Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

समाज-संस्कृति

Northern Railway : मुरादाबाद मंडल रेल चिकित्सालय में लगा रक्तदान शिविर, 35 लोगों ने किया रक्तदान

Moradabad. उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बुधवार को बताया कि आज मंडल रेल चिकित्सालय मुरादाबाद में रक्तदान शिविर का आयोजन आईएमए ब्लड बैंक मुरादाबाद के सहयोग से सम्पन्न हुआ. 35 व्यक्तियों ने रक्तदान कर मानव सेवा के इस पावन कार्य में भागीदारी निभाई.

भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा संचालित “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है. इसी क्रम में बुधवार को मंडल रेल प्रबंधक संग्रह मौर्य एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. इन्द्रजीत कौर के मार्गदर्शन में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन मंडल रेल चिकित्सालय (सिविल), मुरादाबाद में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया गया.

 

सीएमएस डॉ. इन्द्रजीत कौर ने बताया कि रक्त जीवन रक्षक अमूल्य संपत्ति है, जो आपातकालीन परिस्थितियों, शल्य चिकित्सा, दुर्घटनाओं, थैलेसीमिया, एनीमिया एवं कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के उपचार हेतु अति आवश्यक है. रक्तदान से न केवल जीवन की रक्षा की जा सकती है बल्कि यह मानव सेवा की सर्वोच्च भावना का प्रतीक भी है. शिविर में आईएमए ब्लड बैंक, मुरादाबाद की ओर से प्रत्येक दाता को रक्तदान प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया. इस अवसर पर आईएमए मुरादाबाद के अध्यक्ष डॉ सीपी सिंह, सचिव डॉ गिरिजेश केन, डा सुषमा राठी आदि मौजूद रहे.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रकिया को लेकर लगातार सवालों में घेरे में आ रहा है कार्मिक विभाग नियमों के विरुद्ध सीनियर को ब्रांच लाइन में दी...

रेल न्यूज

NEW DELHI : रेलवे बोर्ड ने अपने सभी ज़ोन को निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि जिन मामलों में व्हील-सेंसिंग सिस्टम...

न्यूज हंट

रेलकर्मियों का कहना है कि चक्रधरपुर रेलमंडल का पूरा सिस्टम काफी बुरे दौर से गुजर रहा सिस्टम में बैठे उच्च अधिकारी धृतराष्ट्र की तरह...

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...