Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

न्यूज हंट

KHARAGPUR : पुरुलिया-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के शौचालय में सांप, दहशत में आये यात्री, बुलाया गया सर्प मित्र

KHARAGPUR. 12828 पुरुलिया-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस में शुक्रवार को सांप देखे जाने के बाद यात्री घंटों दहशत में रहे. इसके लिए आनन-फानन में सर्प पकड़ने वाले को बुलाया गया लेकिन आधे घंटे की तलाश के बाद भी सांप नहीं मिला. इसके बाद ट्रेन को आगे की ओर रवाना कर दिया गया.

शुक्रवार को पुरुलिया-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के चंद्रकोना स्टेशन रोड से ट्रेन छूटने के बाद एक सफाई कर्मचारी बाथरूम साफ करने गया था. लेकिन बाथरूम में घुसते ही उसने कमोड की सीट के कवर पर सांप को लिपटा देखा. उसकी पूंछ दिख रही थी. उन्होंने सांप का वीडियो बनाया और सुपरवाइजर को भेजा. इसके बाद वीडियो मिदनापुर कंट्रोल रूम को भेजकर निर्देश मांगा गया. सूचना मिलते ही पहले बाथरूम का दरवाजा बंद कर दिया गया ताकि कोई भीतर नहीं आये. इसके बाद सांप मित्र को भेजने की बात कही गयी.

सफाई कर्मचारी ने वैसा ही किया. उसने दरवाजा बंद कर दिया. यात्री धैर्यपूर्वक सांप मित्र का इंतजार करने लगे. उसी समय ट्रेन मिदनापुर स्टेशन में प्रवेश कर गई. कंट्रोल रूम ने सांप मित्र सुरजीत मैती को सूचित कर उस ट्रेन में भेज दिया. वे मिदनापुर स्टेशन से ट्रेन में सवार हो गए. तलाश शुरू हुई. लेकिन 35 मिनट की तलाश के बाद भी सांप नहीं मिला. माना जा रहा है कि सांप उसी गैप से अंदर आया होगा, जिससे बाहर निकला था.

सांप प्रेमी सुरजीत ने कहा, डरने की कोई बात नहीं है. वीडियो में जो सांप उन्होंने देखा, वह जहरीला नहीं है, विषहीन है. खड़गपुर डिवीजन के सीनियर डीसीएम निशांत कुमार ने बताया, “सांप बाथरूम में घुस गया था. तत्काल कार्रवाई की गई. हालांकि, मेदिनीपुर स्टेशन पर आधे घंटे की खोजबीन के बाद भी सांप नहीं मिला.” उन्होंने यह भी बताया कि ट्रेन समय पर हावड़ा स्टेशन पहुंच गई. रेलवे कर्मियों ने अनुमान लगाया कि सांप शायद शौचालय के छेद से बाहर आया है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...