Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Saturday, October 10
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » ECR : GDCE की परीक्षा में RRC/PATNA ने नहीं किया Merit Index का पालन, विरोध शुरू, रद्द होगा परिणाम!
बोर्ड/जोन

ECR : GDCE की परीक्षा में RRC/PATNA ने नहीं किया Merit Index का पालन, विरोध शुरू, रद्द होगा परिणाम!

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJune 25, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Untitled design - 1
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

PATNA. रेलवे की विभागीय पदोन्नति परीक्षा हमेशा से ही विवादों में घिरी रही है. रेलवे बोर्ड स्तर पर इसमें आपेक्षित सुधार को लेकर कार्य प्रणाली में कई बार बदलाव किये गये, इसके बावजूद पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेलवे डिवीजन (DDU Railway Division) में सीबीआई की टीम ने लोको पायलटों की प्रमोशन परीक्षा में बड़े स्तर पर किये गये फर्जीवाड़े का खुलासा कर पदोन्नति परीक्षाओं की निष्पक्षता पर सवाल खड़ा कर दिया था.

अब नया मामला रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ/पूर्व मध्य रेलवे/पटना  RRC/ECR/PATNA का सामने आया है. जिसमें GDCE की विभागीय पदोन्नति परीक्षा में Merit Index का पालन नहीं करने की बात सामने आयी है. बताया जा रहा है कि रेलवे बोर्ड द्वारा जारी फार्मूला के अनुसार परीक्षा का मेघा सूचकांक विभिन्न शाखाओं के अलग-अलग टाॅप 10 अभ्यर्थी या 0.1% अभ्यर्थियों का औसत निकाल कर जारी किया जाना था, लेकिन रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ/पटना ने मेघा सूचकांक के नियमों का पालन नहीं किया, जिससे यांत्रिक शाखा के अभ्यर्थियों को अन्य शाखाओं की अपेक्षा पदोन्नति में अधिक अवसर मिला है.

इस पदोन्नति परीक्षा के बाद विभिन्न शाखाओं के वंचित अभ्यार्थियों ने Merit Index के अनुपालन पर सवाल उठाते हुए पूरे सिस्टम को सवालों के घेरे में लाया है. अभ्यार्थियों के अनुसार रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ, पटना ने RRC/ECR/HRD/RECTT/GDCE/2023 , दिनांक 16.08.2023 को अधिसूचना जारी कर सामान्य विभागीय प्रतियोगी परीक्षा (GDCE) के लिए रिक्तियों का विभागीय विवरण के साथ पात्रता की शर्तें एवं चयन प्रक्रिया का विवरण भी जारी किया था. इसमें आवेदन करने की अंतिम तिथि 16.09.2023 थी लेकिन परीक्षा का आयोजन 10 जनवरी 2025 को किया गया. 16 माह बाद 19.06.2025 को इसका परिणाम जारी किया गया. इसके बाद परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों ने परिणाम जारी करने में रेलवे बोर्ड के दिशानिर्देशों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है. अवेदकों ने चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि Merit Index का अनुपालन नहीं करने के कारण उन्हें विभागीय पदोन्नति के अवसर से वंचित कर दिया गया है.

रेलवे बोर्ड द्वारा जारी फार्मला के अनुसार परीक्षा का मेघा सूचकांक विभिन्न शाखाओं के अलग-अलग टाॅप 10 अभ्यर्थी या 0.1% अभ्यर्थियों का औसत निकाल कर जारी किया जाना है. लेकिन रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ/पटना ने मेघा सूचकांक के नियमों का पालन किया, जिससे यांत्रिक शाखा के अभ्यर्थियों को अन्य शाखाओं की अपेक्षा अधिक लाभ मिला है. यह जांच का विषय है.

दरअसल रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ,पटना द्वारा जारी अधिसूचना में ही उल्लेखित था कि विभिन्न शाखाओं के सामान पदों (Common Post) के लिए चयन मेघा सूचकांक (Merit Index) के आधार पर किया जाएगा तथा उम्मीदवार के योग्यता के अनुसार उपयुक्त पद प्रदान किया जाए. लेकिन हुआ इसका उलटा.  19.06.2025 को प्रकाशित परिणाम पर आवेदकों ने सवाल उठाया और कहा कि यह मेघा सूचकांक (Merit Index ) के अनुसार नहीं है. मेघा सूचकांक का अनुपालन नहीं किये जाने और अपनायी गयी प्रक्रिया में यांत्रिक शाखा के अभ्यर्थियों को अधिक लाभ मिला है.

अधिसूचना का नहीं हुआ अनुपालन, निशाने पर आये रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ के चेयरमैन 

अधिसूचना में कनीय अभियंता (ट्रेक मशीन) के लिए 94 रिक्तियों का विवरण दिया गया था. 10.01.2025 को परीक्षा हुई और 19.06.2025 को परिणाम जारी किया गया. परिणाम सामने आने के बाद अभ्यर्थियों ने कहा कि इसमें वर्णित मेघा सूचकांक फार्मूला का पालन नहीं किया गया है. इसके बाद अभ्यर्थियों ने मामले को रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एवं महानिदेशक कार्मिक तक पहुंचाया है.

मालूम हो कि इससे पहले पूर्व पश्चिम मध्य रेलवे के रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ, जबलपुर में ऐसे ही मामला सामने आया था. हालांकि तब वहां परिणाम को रद्द कर मेघा सूचकांक फार्मूला के आधार पर फिर से परिणाम घोषित किये गये थे. इस मामले में रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ/पटना के अध्यक्ष सीएस आजाद का कहना है कि विभागों के रिक्तियों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनायी गयी है. यह मामला रेलवे बोर्ड तक पहुंचाया गया है. अभ्यार्थियों का मानना है कि अगर निष्पक्ष जांच हो तो परिणाम बदल सकते है और सबकी नजरें अब रेलवे बोर्ड और कार्मिक महानिदेशक के संभावित निर्णय पर टिकीं हुई है.

Spread the love
Accident and Dereliction of the wrong policies of the Railway Board ECR RRC PATNA ECR: RRC/PATNA did not follow the Merit Index in GDCE exam protest begins Rail minister result will be cancelled! रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ/पूर्व मध्य रेलवे/पटना
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous ArticleRAIPUR : उड़ीसा के नुवापाड़ा से ग्वालियर ले जा रहा 2 लाख का गांजा RPF ने पकड़ा
Next Article RPF DSC ने खोया आपा, कांस्टेबल को वर्दी में मारा तमाचा!, वीडियो वायरल, मूक दर्शक हैं DG/RPF
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

बोर्ड/जोन

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026
बोर्ड/जोन

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026
रेलहंट स्पेशल

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026
Latest Posts

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group