Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Thursday, October 8
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » उत्तर बंगाल जाने वाली रेल सेवा सामान्य, न्यू फरक्का से ट्रेनों का संचालन शुरू
रेल यात्री

उत्तर बंगाल जाने वाली रेल सेवा सामान्य, न्यू फरक्का से ट्रेनों का संचालन शुरू

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskSeptember 6, 2026
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

kolkata. न्यू फरक्का जंक्शन के पास रेलवे ट्रैक पर धंसाव के बाद बाधित हुई ट्रेन सेवाएं अब सामान्य हो गई हैं. शनिवार रात मरम्मत का काम पूरा होने और सभी जरूरी सुरक्षा जांच के बाद इस मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन फिर से शुरू कर दिया गया. यात्रियों की आवाजाही बहाल करने से पहले क्षतिग्रस्त हिस्से पर परीक्षण के तौर पर ट्रेन चलाकर ट्रैक की स्थिति की जांच की गई.

पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवराम माझी ने बताया कि हावड़ा और सियालदह से उत्तर बंगाल जाने वाली ट्रेनें शनिवार रात से अपने निर्धारित समय के अनुसार चलेंगी. हालांकि, कुछ अप ट्रेनें पहले ही रद्द की जा चुकी हैं, इसलिए उनके डाउन दिशा में लौटने की स्थिति में कुछ असर रहेगा. रविवार सुबह से डाउन दिशा की ट्रेन सेवाएं भी पूरी तरह सामान्य हो जाएंगी.

मरम्मत के दौरान कुछ ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाया गया. तिलडांगा-बल्लालपुर-न्यू फरक्का मार्ग से 13410 मालदा टाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस, 15647 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गुवाहाटी एक्सप्रेस, 12345 हावड़ा-गुवाहाटी सरायघाट एक्सप्रेस और 12041 हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी शताब्दी एक्सप्रेस का परिचालन किया गया. वहीं, बंडेल-काटोवा-अजीमगंज मार्ग से 13149 कंचनकन्या एक्सप्रेस, 13153 गौड़ एक्सप्रेस, 12343 दार्जिलिंग मेल और 12377 पदातिक एक्सप्रेस को चलाया गया.

दरअसल, 3 सितंबर की रात लगातार भारी बारिश के कारण न्यू फरक्का और तिलडांगा के बीच रेलवे ट्रैक के किनारे की मिट्टी धंस गई थी. अप और डाउन लाइन के बीच की जमीन से पानी रिसने तथा अप लाइन के पास स्थित एक तालाब के कारण स्थिति और गंभीर हो गई. इससे मिट्टी और अधिक नरम हो गई और अप ट्रैक का एक हिस्सा नीचे धंस गया.

रेलवे ने युद्धस्तर पर मरम्मत अभियान चलाकर प्रभावित हिस्से में पाइलिंग, पत्थर की गिट्टी भरने, बैलेस्ट की पैकिंग और ट्रैक को मजबूत करने से जुड़े अन्य जरूरी काम पूरे किए. शुरुआत में छह पाइलिंग रिग और करीब 200 कर्मचारियों को काम पर लगाया गया था. बाद में स्थानीय स्तर पर करीब 100 और कर्मचारियों तथा अजीमगंज से करीब 100 कर्मचारियों को भी अभियान में शामिल किया गया.

मरम्मत पूरी होने के बाद ट्रैक, प्वाइंट और ओएचई समेत सभी जरूरी व्यवस्थाओं की जांच की गई. यात्री ट्रेनों के परिचालन से पहले सफल परीक्षण दौड़ कराई गई. सुरक्षा मानकों की पुष्टि होने के बाद ही इस मार्ग पर नियमित ट्रेन सेवा बहाल की गई.

Spread the love
Darjeeling Mail Eastern Railway Howrah Sealdah Trains Indian Railways Update Malda Town Express New Farakka Junction North Bengal Trains Train Restoration
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous ArticleCKP DIVISION: डांगुवापोसी की अवैध अन-लोडिंग पर अब ‘गोपनीयता’ का पर्दा, क्या RPF/ASC की जांच में भी हो गया खेल! 
Next Article RAIPUR: रेलवे टिकट दलाली का हब बना रायपुर, RPF की सीक्रेट स्ट्राइक में पकड़ा गया सिंडिकेट सरगना
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल यात्री

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026
रेल यात्री

ट्रेन टिकट नहीं मिला तो भी रेल हादसे के शिकार यात्री का मुआवजा नहीं होगा खारिज, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

September 27, 2026
रेल यात्री

रेल यात्रियों का सुहाना होगा सफर: यूपी के 36 रेलवे स्टेशनों पर बनेंगे हाई-लेवल प्लेटफॉर्म, जानिए आपके स्टेशन पर कब पूरा होगा काम

September 22, 2026
Latest Posts

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026

Varanasi: बरेका में ऑल इंडिया अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दांव-पेंच से दिखाया दमखम

September 30, 2026

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026

बांदीकुई में राजस्थान ACB की स्ट्राइक: 10 हजार की घूस लेते रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार

September 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group