Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यात्री

ट्रेनों में बेडशीट, कंबल और पर्दे की सुविधा बहाल, अब रियायत शुरू होने का इंतजार

नई दिल्ली. कोरोना काल में ट्रेनों में बेडशीट, कंबल और पर्दे की सुविधा निलंबित कर दी गई थी. इसे रेलवे एक बार फिर से शुरू करने जा रहा है. गुरुवार को रेलवे ने इस सुविधा को तुरंत शुरू करने का आदेश दिया है. कंबल और बेडशीट ना मिलने के चलते लोग इसकी काफी मांग कर रहे थे. इससे पहले खाने समेत कई सुविधाएं दोबारा शुरू की जा चुकी हैं.

रेल यात्रियों के लिए रेलवे की तरफ से गुरुवार को बड़ी राहत की घोषणा की गई है. भारतीय रेलवे ने यात्रियों को राहत देते हुए ट्रेनों के अंदर बेडशीट, कंबल और पर्दे उपलब्ध कराने की सेवा फिर से शुरू करने के आदेश जारी कर दिए हैं. ये सुविधाएं कोरोना काल में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव की वजह से निलंबित कर दी गई थीं.

रेलवे बोर्ड ने सभी रेलवे जोन के महाप्रबंधकों को जारी आदेश में कहा कि इन वस्तुओं की आपूर्ति तत्काल प्रभाव से फिर से शुरू की जाए. सीलबंद कवर में तकिए, कंबल, चादरें और तौलिये शामिल होंगे. इससे पहले खाने समेत कई सुविधाएं दोबारा शुरू की जा चुकी हैं. रेलवे ने ट्रेनों में भोजन की सेवा और टिकटों पर अपनी अधिकांश रियायतों को भी निलंबित कर दिया था, इनमें से अधिकांश सुविधाओं को फिर से शुरू कर दिया है. हालांकि यात्रियों के लिए टिकट पर रियायतें निलंबित हैं.

गौरतलब है कि कोरोना के प्रसार को रोकने के प्रयास में रेलवे ने मई 2020 में घोषणा की थी कि वह सभी ट्रेनों के वातानुकूलित डिब्बों में कंबल और पर्दे नहीं बांटे जाएंगे. यात्रियों को सलाह दी गई कि वे लंबी यात्रा पर अपना कंबल और बेडशीट स्वयं लाएं. साथ ही निर्देश दिया गया था कि ट्रेन के डिब्बों में न्यूनतम तापमान 24-25 डिग्री सेल्सियस निर्धारित किया जाए.

कंबल और बेडशीट नहीं मिलने के चलते लोग इसकी काफी समय से मांग कर रहे थे. ये सुविधाएं ना मिलने की वजह से लोगों को काफी दिक्कत हो रही थी. बहुत से ऐसे भी लोग थे, जो ट्रेन में ये सब सुविधाएं ना मिलने की वजह से विमान से यात्रा करने को तवज्जो देने लगे थे. वहीं ट्रेन और विमान के एसी के किराए में अब ज्यादा फर्क नहीं रहा है.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...