Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

Railway Minister अश्विनी वैष्णव ने पुरुलिया-हावड़ा के बीच नयी मेमू ट्रेन को दिखायी हरी झंडी, कहा – 50 साल पुराने स्टेशनों का हो रहा कार्याकल्प

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन ने नयी रेलवे की नींव रखी, हकीकत बनाने में जुटे है 1.2 मिलियन कर्मचारी : अश्विनी वैष्णव
  • पश्चिम बंगाल में ही 101 स्टेशनों पर अमृत भारत स्टेशन योजना से कार्य जारी, आने वाला समय मील का पत्थर साबित होगा  

KOLKATA. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन ने नई भारतीय रेलवे की नींव रखी है और इसे वास्तविकता की जमीन पर उतारने में रेलवे परिवार के 1.2 मिलियन से अधिक सदस्य समर्पण के साथ काम कर रहे हैं. पश्चिम बंगाल पहुंचे रेलमंत्री ने शनिवार को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत संतरागाछी स्टेशन के पुनर्विकास की प्रगति का निरीक्षण किया, इसके बाद पुरुलिया और हावड़ा के बीच मसाग्राम के रास्ते नयी ट्रेन नंबर 08121 – मेमू सेवा हरी झंडी दिखाई.

इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में रेल मंत्री ने कहा कि क्षेत्र की मांग को पूरा करते हुए पुरुलिया और हावड़ा के बीच मसाग्राम के रास्ते मेमू ट्रेन चलायी गयी है. क्षेत्रीय रेल संपर्क और स्टेशन के बुनियादी ढांचे को बढ़ाने जो प्रयास रेलवे कर रही है वह आने वाले समय में महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा.

“जहां कभी अधूरे कामों की लम्बी सूची थी, आज वहां तेज़ी से प्रगति दिखाई दे रही है. केवल पश्चिम बंगाल में ही 101 स्टेशनों पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत तीव्र गति से कार्य जारी है. एक ऐसा युग आया है जिसमें 50-60 साल पुराने स्टेशनों का कायाकल्प हो रहा है. आज का यात्री गुणवत्ता चाहता है, बेहतर अनुभव चाहता है और यही हम प्रदान कर रहे हैं”

अश्विनी वैष्णव, रेलमंत्री

इस मौके पर रेलमंत्री ने कहा कि जहां कभी अधूरे कामों की लम्बी सूची थी, आज वहां तेज़ी से प्रगति दिखाई दे रही है. केवल पश्चिम बंगाल में ही 101 स्टेशनों पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत तीव्र गति से कार्य जारी है. एक ऐसा युग आया है जिसमें 50-60 साल पुराने स्टेशनों का कायाकल्प हो रहा है.
आज का यात्री गुणवत्ता चाहता है, बेहतर अनुभव चाहता है और यही हम प्रदान कर रहे हैं.

नई MEMU सेवा (ट्रेन संख्या 08121) के बारे में

  • मार्ग : पुरुलिया – बांकुरा – मासग्राम – हावड़ा
  • कुल दूरी : 283 किमी
  • किराया: ₹60 (खड़गपुर मार्ग से ₹65 की तुलना में)
  • समय की बचत: दूरी में 41 किमी की कमी
Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...