Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Sunday, October 11
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » MUMBAI : माहिम स्टेशन के बुकिंग काउंटर पर टिकट काट रहा था ‘outsider’, सीबीएस समेत चार सस्पेंड
आरपीएफ-जीआरपी

MUMBAI : माहिम स्टेशन के बुकिंग काउंटर पर टिकट काट रहा था ‘outsider’, सीबीएस समेत चार सस्पेंड

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJuly 6, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • विजिलेंस की छापेमारी में बुकिंग काउंटर पर पकड़ा गया गोलमाल, कड़ी कार्रवाई की अनुशंसा  

MUMBAI. रेलवे जोनल विजिलेंस की टीम ने माहिम स्टेशन के बुकिंग काउंटर पर बाहरी व्यक्ति को सरकारी काउंटर पर टिकट बिक्री करते पकड़ा है. इस मामले में सीबीएस समेत चार रेलकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है. घटना 4 जुलाई, 2025 की रात 8:3. बजे प्लेटफॉर्म नंबर 1, बुकिंग काउंटर नंबर 5 पर हुई. पकड़े गये युवक की पहचान 36 वर्षीय विनोद तानाजी दबंगे के रूप में की गयी है जो पेशे से प्रिंटर रिपेयर मैकेनिक है. वह ओम साई नगर, पाइपलाइन रोड, पिसावली, कल्याण (पूर्व) में रहता है.

बिना किसी अधिकृत आदेश के सरकारी काउंटर पर बैठकर टिकट काटने के आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. यह कार्रवाई मुख्य सतर्कता निरीक्षक संदीप गोलकर, सतर्कता निरीक्षक भाविक द्विवेदी और संजय शर्मा, आरपीएफ हेड कांस्टेबल दिनेश गोस्वामी और अन्य आरपीएफ कर्मियों की मौजूदगी में की गयी.

रेलवे सूत्रों के अनुसार पूर्व सूचना के आधार पर रेलवे विजिलेंस की टीम शाम करीब 7:00 बजे माहिम स्टेशन पहुंची. टीम ने पहले बुकिंग काउंटर की (यूटीएस) पर चल रही गतिविधियों की निगरानी की. इसके बाद रात 8:30 बजे स्टेशन मास्टर को लेकर टीम के सदस्य बुकिंग कार्यालय में गये. यहां काउंटर पर विनोद बेधड़क टिकट काट रहा था. जांच में पता चला कि उस काउंटर पर जिस कर्मचारी की डयूटी थी वह नाश्ता कर रहा है.

पकड़े गये विनोद ने बताया कि उसे मुख्य बुकिंग पर्यवेक्षक गणेश पाटिल ने स्टेशन बुलाया था, जिसकी जानकारी में वह काउंटर पर टिकट दे रहा है. उसने यह भी माना कि उसके पास रेलवे को काेई पहचान पत्र अथवा दस्तावेज नहीं है वह बाहर का आदमी है. उस समय काउंटर नंबर 5 से 2,650 रुपये जब्त किये गये. हालांकि इसके बाद विजिलेंस टीम ने दूसरे काउंटरों की की भी जांच की. इसमें काउंटर नंबर 5 पर 34 रुपये और 6 पर 45 रुपये की कैश में अधिक पाये गये.

पूरी रिपोर्ट बनाने के बाद विजिलेंस टीम ने पकड़े गये पकड़े गये विनोद कुमार को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के हवाले कर दिया. उसके खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 147 के तहत मामला दर्ज किया गया है. हालांकि आरपीएफ ने उसे एक नोटिस देकर उसे रिहा कर दिया गया. अब उसे 7 जुलाई को रेलवे कोर्ट में पेश होने को कहा गया है. पूरे घटना क्रम के बाद सीनियर डीसीएम ने मुख्य बुकिंग पर्यवेक्षक/माहिम गणेश पाटिल, मुख्य बुकिंग क्लर्क/माहिम (विंडो नंबर 5) विजय देवडिगा के अलावा काउंटर नंबर 6 के क्लर्क समेत चार को निलंबित कर दिया है.

जांच पूरी होने तक सभी को निलंबित रखने के आदेश दिये गये हैं. पूरे मामले में सीबीएस गणेश पाटिल की भूमिका की गंभीरता से जांच की जा रही है.

Spread the love
MUMBAI MAHIM STATION MUMBAI RAILWAY NEWS MUMBAI: A 'middleman' was issuing tickets at the booking counter of Mahim station! Four persons including CBS suspended MUMBAI: Mahim station's CBS along with four others suspended RAILWAY BOOKING COUNTER RAILWAY VIGILANCE READ
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous ArticleROURKELA. रेलवे स्टेशन से फिर जब्त हुआ बड़ी मात्रा में केंदू पत्ता, झारसुगुड़ा के बागडीह से हो रही लोडिंग !
Next Article BIHAR : रेलवे ने ₹17.30 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात, रेल मंत्री ने कर्पूरीग्राम स्टेशन रि-डेवलपमेंट का किया शिलान्यास
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

बोर्ड/जोन

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026
आरपीएफ-जीआरपी

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026
बोर्ड/जोन

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026
Latest Posts

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group