Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, October 17
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » ECR : दानापुर मंडल में 47 करोड़ का विवादित सोलर टेंडर, Sr DEE(G)DNR की कार्यशैली पर गंभीर सवाल!
    रेलहंट स्पेशल

    ECR : दानापुर मंडल में 47 करोड़ का विवादित सोलर टेंडर, Sr DEE(G)DNR की कार्यशैली पर गंभीर सवाल!

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskAugust 30, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    सांकेतिक तस्वीर AI
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    PATNA. पूर्व मध्य रेल (ECR) के दानापुर मंडल में 47 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाले एक सोलर टेंडर ने रेलवे के प्रशासनिक गलियारों में हलचल मचा दी है. झाझा रेलवे स्टेशन परिसर में 12 मेगावाट क्षमता (12MWp) का सोलर ग्रिड स्थापित करने के लिए जारी इस टेंडर की शर्तों और प्रक्रिया पर सवाल उठते ही सीधी उंगली दानापुर मंडल के विद्युत विभाग और Sr DEE(G)/DNR की जवाबदेही पर उठ रही है.

    बिना ठोस जमीनी आकलन और नियमों को ताक पर रखकर निकाले गए इस टेंडर को ऊपरी स्तर पर प्रशासनिक विफलता और संभावित संस्थागत भ्रष्टाचार के रूप में देखा जा रहा है. निविदा प्रकाशन के लिए जिस तरीके का उपयोग किया गया वह भी इन दिनों सवालों के घेरे में आ गया है.

    टेंडर के मुख्य बिंदू

    • निविदा संख्या: ईएलजी/50/दानापुर/सोलर/12MWp/2026–27
    • कार्य: झाझा स्टेशन परिसर में 12MWp क्षमता का सोलर ग्रिड निर्माण
    • अनुमानित लागत: ₹46,89,60,000/- (लगभग 47 करोड़ रुपये)
    • अग्रधन राशि (EMD): ₹1,28,16,000/-
    • निविदा तिथि: 17.08.2026
    • निर्दिष्ट वेबसाइट: bharat-electronic.com

    प्रशासनिक विफलता और अनियमितताओं का बड़ा आधार

    • ई-प्रोक्योरमेंट नियमों का उल्लंघन: रेलवे बोर्ड के स्पष्ट निर्देश हैं कि सभी बड़े प्रोक्योरमेंट IREPS या GeM पोर्टल के जरिए पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी होंगे. इसके बावजूद 47 करोड़ रुपये के टेंडर में ऑफलाइन प्रक्रिया और संदिग्ध तरीके अपनाना सीधे तौर पर उच्चाधिकारियों की नीयत और पर्यवेक्षण पर सवाल खड़ा करता है.
    • गैर-सरकारी पोर्टल का सहारा: आधिकारिक सरकारी व रेलवे डोमेन को दरकिनार कर एक निजी/गैर-सरकारी वेबसाइट का उल्लेख करना न केवल प्रक्रियात्मक लापरवाही है, बल्कि निविदा की निष्पक्षता को संदिग्ध बनाता है.
    • अव्यावहारिक योजना व भूमि की अनुपलब्धता: 12MWp प्लांट के लिए करीब 30 से 40 एकड़ उपयुक्त भूमि आवश्यक है. झाझा जैसे स्टेशन परिसर में इतनी विशाल भूमि की उपलब्धता, वैधानिक स्वीकृतियों और स्थानीय खपत की आवश्यकता का समुचित अध्ययन किए बिना ही विभागीय प्रमुख द्वारा इतना बड़ा टेंडर जारी कर देना गंभीर प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है.
    • चहेती एजेंसी को उपकृत करने की आशंका: टेंडर की शर्तों का ढांचा इस तरह तैयार किया गया प्रतीत होता है जिससे प्रतिस्पर्धा सीमित हो और किसी विशेष एजेंसी को फायदा पहुंचे.

    भूल-सुधार का दावा, पर उठते बड़े सवाल

    मामले के तूल पकड़ने के बाद विभागीय सूत्रों से जानकारी सामने आ रही है कि इस टेंडर को लेकर ‘भूल सुधार’ (Corrigendum) जारी करने की प्रक्रिया शुरू की गई है. हालांकि, सबसे बड़ा सवाल यह है कि 47 करोड़ रुपये जैसे भारी-भरकम बजट के टेंडर को जारी करने से पहले समीक्षा और स्वीकृति के स्तर पर इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई? क्या विभागीय प्रमुख ने बिना प्रक्रिया जांचे फाइल आगे बढ़ाई या फिर गड़बड़ी उजागर होने के बाद बचाव के रास्ते तलाशे जा रहे हैं? इस विभाग के प्रमुख के रूप में फैयाज हुसैन पदस्थापित हैं.

    रेलवे अभिकर्ताओं और जानकार हलकों में अब रेलवे विजिलेंस और रेलवे बोर्ड से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने तथा जिम्मेदार अधिकारियों पर जवाबदेही तय करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है.

    इस टेंडर पर रेलहंट की नजर बनी रहेगी !

    रेलहंट का प्रयास है कि सच रेल प्रशासन के सामने आये. ऐसे में अगर किसी को यह लगता है उसकी बात नहीं सुनी जा रही है तो वह अपना पक्ष whatsapp 9905460502 पर भेज सकते है, उस पर तत्परता से संज्ञान लिया जायेगा. 

    ECR Fayyaz Hussain Railway Solar Tender Sr DEE G DNR झाझा सोलर प्लांट दानापुर मंडल पूर्व मध्य रेलवे रेलवे टेंडर विवाद रेलवे विजिलेंस
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleNorth Central Railway : वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंताओं और उप मुख्य विद्युत अभियंताओं का तबादला
    Next Article रेलवे की ‘पेंशन अदालत’ 15 दिसंबर 2026 को होगी आयोजित, बोर्ड ने जारी की अधिसूचना
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेलहंट स्पेशल

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

    October 6, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

    September 30, 2026
    Latest Posts

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026

    राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group