Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Sunday, October 25
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » Western Railway : सीबीआई ने विभागीय परीक्षा में रिश्वतखोरी के आरोप में Sr DPO समेत छह को दबोचा
    बोर्ड/जोन

    Western Railway : सीबीआई ने विभागीय परीक्षा में रिश्वतखोरी के आरोप में Sr DPO समेत छह को दबोचा

    News DeskBy News DeskFebruary 20, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • सीबीआई की वडोदरा, मुंबई और अहमदाबाद सहित 11 ठिकानों पर छापेमारी, 650 ग्राम सोना, लाखों का कैश और आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त 

    Ahmedabad. सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) की टीम ने पश्चिम रेलवे की विभागीय परीक्षा में रिश्वतखोरी का खुलासा किया है. सीबीआई की टीम ने पश्चिम रेलवे के वडोदरा DRM कार्यालय में छापेमारी कर दो IRPS अधिकारियों समेत छह लोगों को दबोचा है. पकड़े जाने वालों में पश्चिम रेलवे, वडोदरा के सीनियर डिविजनल पर्सनल ऑफिसर (IRPS: 2008 बैच) और डिविजनल पर्सनल ऑफिसर (IRPS: 2018 बैच), डिप्टी चीफ कमर्शियल मैनेजर, चर्च गेट, वेस्टर्न रेलवे, मुंबई, डिप्टी स्टेशन सुपरिंटेंडेंट, डिविजनल रेलवे अस्पताल, साबरमती (अहमदाबाद) के नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट और एक निजी व्यक्ति सहित 6 को गिरफ्तार किया है.

    सीबीआई की टीम ने गुजरात के वडोदरा सहित 11 स्थानों पर आरोपियों के आवास और सरकारी परिसरों में छापेमारी की. इसमें 650 ग्राम सोने की ज्वेलरी, लगभग 5 लाख रुपये नकद, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और दस्तावेज जब्त किया गया है.

    मालूम हो कि 18.02.2025 को डिविजनल पर्सनल ऑफिसर, डिप्टी चीफ कमर्शियल मैनेजर और डिप्टी स्टेशन सुपरिंटेंडेंट ऑफ रेलवे और एक निजी व्यक्ति सहित तीन सार्वजनिक सेवकों के खिलाफ सीबीआई ने मामला दर्ज किया था. आरोपियों ने एक निजी व्यक्ति और अन्य अज्ञात लोगों के साथ मिलकर रेलवे विभागीय परीक्षा में बैठे उम्मीदवारों से आगामी परीक्षा में चयन का वचन देकर पैसे वसूल किए थे.

    आरोप यह भी है कि पश्चिम रेलवे के आरोपित डिविजनल पर्सनल ऑफिसर ने पश्चिम रेलवे के आरोपित डिप्टी चीफ कमर्शियल मैनेजर को उपरोक्त परीक्षा में चयन के लिए रिश्वत देने के लिए कम से कम 10 उम्मीदवारों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया था. कथित तौर पर, पश्चिम रेलवे के आरोपित डिप्टी चीफ कमर्शियल मैनेजर ने इसके बदले वडोदरा के डिप्टी स्टेशन सुपरिंटेंडेंट से संपर्क किया और निजी व्यक्ति ऐसे उम्मीदवारों से संपर्क करता और उनसे रिश्वत वसूल करता.

    आरोप यह भी है कि डिप्टी पश्चिम रेलवे के चीफ कमर्शियल मैनेजर ने वडोदरा के एक ज्वेलर से नकद के बदले लगभग 400 ग्राम सोना खरीदने के लिए बिना किसी चालान के संपर्क किया था. इसके अलावा, आरोप यह भी है कि पश्चिम रेलवे के डिप्टी चीफ कमर्शियल मैनेजर आनंद गए थे. निजी व्यक्ति से मिले और उनसे नकद राशि ली थी.

    जांच के दौरान, यह भी सामने आया है कि पश्चिम रेलवे के एक नर्सिंग सुप्रीटेंडेंट को गिरफ्तार किया गया था और उनके पास से 650 ग्राम सोना मिला था जो उन्होंने ज्वेलर से लगभग 57 लाख रुपये (लगभग) की भुगतान के बाद प्राप्त किया था और यह सोना पश्चिम रेलवे, वडोदरा के आरोपित सीनियर डिविजनल पर्सनल ऑफिसर (IRPS: 2018) को पहुंचाना था. गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को आज CBI विशेष अदालत नंबर 7, भद्र, अहमदाबाद के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा.

    गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम

    • सुनिल बिश्नोई, सीनियर डिविजनल पर्सनल ऑफिसर (IRPS: 2008 बैच), वडोदरा डिवीजन, पश्चिम रेलवे, वडोदरा.
    • अंकुश वासन, डिविजनल पर्सनल ऑफिसर (IRPS: 2018 बैच), पश्चिम रेलवे, वडोदरा. (FIR नाम दिया गया है)
    • संजय कुमार तिवारी, डिप्टी चीफ कमर्शियल मैनेजर, चर्च गेट, पश्चिम रेलवे, मुंबई. (FIR नाम दिया गया है)
    • नीरज सिंहा, डिप्टी स्टेशन सुपरिंटेंडेंट. (FIR नाम दिया गया है)
    • दिनेश कुमार, नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट, डिविजनल रेलवे अस्पताल, साबरमती, अहमदाबाद.
    CBI arrested six people including Sr DPO on charges of bribery Sr DPO Western Railway वडोदरा DRM कार्यालय सीबीआई
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleStampede at new delhi station : दिल्ली हाई कोर्ट ने रेलवे को किया नोटिस, उपायों की मांगी जानकारी
    Next Article Lucknow : चारबाग रेलवे स्टेशन पर काला कोट लगाकर टिकट जांच कर रही महिला TTE गिरफ्तार
    News Desk
    • Website

    Related Posts

    बोर्ड/जोन

    रेलवे में स्वच्छता क्रांति: चेयरमैन सतीश कुमार ने नई दिल्ली स्टेशन पर यात्रियों संग की सीधी बात, 20 ‘स्वच्छाग्रही’ सम्मानित

    October 23, 2026
    बोर्ड/जोन

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026
    रेल न्यूज

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026
    Latest Posts

    SE Railway: सवालों के घेरे में RPF के तबादले, कार्यकाल पूरा होने से पहले ही सुधीर कुमार को तीसरी बार मिली मलाईदार पोस्टिंग, महकमे में आक्रोश

    October 25, 2026

    क्या ‘रेल जन-संवाद’ से सुधरेंगे हालात, या औपचारिकता बनकर रह जाएगा रेलवे का विशेष अभियान!

    October 23, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 अक्टूबर को ‘पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस’ को दिखायेंगी हरी झंडी, रेलवे ने शुरू की तैयारी

    October 23, 2026

    रेलवे में स्वच्छता क्रांति: चेयरमैन सतीश कुमार ने नई दिल्ली स्टेशन पर यात्रियों संग की सीधी बात, 20 ‘स्वच्छाग्रही’ सम्मानित

    October 23, 2026

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group