Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Thursday, October 8
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » BILASPUR : रेलवे कैश लूट कांड का पुलिस ने किया खुलासा, गिरोह के छह आरोपी गये जेल
आरपीएफ-जीआरपी

BILASPUR : रेलवे कैश लूट कांड का पुलिस ने किया खुलासा, गिरोह के छह आरोपी गये जेल

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskSeptember 5, 2026
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • बेलगहना स्टेशन के पास रेलवे कर्मचारी से हथियार के बल पर की गयी थी लूटपाट 

BILASPUR. भारतीय रेलवे के सुरक्षा और वित्तीय लेनदेन में जुटे कर्मचारियों पर बढ़ते हमलों के बीच बिलासपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है. कोटा थाना पुलिस ने बेलगहना रेलवे स्टेशन से संग्रह (कलेक्शन) की राशि लेकर लौट रहे रेलवे कर्मचारी के साथ हथियार के बल पर हुई लूट की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है. पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में मास्टरमाइंड सहित कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. उनके पास से घटना में प्रयुक्त पिस्टल, चौपहिया वाहन, मोटरसाइकिल और लूटी गई सामग्री बरामद कर ली गई है.

सलका डैम के पास दिया था वारदात को अंजाम

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना 8 जुलाई 2026 की है. बेलगहना रेलवे स्टेशन पर दैनिक रेल राजस्व और कलेक्शन की राशि एकत्र कर लौट रहे रेलवे कर्मचारी को सलका डैम के पास लुटेरों ने अपना निशाना बनाया.

आरोपियों ने पूरी रेकी करने के बाद रेलवे कर्मचारी को रास्ते में घेरा और हथियार का भय दिखाकर मारपीट की. लुटेरे रेलवे कर्मचारी के पास मौजूद 7,430 रुपये की कलेक्शन राशि से भरा बैग झपटकर मौके से फरार हो गए थे.

रेलवे विभाग से जुड़े कर्मचारी के साथ हुई इस लूट के बाद से ही क्षेत्र के रेल कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में काफी भय और आक्रोश का माहौल था. मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर एएसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह और एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया था.

रैकेट के मास्टरमाइंड सहित 6 गिरफ्तार

तकनीकी सर्विलांस और मुखबिर से मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी. जांच में सामने आया कि राकेश जायसवाल ने अपने साथी दिव्यांशु जायसवाल और आदर्श तिवारी के साथ मिलकर रेलवे कर्मचारी को लूटने की पूरी साजिश रची थी. आरोपियों ने इस वारदात के लिए रीवा से पिस्टल की व्यवस्था की थी. इस पूरे गिरोह का नेटवर्क इतना फैला हुआ था कि रेलवे कर्मचारी से लूटपाट करने के बाद इन्होंने 18 जुलाई को बुर्का पहनकर एक अन्य घर में भी लूट की घटना को अंजाम दिया था.

मास्टरमाइंड और सहयोगियों की सूची:

  • मुख्य साजिशकर्ता: राकेश जायसवाल, दिव्यांशु जायसवाल, आदर्श तिवारी
  • हथियार सप्लायर: सनी सिंह
  • अवैध माल के खरीदार व मददगार: हर्ष नामदेव, हर्ष सोनी

शत-प्रतिशत माल बरामद, पुलिस टीम को इनाम

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से रेलवे कर्मचारी से लूटी गई राशि के अलावा एक पिस्टल, सोने के आभूषण, एक अर्टिका कार (CG 10 BL 1645), एक प्लेटिना बाइक और छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) रजनेश सिंह ने रेलवे कर्मचारी से हुई लूट का त्वरित खुलासा करने पर पुलिस टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है. सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.

Spread the love
Bilaspur News Railway Crime बिलासपुर अपराध बिलासपुर पुलिस बिलासपुर समाचार बेलगहना स्टेशन रेलवे कैश लूट रेलवे सुरक्षा
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleरेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला : सरेंडर नहीं होंगे पद, ‘मैनपावर री-डिस्ट्रिब्यूशन’ पर होगा जोर, सेफ्टी और ऑपरेशनल पोस्ट पर बढ़ेगी तैनाती
Next Article CKP DIVISION: डांगुवापोसी की अवैध अन-लोडिंग पर अब ‘गोपनीयता’ का पर्दा, क्या RPF/ASC की जांच में भी हो गया खेल! 
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेलहंट स्पेशल

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026
आरपीएफ-जीआरपी

बांदीकुई में राजस्थान ACB की स्ट्राइक: 10 हजार की घूस लेते रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार

September 30, 2026
आरपीएफ-जीआरपी

राउरकेला RPF पोस्ट के नये प्रभारी होंगे सुमन कुमार झा, क्या थमेगी अवैध तस्करी और अपराध की रफ्तार?

September 25, 2026
Latest Posts

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026

Varanasi: बरेका में ऑल इंडिया अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दांव-पेंच से दिखाया दमखम

September 30, 2026

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026

बांदीकुई में राजस्थान ACB की स्ट्राइक: 10 हजार की घूस लेते रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार

September 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group