Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Saturday, October 10
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » Mumbai-Bhagalpur Express दो हिस्सों में बंटी, कपलिंग टूटने से तीन बोगियां हुई अलग, हादसा टला
रेलहंट स्पेशल

Mumbai-Bhagalpur Express दो हिस्सों में बंटी, कपलिंग टूटने से तीन बोगियां हुई अलग, हादसा टला

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskOctober 27, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

SATANA . मध्य प्रदेश के सतना जिले में मानिकपुर रेलखंड पर रविवार-सोमवार की दरमियानी रात एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया. यहां मझगवां और ठिकरिया स्टेशन के बीच रात करीब 2:54 बजे मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस) से भागलपुर जा रही यात्री ट्रेन (12336) की कपलिंग टूट गई. इससे तीन बोगियां अलग होकर पीछे छूट गईं. हादसे के समय ट्रेन कॉशन (सावधानी) के कारण 10 किलोमीटर प्रति घंटे की धीमी रफ्तार पर चल रही थी. सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और तकनीकी अमला मौके पर पहुंचा और एस-1 कोच को अलग करने के बाद यात्रियों को दूसरे कोच में शिफ्ट किया. इसके बाद सोमवार सुबह करीब 7 बजे ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया गया. रेलवे ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं.

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक ट्रेन क्रमांक 12336 मुंबई-भागलपुर एक्सप्रेस रविवार को भागलपुर की ओर जा रही थी. रात 2:54 बजे के करीब ट्रेन मझगवां और ठिकरिया स्टेशन के बीच पहुंची थी, तभी कपलिंग टूटने से एस-1 कोच, एक जनरल कोच और उससे लगा गार्ड यान ट्रेन से अलग हो गया. उस दौरान ट्रेन 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के कॉशन पर चल रही थी. धीमी गति के कारण एक बड़ा हादसा टल गया. हादसे के बाद ट्रेन प्रेशर कम होने से स्वत: रुक गई. इस वजह से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ.

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, हादसे के समय कॉशन लगा होने से ट्रेन की स्पीड 10 किलोमीटर प्रति घंटे थी. ट्रेन के एस-1 कोच का कपलर टूटने से प्रेशर कम हो गया, जिस कारण ट्रेन के ऑटोमैटिक ब्रेक लग गए और ट्रेन रुक गई. ट्रेन से अलग हुए तीन कोच लगभग 100 मीटर पीछे ही छूट पाए थे. घटना की जानकारी मिलते ही एरिया मैनेजर नरेश सिंह, स्टेशन मास्टर अब्दुल मतीन, कॉमर्शियल एवं सीएनडब्ल्यू स्टाफ, आरपीएफ, जीआरपी समेत टेक्निकल टीम मौके पर पहुंच गई. मौके पर पहुंचे टेक्निकल स्टाफ ने एस-1 कोच को अलग कर डाउन ट्रैक को चालू किया. इसके साथ ही एस-1 कोच के यात्रियों को दूसरे कोचों में शिफ्ट कर बाकी की दो जनरल बोगियों को जोड़कर ट्रेन को सुबह 7 बजे भागलपुर के लिए रवाना किया गया.

एरिया मैनेजर नरेश सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि रेलवे ने कपलिंग टूटने के कारणों की जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं. प्राथमिक जांच में पता चला कि कपलिंग के जॉइंट में तकनीकी गड़बड़ी आई थी. घटना में किसी यात्री को कोई चोट नहीं आई है. प्रभावित कोच के सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें दूसरे कोच में शिफ्ट करने के बाद गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया है.

Spread the love
accident averted INDIAN RAIL Mumbai-Bhagalpur Express splits into two parts railway board RAILWAY NEWS RAILWAY SAFTY three bogies separate due to coupling breakage इंडियन रेलवे न्यूज भारतीय रेल रेलवे की खबरें रेलवे न्‍यूज रेलवे विजिलेंस
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous ArticleLucknow : रेलवे अस्पताल में लगी आग, सीसीयू में फंसे मरीज, जाने कैसे टला बड़ा हादसा ..
Next Article मालगाड़ी का ओवरलोड कोयला हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आया, विस्फोट के साथ लगी आग, डर गये लोग
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल यूनियन

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026
आरपीएफ-जीआरपी

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026
बोर्ड/जोन

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026
Latest Posts

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group