Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

मीडिया

BHILAI : रेलवे कर्मचारी 500 में देता था OYO ROOM, छापे में ऐसा क्या मिला कि दहशत में आ गये कॉलोनीवासी, जाने सच्चाई …

  • हिरासत में लिया गया फ्लैट मालिक कमल किशोर नायक रेलवे में ग्रेड-2 का कर्मचारी 

RAIPUR. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में चौहान ग्रीन वैली कॉलोनी के एक फ्लैट से पुलिस ने चौंकाने वाली सामग्री बरामद की है. इस मामले में फ्लैट के मालिक, रेलवे में ग्रेड-2 कर्मचारी कमल किशोर नायक को पुलिस ने हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने छापेमारी के दौरान फ्लैट से 100 से अधिक पुराने मोबाइल फोन, उनकी बैटरी, इस्तेमाल किए गए कंडोम, महिलाओं के बाल, ताले, ड्रिल मशीन, कंप्यूटर, सीडी, सिम कार्ड, और एक रजिस्टर बरामद किया, जिसमें 1950 से अब तक के रेल हादसों की न्यूज कटिंग्स चिपकाई गई थीं. इसके अलावा, बम बनाने की सामग्री भी मिली, जिससे कॉलोनी में दहशत फैल गई.

ऐसे हुआ खुलासा 

lalluram.com की रिपोर्ट के अनुसार रेलकर्मी कमल किशोर ने फ्लैट को OLX और एक फर्जी OYO वेबसाइट पर 500 रुपये प्रतिदिन के किराए पर देने का विज्ञापन दिया था. कॉलोनीवासियों को फ्लैट में अजनबी लोगों की लगातार आवाजाही पर शक हुआ. एक युवक और युवती ने ग्राहक बनकर फ्लैट का जायजा लिया, जहां उन्हें एक 16 वर्षीय किशोर मिला, जो जोमैटो में काम करता था. संदिग्ध गतिविधियां देखकर उन्होंने इसकी सूचना दी. इसके बाद कमल किशोर ने युवक-युवती को कमरे में बंद कर दिया.

शोर सुनकर कॉलोनीवासी जमा हुए और पुलिस को बुलाया. स्मृति नगर चौकी पुलिस ने तुरंत छापेमारी कर कमल और किशोर को हिरासत में लिया. पुलिस को फ्लैट से बरामद रजिस्टर में रेल हादसों की कटिंग्स के साथ कमल की हस्तलिखित टिप्पणियां मिलीं, जिसने मामले को और रहस्यमय बना दिया. बम बनाने की सामग्री की बरामदगी से स्थानीय लोग सहमे हुए हैं. पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि बरामद सामग्री की फॉरेंसिक जांच की जाएगी और फ्लैट में आने-जाने वालों की पहचान की जा रही है.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...