Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

KHARAGPUR : सांसद विद्युत ने खड़गपुर ADRM से मिलकर संसदीय क्षेत्र में यात्री सुविधाओं पर की चर्चा

KHARAHPUR. जमशेदपुर सांसद विद्युत बरन महतो ने खड़गपुर एडीआरएम (ओपी), सुश्री मनीषा गोयल से मिलकर संसदीय क्षेत्र की लंबित रेल परियोजनाओं पर चर्चा की. अतिरिक्त मंडल रेल प्रबंधक (संचालन) सुश्री मनीषा गोयल से मुलाकात में सांसद विद्युत ने यात्रियों की मूलभूत समस्याओं और उनकी शिकायतों के त्वरित निष्पादन पर जोर दिया.

बैठक में श्री महतो ने संसदीय क्षेत्र से संबंधित विभिन्न रेलवे संबंधी मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की. चर्चा में यात्री सुविधाओं, ट्रेन सेवाओं, बुनियादी ढांचे के विकास और चाकुलिया-घाटशिला स्टेशन के डेवलपमेंट से लेकर आसपास के क्षेत्रों के निवासियों की सुविधाओं को बढ़ाने पर बात की. इस दौरान शिकायतों के समाधान से जुड़े मामलों पर भी सांसद ने फोकस किया.

ADRM/KGP सुश्री मनीषा गोयल ने सांसद को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों पर तत्काल पहल की जायेगी. इसके लिए संबंधित विभागों को  उचित और त्वरित कार्रवाई करने के लिए दिशानिर्देश भी दिये जायेंगे.

मीडिया को जारी बयान में रेलवे की ओर से बताया कि सांसद का रेल प्रशासन के बीच चली वार्ता यात्रियों और स्थानीय समुदायों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए सेवाओं में सुधार और जन प्रतिनिधियों के साथ जुड़ने की भारतीय रेलवे की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...