BILASPUR. छत्तीसगढ़ में रेलवे के सहायक अभियंता के साथ 31 लाख रुपये की ठगी कर ली गयी है. साइबर जालसाजो ने इंजीनियर अनिल एक्का को शेयर मार्केट में मुनाफा कमाने का झांसा देकर शिकार बनाया. अनिल एक्का ने साइबर रेंज थाना में मामला दर्ज कराया है.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पीड़ित अनिल एक्का रेलवे में सहायक कार्यपालक अभियंता के पद पर कार्यरत हैं. इंजीनियर अनिल के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप पर शेयर बाजार में निवेश और अधिक मुनाफा कमाने का मैसेज आया. इंजीनियर को एक फॉर्म भरने और लिंक के जरिए एप डाउनलोड करने के लिए कहा गया. जिसमें पैसे डालने पर छोटा-छोटा मुनाफा होने लगा. एप पर मुनाफा बढ़ते-बढ़ते कुछ महीनों में 81 लाख रुपये दिखाने लगा. जिसे निकालने के लिए अनिल ने कोशिश की तो उससे प्रोसेसिंग फीस 20 लाख रुपये मांगी गई.
लालच में इंजीनियर अनिल एक्का ने एप से रकम निकालने के लिए बैंक से लोन लिया. कुछ पैसे दोस्तों से भी उधार मांगे और 31 लाख रुपये एप में डाल दिए. लेकिन एप अचानक से बंद हो गया. पीड़ित अनिल एक्का ने रेंज साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की कार्रवाई में जुट गई है.
- अब रेलकर्मियों के क्वार्टरों में भी लगेगा ‘स्मार्ट प्रीपेड मीटर’, रेलवे बोर्ड ने बदला पुराना आदेश - July 3, 2026
- रेलवे आरक्षण में दलालों की सेंध, प्रति टिकट 3,200 से 5,000 रुपये तक वसूलता था गिरोह - July 3, 2026
- रेल एवं कर्मचारी हित से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर होगा समाधान : SER/GM - May 14, 2026

















































































