Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Thursday, October 22
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर सेक्शन पर दो मालगाड़ियों की टक्कर, दोनों के लोको पायलट घायल, सिग्नल की चूक या मानवीय भूल !
    बोर्ड/जोन

    डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर सेक्शन पर दो मालगाड़ियों की टक्कर, दोनों के लोको पायलट घायल, सिग्नल की चूक या मानवीय भूल !

    News DeskBy News DeskFebruary 5, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    Fatehpur. डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर रेलवे लाइन पर 2 मालगाड़ियों की टक्कर हो गई. हादसा मंंगलवार की सुबह करीब 8 बजे हुआ. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इंजन समेत गार्ड का डिब्बा पटरी से उतर गया. जिस ट्रैक पर हादसा हुआ, उस पर केवल मालगाड़ियां ही चलती हैं. हादसे में दोनों मालगाड़ियों के लोको पायलट घायल हो गए. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे के बाद रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की. रेलवे अधिकारी इस मामले में सिग्नल की गड़बड़ी के अलावा मानवीय चूक को आधार बनाकर जांच कर रहे हैं.

    रेल मंत्रालय के अधीन कंपनी डीएफसीसीआईएल (डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड) की ओर से बनाए ट्रैक पर सुबह एक मालगाड़ी खड़ी थी. सिग्नल रेड था. इस दौरान कानपुर-फतेहपुर के बीच खागा के पास पांभीपुर में पीछे से तेजी से आकर दूसरी मालगाड़ी ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि खड़ी मालगाड़ी का इंजन और गार्ड का डिब्बा बेपटरी होकर रेलवे लाइन के किनारे पहुंच गया.

    मीडिया रिपोर्ट केअनुसार जिस ट्रैक पर यह हादसा हुआ, उस पर केवल मालगाड़ियां ही चलती हैं. इससे हादसे का यात्री ट्रेनों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा. हादसे में दोनों मालगाड़ियों के लोको पायलट घायल हो गए. आनन-फानन में उन्हें अस्पताल भिजवाया गया. नजदीकी सरकारी अस्पताल में दोनों का उपचार चल रहा है. रेलवे के कई सीनियर अफसरों ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की.

    हादसे के चलते व्यावसायिक कॉरिडोर पर रेल यातायात प्रभावित है. कई मालगाड़ियों को रोक दिया गया है. कुछ के रूट बदल दिए गए हैं. रेलवे प्रशासन के अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं. हादसा कैसे और किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच कराई जा रही है.

    अतिरिक्त महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे जेएस लाकड़ा ने बताया कि यह मानवीय चूक का मामला लग रहा है. जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर कार्रवाई होगी. फिलहाल जल्द से जल्द ट्रैक खाली कराना ही पहली प्राथिमकता है. वहीं फतेहपुर खागा स्थित हरदों के सरकारी अस्पताल के प्रभारी डॉ. मनीष शुक्ला ने बताया कि 2 लोग घायल आए थे. उनके नाम अनुज राज (28) व शिव शंकर यादव (35) हैं. इलाजके बाद दोनों चले गए.

    वहीं जूनियर इंजीनियर ज्ञान चंद्र ने बताया कि हमें हमारे अफसर के जरिए हादसे की सूचना मिली. टावर वैगन को निकलवाया गया. यहां आने के बाद पता चला कि दो मालगाड़ियों में टक्कर हुई है. हादसे से ऊपर के तार भी टूट चुके हैं.

    loco pilots of both were injured Two freight trains collided on the Dedicated Freight Corridor line
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleEastern Railway : Photo exhibition organized to mark 100 glorious years of electric traction
    Next Article CBI Raid in Ranchi : रेलवे का फार्मासिस्ट 3000 रुपये घूस लेते गिरफ्तार, फिटनेस सर्टिफिकेट के लिए ले रहा था पैसे
    News Desk
    • Website

    Related Posts

    बोर्ड/जोन

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026
    रेल न्यूज

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026
    रेल न्यूज

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    Latest Posts

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group