और खेल भावना का केंद्र है.” उन्होंने तीनों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य एवं आगे भी निरंतर सफलता की कामना की.

    कोटा मंडल में खेलों को प्रोत्साहन देने की परंपरा निरंतर जारी है, और ऐसी उपलब्धियां इस बात का प्रमाण हैं कि रेलवे कर्मी न केवल अपने कर्तव्यों में निपुण हैं, बल्कि खेल जगत में भी उत्कृष्टता का मानक स्थापित कर रहे हैं.

    Excellent achievements of Kota division players Kota Division: DRM honored the players for their outstanding achievement utstanding achievements in national and international competitions.
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticlePRAYAGRAJ : दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पर युवक के पास से 24 लाख रुपए बरामद, जाने कहां जा रहे थे पैसे…
    Next Article TATANAGAR : दपू रेलवे हाई स्कूल के सेवानिवृत्त चर्चित शिक्षक राम नरेश सिंह का निधन, शोक की लहर
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    बोर्ड/जोन

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026
    बोर्ड/जोन

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026
    बोर्ड/जोन

    भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

    October 6, 2026
    Latest Posts

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group