Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यूनियन

TATANAGAR : रेलवे अस्पताल के दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों को मिली 10-10 हजार की मदद

JAMSHEDPUR. टाटानगर रेलवे अस्पताल में कार्यरत दो कर्मचारियों नूरजहाँ बेगम और आरजू मुखी के असमय निधन के बाद उनके परिजनों को अर्बन बैंक की निधि से 10-10 हजार की आर्थिक मदद उपलब्ध करायी गयी है. रेलवे मेंस यूनियन के प्रयास से अर्बन बैंक के नियमानुसार दोनों के परिजनों को आथिर्क सहायता प्रदान किया गया.

रेलवे को-ऑपरेटिव सोसाईटी का संचालन रेलकर्मियों के अंशदान से होता है. इसमें किसी सदस्य के असामायिक निधन होने पर उनके आश्रित को आर्थिक मदद देने का प्रावधान किया गया है. इसी के तहत रेलवे अस्पताल के दोनों दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों को आर्थिक मदद उपलब्ध करायी गयी है.

इस अवसर पर नूरजहां बेगम के पुत्र एवं आरजू मुखी की पत्नी को सहायक नसिंग ऑफिसर के उपस्थिति में मेंस यूनियन के सहायक महासचिव जवाहर लाल और अरबन बैंक के डेलीगेट कमलदेव ने नकद सहयोग राशि प्रदान की. इसमें मेंस यूनियन के मनोज कुमार, कुजंन कुमार आदि ने सहयोगात्मक भूमिका निभाई.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...