Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

रेलवे इंजीनियर से 31 लाख रुपये की ठगी, शेयर बाजार में मुनाफा कमाने का लालच देकर बनाया शिकार

BILASPUR.  छत्तीसगढ़ में रेलवे के सहायक अभियंता के साथ 31 लाख रुपये की ठगी कर ली गयी है. साइबर जालसाजो ने इंजीनियर अनिल एक्का को शेयर मार्केट में मुनाफा कमाने का झांसा देकर शिकार बनाया. अनिल एक्का ने साइबर रेंज थाना में मामला दर्ज कराया है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पीड़ित अनिल एक्का रेलवे में सहायक कार्यपालक अभियंता के पद पर कार्यरत हैं. इंजीनियर अनिल के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप पर शेयर बाजार में निवेश और अधिक मुनाफा कमाने का मैसेज आया. इंजीनियर को एक फॉर्म भरने और लिंक के जरिए एप डाउनलोड करने के लिए कहा गया. जिसमें पैसे डालने पर छोटा-छोटा मुनाफा होने लगा. एप पर मुनाफा बढ़ते-बढ़ते कुछ महीनों में 81 लाख रुपये दिखाने लगा. जिसे निकालने के लिए अनिल ने कोशिश की तो उससे प्रोसेसिंग फीस 20 लाख रुपये मांगी गई.

लालच में इंजीनियर अनिल एक्का ने एप से रकम निकालने के लिए बैंक से लोन लिया. कुछ पैसे दोस्तों से भी उधार मांगे और 31 लाख रुपये एप में डाल दिए. लेकिन एप अचानक से बंद हो गया. पीड़ित अनिल एक्का ने रेंज साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की कार्रवाई में जुट गई है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...