Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

Jharkhand Rail Accident : साहिबगंज के रेलवे यार्ड में पत्थर लोड मालगाड़ी की दूसरी मालगाड़ी से टक्कर, 18 बोगियां पटरी से उतरीं

Shahebgunj.झारखंड के साहिबगंज जिले में बृहस्पतिवार को एक रेलवे यार्ड में पत्थर से लदी मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतर गए. रेलवे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

अधिकारी ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. यह घटना साहिबगंज जिले में पूर्वी रेलवे के अंतर्गत आने वाले बड़हरवा रेलवे यार्ड में घटी.

पूर्वी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) कौशिक मित्रा ने बताया, मालगाड़ी के कुछ डिब्बे पलट गए। घटना से कोई परिचालन प्रभावित नहीं हुआ. हम इस संबंध में अधिक जानकारी जुटा रहे हैं.

घटना झारखंड के साहेबगंज जिले के बरहरवा रेलवे क्षेत्र में घटी. जहां बरहरवा हिल अपर साइड में पत्थर चिप्स से लदी एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई. मालगाड़ी मालदा रेल मंडल के अधीन थी. हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. गाड़ी पहाड़ी ढलान पर खड़ी थी और ढलान के कारण सरकने लगी और दूसरी मालगाड़ी के रैक से टकराकर कई वैगन पलट गये.

बताया जा रहा है कि मालगाड़ी की कई बोगियां एक-दूसरे से टकरा गईं. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोगियां पटरी से उतरकर बस्ती की ओर गिर गईं. टक्कर और बोगियों के गिरने की आवाज सुनकर गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचे. ग्रामीणों ने बताया कि बोगियां एक के बाद एक टकरा रही थीं और पत्थर चारों ओर बिखर गए थे.

जान-माल का नुकसान नहीं

बताया जा रहा है कि मालदा रेल मंडल के कोई बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और राहत कार्य जारी है. इस हादसे में कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ. लेकिन रेलवे को बड़ा नुकसान होने की बात कही जा रही है.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...