Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

खुला मंच/विचार

KHARAGPUR : केंद्रीय विद्यालय आईआईटी में राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का समापन

KHARAGPUR. केंद्रीय विद्यालय आईआईटी खड़गपुर में आयोजित 52वीं राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी (आरएसबीवीपी), “एक सतत भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी” विषय के तहत आयोजित एक प्रमुख विज्ञान प्रदर्शनी, का समारोह पूर्वक समापन गुरुवार को हो गया. 3 से 5 दिसंबर, 2024 तक आयोजित कार्यक्रम में कोलकाता संभाग के 62 केंद्रीय विद्यालयों से 450 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

280 लड़के और 170 लड़कियाँ थीं, विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने तथा विद्यार्थियों में विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अति महत्वपूर्ण रहा .

5 दिसंबर को सेमिनार का फाइनल राउंड हुआ 106 छात्रों में से 2 को प्रतियोगिता के अगले स्तर के लिए चुना गया. कुल 344 छात्रों ने सात उप-विषयों के तहत अपनी अभिनव परियोजनाओं और मॉडलों का प्रदर्शन किया, जिसमें 22 परियोजनाओं को राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन हुआ है . प्रत्येक उप-विषय से तीन प्रतिभागियों को आगामी दौर राष्ट्र स्तर पर प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा .

मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ पी एस राव के अलावा अन्य प्रोफेसरगण निर्णायक के रूप में उपस्थित रहे भौतिक विज्ञान के अध्यापक श्री शोविक बरुआ ने तीन दिवस तक चलने वाले इस कार्यक्रम का प्रतिवेदन विवरण प्रस्तुत किया अनुरक्षण शिक्षक और प्रतिभागियों के द्वारा अपना अनुभव साझा किया गया श्रीमती साथी मजूमदार और नवनीता दास ने परिणाम की घोषणा की.

मुख्य अतिथि प्रोफेसर राव और प्राचार्या श्रीमती रिकिशा भौमिक ने सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह् और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने के लिए बधाई दी . कार्यक्रम के अंत में साथी मजूमदार ने प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी का आभार व्यक्त किया . राष्ट्रगान के पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ. कार्यक्रम का संचालन मुकीन खान पीजीटी हिंदी के द्वारा किया गया

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...