Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

देश-दुनिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जान से मारने की धमकी, मुंबई की महिला हिरासत में

MUMBAI. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जान से मारने की धमकी देने वाली महिला को मुंबई पुलिस की टीम ने हिरासत में लिया है.आरोपित महिला से पूछताछ चल रही है. मुंबई पुलिस ने इस धमकी भरे कॉल की जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय को भी दी है.

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि मुंबई पुलिस सेंट्रल कंट्रोल रूम में एक महिला कॉलर ने फोन कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मारने की योजना बनाई गई है. इसके बाद महिला कॉलर ने फोन कट कर दिया था. इस कॉल की जांच की गई और इस सिलसिले में एक महिला शीतल चव्हाण को हिरासत में लिया गया है. पुलिस महिला से पूछताछ कर धमकी भरे कॉल की सच्चाई जानने का प्रयास कर रही है.

महाराष्ट्र में इस समय नई सरकार के गठन की हलचल तेज हो गई है. राज्य में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी सहित कई केंद्रीय नेता, कई राज्यों के मुख्यमंत्री का आगमन होने वाला है. इसी वजह से मुंबई पुलिस धमकी भरे फोन कॉल को लेकर एलर्ट हो गई.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...