Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

टाटानगर स्टेशन पर सामूहिक भोज कर सिखों ने रखी जम्मूतवी एक्सप्रेस चलाने की मांग

जमशेदपुर. झारखंड से पंजाब होकर चलने वाली जम्मूतवी एवं जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को चलाने की मांग को लेकर सिख समाज के लोगों ने मंगलवार 15 फरवरी 2022 को टाटानगर स्टेशन पर धरना दिया. सिखों ने प्लेटफॉर्म पर सांकेतिक विरोध जताते हुए दोपहर का सामूहिक भोजन भी स्टेशन प्लेटफॉर्म पर किया.सिखों के विरोध को समर्थन देते हुए स्थानीय विधायक मंगल कालिंदी भी उनके धरना में शामिल हुए और भोजन किया.

रेलवे अधिकारियों ने सिखों का आश्वस्त किया कि जम्मूतवी एक्सप्रेस को टाटा से चलाने के लिए रेलवे बोर्ड से जल्द स्वीकृति मिलने की संभावना है. बताया कि जलियांवाला बाग एक्सप्रेस दो मार्च से टाटानगर से शुरू हो रही है जिसके लिए आरक्षण मिलने लगा है. डीआरएम को मांगों से संबंधित पत्र भेजे गये है जिसमें ट्रेनों के नहीं चलने पर रेलवे ट्रैक जाम करने की चेतावनी दी गयी है. आंदोलन का नेतृत्व झारखंड प्रदेश गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह कर रहे थे.

रेल प्रशासन के अनुसार रेलवे बोर्ड ने एक निर्णय के तहत देश भर में चलने वाली लिंक ट्रेनों को बंद कर दिया है. जम्मूतवी एक्सप्रेस भी टाटा से लिंक बनकर चलती थी जो मुरी में मूल ट्रेन से जुड़कर आगे जाती थी. इसी निर्णय के तहत टाटानगर से चलने वाली एलेप्पी एक्सप्रेस का परिचालन भी बंद है.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...