Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Saturday, October 10
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » KODARMA : कोडरमा रेलवे स्टेशन पर RPF ने 9 नाबालिग समेत 14 को बचाया, दो मानव तस्कर गिरफ्तार
आरपीएफ-जीआरपी

KODARMA : कोडरमा रेलवे स्टेशन पर RPF ने 9 नाबालिग समेत 14 को बचाया, दो मानव तस्कर गिरफ्तार

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJuly 18, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

KODARMA. कोडरमा आरपीएफ ने चाइल्ड ट्रैफिकिंग के एक मामले का खुलासा करते हुए 9 नाबालिग और 5 युवाओं को मानव तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है. इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी पहचान उमेश मुसहर और संतोष मुसहर के रूप में हुई है.

रेस्क्यू किए गए सभी बच्चे और युवक गांवा थाना क्षेत्र के पांडेयडीह गांव के रहने वाले हैं. जानकारी के अनुसार, तस्कर इन बच्चों और युवाओं को दिल्ली ले जाकर होटलों में काम दिलाने का झांसा दे रहे थे. नाबालिग बच्चों की उम्र 12 से 15 वर्ष और युवाओं की उम्र 18 से 19 वर्ष के बीच है. तस्करों ने नाबालिग बच्चों के फर्जी आधार कार्ड बनवाए थे, जिनमें उम्र अधिक दर्शाई गई थी.

आरपीएफ प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि सभी को पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से दिल्ली ले जाने की योजना थी और उनके टिकट भी बन चुके थे. कोडरमा स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर निगरानी के दौरान सभी को संदिग्ध स्थिति में देख आरपीएफ टीम ने पूछताछ की, जिसमें मामला सामने आया.

फुट ओवर ब्रिज के पास 14 नाबालिग बच्चे दो वयस्कों के साथ बैठे दिखे. पूछताछ में बच्चों ने बताया कि ये दोनों उन्हें दिल्ली के होटलों में काम करवाने ले जा रहे हैं. तस्करों ने बच्चों को वेतन के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी थी. उन्होंने सिर्फ इतना कहा था कि काम के हिसाब से पैसे मिलेंगे और जोखिम भरे काम का ज्यादा भुगतान होगा. तत्परता दिखाते हुए आरपीएफ ने सभी बच्चों और युवाओं का रेस्क्यू कर लिया और उन्हें तिलैया थाना की ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को सौंप दिया गया.

दिल्ली घुमाने के नाम पर बच्चों को ले जा रहा था काम कराने 

बरामद बच्चों के अभिभावकों से पूछने पर उन्होंने बताया कि संतोष मुशहर द्वारा बच्चों को दिल्ली घुमाने के नाम पर ले जाने की बात कही गई थी. पैसों के लेन देन की बात को उन्होंने इनकार करते हुए कहा कि संतोष द्वारा हमें किसी प्रकार की रकम नहीं दी गई थी.

Spread the love
Koderma RPF rescued 14 people including 9 minors two human traffickers arrested
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous ArticleDG/IG/RPF साहब… धन्य हैं आपके अफसर, आरोपी को बना दिया गवाह, जांच के नाम पर लीपापोती कर दे दी क्लीनचिट
Next Article SER : टाटा-खड़गपुर सेक्शन पर जनशताब्दी से कटकर 3 हाथियों की मौत, हाथियों के विलाप से गूंज रहा इलाका
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

आरपीएफ-जीआरपी

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026
आरपीएफ-जीआरपी

बांदीकुई में राजस्थान ACB की स्ट्राइक: 10 हजार की घूस लेते रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार

September 30, 2026
आरपीएफ-जीआरपी

राउरकेला RPF पोस्ट के नये प्रभारी होंगे सुमन कुमार झा, क्या थमेगी अवैध तस्करी और अपराध की रफ्तार?

September 25, 2026
Latest Posts

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group