Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Friday, October 16
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » East Central Railway : प्रमुख मुख्य विद्युत अभियंता का “शिष्टाचार निरीक्षक” निकला “जालसाज”!, 18 साल बाद पिटारे से बाहर आया ”जिन्न”
बोर्ड/जोन

East Central Railway : प्रमुख मुख्य विद्युत अभियंता का “शिष्टाचार निरीक्षक” निकला “जालसाज”!, 18 साल बाद पिटारे से बाहर आया ”जिन्न”

News DeskBy News DeskMay 29, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • दैनिक भास्कर के खुलासे से पूरी व्यवस्था हुई तार-तार, एक कर्मचारी के नाम पर दो-दो म्यूचुअल ट्रांसफर
  • लोको पायलटों के इंटर डिवीजन और इंटर रेलवे म्यूचुअल ट्रांसफर में हुआ फर्जीवाड़ा, विजिलेंस भी मौन  

Patna. पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर का विद्युत विभाग जिसका मुख्य कार्य रेलवे को प्रकाशमान रखना है, अपने काले कारनामों से रेलवे में अंधकार व्याप्त करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है, ऐसे ही एक काले कारनामे का पर्दाफाश दैनिक भास्कर ने किया है, अखबार ने पर्दाफाश ही नहीं किया है बल्कि मामले का तार-तार खोल कर रख दिया है क्योंकि मामला भी अनोखा और अनुपम है. मामला 18 साल पहले हुए इंटर डिवीजनल और इंटर रेलवे म्यूचुअल ट्रांसफर का है.

संभवतः भारतीय रेल के इतिहास में यह अनोखा एवं अनुपम मामला इसलिए साबित होगा क्योंकि एक व्यक्ति की जगह पर दो-दो लोगों का म्यूचुअल ट्रांसफर जो संभव ही नहीं है वह कारनामा पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल ने कर दिखाया है. यह मामले में दानापुर और मुगलसराय डिवीजन के अलावा दो रेलवे जोन ECR और WCR के कोटा डिवीजन से जुड़ा हुआ है.

कार्मिक विभाग की भूमिका संदिग्ध, जांच की मांग 

दैनिक भास्कर के खुलासे में यह तथ्य सामने आया है कि लक्ष्मी नारायण पंडित एवं सुरेश चंद्रा के बीच म्यूचुअल ट्रांसफर की प्रक्रिया 02.02.2007 को पूरी हुई. लक्ष्मी नारायण पंडित मुगलसराय से दानापुर मंडल में आ गए और सुरेश चंद्रा मुगलसराय चले गए. इस तरह म्यूचुअल स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी हो गयी. इस बीच WCR के कोटा डिवीजन से रणधीर कुमार सिंह का म्यूचुअल ट्रांसफर सुरेश चंद्रा के साथ 16.07.2007 को पूरा होने की बात सामने आयी.

हालांकि दैनिक भास्कर के खुलासे में यह बात सामने आयी कि म्यूचुअल ट्रांसफर में फर्जीवाड़ा हुआ है. यहां रणधीर कुमार सिंह का म्यूचुअल ट्रांसफर सुरेश चंद्रा के साथ 16.07.2007 को पूरा होने की बात सामने आयी है. इसमें विचारणीय तथ्य यह है कि जब 02.02.2007 को सुरेश चंद्रा का म्यूचुअल ट्रांसफर लक्ष्मी नारायण पंडित के साथ हो चुका है तब 16.07.2007 को रणधीर कुमार सिंह का म्यूचुअल स्थानांतरण सुरेश चंद्रा के साथ कैसे हो गया? इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग अब रेलकर्मी ही कर रहे हैं.

कार्मिक अधिकारी बीके सिंह के कार्यकाल में हुई म्यूचुअल ट्रांसफर की प्रक्रिया

अगर यह  म्यूचुअल ट्रांसफर गलत था और इसमें फर्जीवाड़े हुआ है तो यह बात सामने आती है कि उक्त  दानापुर मंडल के कार्मिक अधिकारी श्री बी के सिंह ही थे जो आज पूर्व मध्य रेलवे के प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी हैं.इस मामले में बड़ा सवाल यह उठता है कि कोटा डिवीजन से आये लोको पायलट रणधीर कुमार सिंह को न सिर्फ दानापुर डिवीजन में ज्वाइनिंग दी गयी बल्कि कालबद्ध पदोन्नति का लाभ व प्रभार भी दिया गया. इस तरह म्यूचुअल ट्रांसफर की पूरी प्रक्रिया ही सवालाें के घेरे में आ गयी है. जिसमें बिना पदभार के नियुक्ति, प्रमोशन देने के लिए डिवीजनल कार्मिक विभाग भी निशाने पर आ गया है.

सतर्कता विभाग ने भी क्या मामले को दबाया !

दैनिक भास्कर को दिए गए इंटरव्यू में सुरेश चंद्रा ने बताया है कि उन्हें सतर्कता विभाग के मुख्यालय में बुलाया गया था और उनसे दो व्यक्तियों से म्यूचुअल स्थानांतरण के बारे में सवाल भी किये गये. तब उन्होंने स्पष्ट लिखित दिया था कि उनका लक्ष्मी नारायण पंडित के साथ इंटर डिवीजन म्यूचुअल स्थानांतरण हुआ है. रणधीर कुमार सिंह ने अनैतिक दबाव में कागजात पर हस्ताक्षर करा लिया था. सवाल उठता है कि सारी सच्चाई समाने आने के बावजूद भी किन कारणों से और किसके दबाव में सतर्कता विभाग ने इस मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया?

मामला तो गंभीर है और अनोखा है और अनुपम भी, तो कारवाई भी गंभीर, अनोखा और अनुपम ही होनी चाहिए क्योंकि जब ऐसे फर्जी लोग शिष्टाचार देखेंगे तो भ्रष्टाचार की रफ्तार क्या होगी, यह रेलवे विद्युत विभाग में देखा जा सकता है !

Baran branch of WCRMS took out rally against privatization Chief Chief Electrical Engineer EAST CENTRAL RAILWAY East Central Railway: Two mutual transfers in the name of a railway employee ECR loco poilet mutual transfer lota divition revealed after 18 years
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleरेलवे ने 3,399 करोड़ के दो बड़े प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी : रतलाम-नागदा पर बिछेंगी नई लाइनें, मालगाड़ियों को मिलेगा अलग ट्रैक
Next Article BILASPUR. मेडिकल यूनिट की नर्स से दुष्कर्म करने के आरोप में डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट गिरफ्तार
News Desk
  • Website

Related Posts

बोर्ड/जोन

RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

October 14, 2026
बोर्ड/जोन

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026
बोर्ड/जोन

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026
Latest Posts

BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

October 16, 2026

चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

October 16, 2026

चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

October 16, 2026

RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

October 15, 2026

RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

October 14, 2026

BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

October 11, 2026

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group