Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यात्री

दिल्ली व पंजाब से मुरादाबाद होकर चल सकती हैं तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें

Moradabad. दिल्ली व पंजाब से बिहार के बीच मुरादाबाद होते हुए जल्द ही अमृत भारत एक्सप्रेस चलाई जा सकती हैं. दिल्ली- दरभंगा, अमृतसर-सहरसा व आनंदविहार-सहरसा के बीच अमृत भारत ट्रेन चलाने की प्लानिंग हो रही है. मंडल स्तर पर जो जानकारी मांगी गई हैं, वह तैयार करने में रेल अधिकारी जुट गए हैं. जल्द ही इस पर मुहर लग जाएगी‌. मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने शुक्रवार को बताया कि बोर्ड का नोटिस आने पर रूट आदि के बारे में बताया जा सकेगा.

हाल ही में हुई रेलवे की एक उच्च स्तरीय बैठक में 26 अमृत भारत ट्रेनों पर चर्चा हुई है, इसमें तीन पूर्वोत्तर रेलवे व दो उत्तर रेलवे के हिस्से में आ सकती हैं. अमृत भारत ट्रेनों में सामान्य स्लीपर व जनरल कोच होते हैं. इन ट्रेनों में आरक्षण की जरूरत नहीं होती. यात्री अनारक्षित टिकट लेकर इनमें सफर कर सकते हैं. दिल्ली-बिहार व दिल्ली-पंजाब के बीच ट्रैफिक को देखते हुए रेलवे मुरादाबाद होकर लंबी दूरी की इन ट्रेनों की योजना बना रहा है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...