Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, October 17
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » ट्रेनों में ‘लल्लू’ का कमाल! पर्स चुराकर ऐश करने वाला अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, 7 राज्यों में चोरी की FIR
    आरपीएफ-जीआरपी

    ट्रेनों में ‘लल्लू’ का कमाल! पर्स चुराकर ऐश करने वाला अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, 7 राज्यों में चोरी की FIR

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskAugust 27, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    Raipur.रेलवे स्टेशनों और चलती ट्रेनों में यात्रियों को अपना शिकार बनाने वाले एक शातिर अंतर्राज्यीय आरोपी को साइबर यूनिट रेल रायपुर और रेल पुलिस ने भिलाई-3 की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है. आरोपी देश के कई राज्यों में घूम-घूमकर वारदातों को अंजाम देता था. पुलिस ने उसके कब्जे से सोना, मोबाइल और बड़ी संख्या में एटीएम कार्ड ज़ब्त किए हैं.

    जीआरपी थाना भिलाई-3 के मुताबिक, प्रार्थी कन्हैया भगत (उप महानिरीक्षक कार्यालय, सीमा सुरक्षा बल, सुपेला दुर्ग) 18 अप्रैल 2026 को छुट्टी पर अपने गृहग्राम बिहार जाने के लिए दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुंचे थे. टिकट लेने के बाद अज्ञात चोर ने उनकी जेब से पर्स पार कर दिया. पर्स में रखे एटीएम कार्ड से 97,500 रुपए की धोखाधड़ी से निकासी की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की.

    तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर धड़पकड़

    पुलिस अधीक्षक रेल रायपुर दिव्यांग पटेल और उप पुलिस अधीक्षक रेल रायपुर एस.एन. अख्तर के मार्गदर्शन में सायबर सेल रेल रायपुर की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों का संकलन किया. इसी दौरान मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर 22 अगस्त 2026 को पावर हाउस रेलवे स्टेशन से आरोपी को धर दबोचा गया. पकड़े गए आरोपी की पहचान सुनील कुमार दुबे उर्फ लल्लू (34 वर्ष), निवासी ग्राम भारपुरा, थाना पंडरी, जिला मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है.

    शातिर तरीके से की गई ठगी का खुलासा

    पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह ट्रेनों और स्टेशनों पर यात्रियों के पर्स चुराकर उनके एटीएम कार्ड से ठगी करता था. 18 अप्रैल की घटना में उसने दुर्ग के सुनील ज्वेलर्स से चोरी किए गए एटीएम के जरिए स्वाइप मशीन से 75,000 रुपए का एक जोड़ी ईयररिंग (कान का झुमका) खरीदा और रसीद प्रियंका भगत के नाम पर बनवाई. जिला अस्पताल के पास एटीएम से दो बार में 9,500-9,500 रुपए नगद निकाले. बस स्टैंड और राजन दुर्ग के पास स्थित एटीएम से भी नगद रकम निकाली. बाद में पकड़े जाने के डर से चोरी किया हुआ एटीएम चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया था. पैसे की आवश्यकता पड़ने पर उसने दुर्ग की ज्वेलरी दुकान से खरीदा हुआ वह सोना ग्वालियर में किसी अज्ञात व्यक्ति को 50,000 रुपए में बेच दिया था.

    भारी मात्रा में सामान ज़ब्त और पूर्व का आपराधिक रिकॉर्ड

    पुलिस ने आरोपी के पास से बिक्री के बचे 3,000 रुपए नगद, 04 नग मोबाइल सिम, 01 मोबाइल और 12 नग विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड ज़ब्त किए हैं. मामले में आरोपी के खिलाफ धाराएं बढ़ाते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया है.

    देश के इन-इन थानों में दर्ज है एफआईआर

    • थाना करनाल (हरियाणा) – धारा 379 भादवि
    • जीआरपी थाना बेंगलुरु (कर्नाटक) – धारा 420 भादवि
    • जीआरपी थाना रायपुर (छत्तीसगढ़) – धारा 379, 419, 420 भादवि
    • जीआरपी थाना इटारसी, भोपाल (मध्य प्रदेश) – चोरी और लूट के मामले
    • जीआरपी थाना करनाल (हरियाणा) – धारा 171, 379, 419, 420 भादवि
    • जीआरपी थाना हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) – धारा 171, 419, 420, 511 भादवि
    • जीआरपी थाना ग्वालियर (मध्य प्रदेश) – धारा 379 भादवि
    • जीआरपी थाना जालंधर (पंजाब) – धारा 379, 411, 419 भादवि
    • जीआरपी थाना हावड़ा (पश्चिम बंगाल) – धारा 379, 411 भादवि

    कार्रवाई में इनकी रही विशेष भूमिका

    इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने में निरीक्षक दया कुर्रे, उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह, सायबर टीम के सदस्य महेन्द्र कुमार मरकाम, जैकी, प्रकाश पैकरा तथा जीआरपी थाना भिलाई-3 के आरक्षक विष्णु सुमन, भास्कर सिंह राजपूत और धनेश्वर यादव का विशेष योगदान रहा.

    Crime News India अंतरराज्यीय चोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ जीआरपी रायपुर ट्रेन चोरी रेलवे क्राइम न्यूज़
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleItarsi : रेलवे बुकिंग काउंटर से 4.47 लाख के गबन में CBS को नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत याचिका खारिज
    Next Article मंगला एक्सप्रेस फूड पॉइजनिंग, चंद रुपयों का जुर्माना यात्रियों की जान पर भारी, कब सुधरेगी IRCTC की व्यवस्था !
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    आरपीएफ-जीआरपी

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026
    आरपीएफ-जीआरपी

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026
    आरपीएफ-जीआरपी

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026
    Latest Posts

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026

    राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group