Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यूनियन

PRAYAGRAJ : लेखा विभाग में कई पदों के सरेंडर करने की तैयारी, UMRKS ने PFA से जाने क्या किया अनुरोध…

  • उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ के मुख्यालय मंडल अध्यक्ष बने एनके सिंह, सभाजीत बने मंत्री
  • लेखा विभाग की वरिष्ठ लेखाकार की 57 पदों तथा अन्य पदों को सरेंडर होने से रोकने का अनुरोध

PRAYAGRAJ. उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ के मुख्यालय मंडल का गठन किया गया है. इसमें मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष एनके सिंह  बनाये गये है जबकि मंडल मंत्री की जिम्मेदारी सभाजीत चौबे को सौंपी गयी है. रूपम पांडे महामंत्री द्वारा गठित की गयी कमेटी में मंडल संगठन मंत्री विपुल पांडे, मंडल कोषाध्यक्ष अमरेंद्र तिवारी समेत दूसरे पदाधिकारियों का चयन किया गया है.

नवगठित मंडल को महामंत्री रुपम पांडेय ने शुभकामनाएं दी. इसके बाद कर्मचारी संघ ने प्रमुख मुख्य लेखा अधिकारी तथा अन्य अधिकारियों से मिलकर लेखा विभाग की वरिष्ठ लेखाकार की 57 पदों तथा अन्य पदों को सरेंडर होने से रोकने के लिए बात की गयी. इसमें यह यह बताया गया की पद सरेंडर होने से कर्मचारियों का प्रमोशन रुक जाएगा. काम का बोझ बढ़ेगा और नियुक्तियां भी कम होगी.

इसके लिए जरूरी है कि यातायात लेखा, मुख्यालय लेखा तथा मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में लिखा विभाग के सभी पदों को सरेंडर होने से रोका जाए. इस पर प्रमुख वित्त सलाहकार ने आश्वासन दिया है कि पदों को सरेंडर होने से रोका जायेगा. महामंत्री रूपम पांडे के नेतृत्व में गये प्रतिनिधिमंडल में निर्भय सिंह, अजय सिंह, सभाजीत चौबे आदि शामिल थे.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...