- संबलपुर के Sr. ALP केसी जेना अपने मित्र ALP हेमंत महाराणा से मिलने तालचेर गये थे, बंद करने में लहूलुहान मिले दोनों
Bhubaneswar. ओडिशा के अनुगुल जिले के तालचेर में दो रेलवे कर्मचारियों (Loco pilots) (मित्रों) के बीच हुई चाकूबाजी में एक की मौत हो गई है और दूसरा गंभीर रूप से घायल है. यह घटना 31 अगस्त 2026 (सोमवार) को तालचेर के गणेश विहार इलाके में स्थित मकान में हुई. शुरुआती जांच में यह सामने आया था कि दोनों रेलवे कर्मचारी लोको पायलट (Loco pilots) थे.
रेलवे सूत्रों के अनुसार संबलपुर के Sr. ALP केसी जेना अपने मित्र ALP हेमंत महाराणा से मिलने तालचेर गये थे. यहां बंद कमरे में दोनों के बीच किसी बात पर बहस हुई थी. तेज आवाज और संदिग्ध स्थिति को देखते हुए पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया. पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो भीतर दोनों लोको पायलट लहुलूहान स्थिति में जमीन पर गिरे मिले. दृश्य काफी विचलित करने वाला था.
दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. यहां एक लोको पायलट की मौत होने की खबर है. जबकि दूसरा जीवन-मौत के बीच अस्पताल में झूल रहा है. सूत्रों का कहना है कि KC Jena जब Hemant Maharana से मिलने उनके कमरे पर गए थे तब दोनों के बीच सामान्य मुलाकात हुई. कमरे का दरवाजा बंद था. अब तक यह सामने नहीं आ पाया है कि दोनों लोको पायलट के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ जो हिंसक हो गया और दोनों ने एक-दूसरे को चाकू से गोंद दिया जो दो दोस्तों में मौत का सबब बनकर सामने आया है.
पूरे घटनाक्रम का महत्वपूर्ण पहलू कमरे का बंद होना है. पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के साथ घटनास्थल की जांच कर रही है. यह मामला अब रेलकर्मियों के बीच भी चर्चा का विषय बन गया है. KC Jena और Hemant Maharana दोनों दोस्त थे. रेलवे कर्मचारियों के बीच भी यह चर्चा है कि आखिर ऐसी कौन-सी परिस्थिति बनी कि एक सामान्य मुलाकात देखते ही देखते गंभीर घटना में बदल गई. आखिर बंद कमरे में KC Jena और Hemant Maharana के बीच का अचानक क्या विवाद हुआ? यह आपसी झड़प थी या इसके पीछे कोई और कहानी छिपी है, यह पुलिस जांच से ही सामने आ सकेगी.
- रेलवे अर्बन बैंक में रोजगार का बड़ा अवसर, शेयरधारकों और स्टाफ के आश्रितों के लिए ग्रुप ‘C’ के 35 पदों पर निकली भर्ती - September 15, 2026
- ECR : दानापुर मंडल का नया कारनामा, LP(P) का प्रमोशन रद्द, कैडर रिव्यू के नाम पर हुआ बड़ा खेल! - September 14, 2026
- ‘ट्रेन लेट हो तो क्या, माल तो टाइम पर पहुंचा!’, जाने …क्या है भारतीय रेलवे का ‘5.4% वृद्धि लोडिंग वाला कमाल’ - September 14, 2026



















































































