Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

आरपीएफ-जीआरपी

Dehri On Sone : आरपीएफ की टीम ने छह बच्चों को किया रेस्क्यू, कंस्ट्रक्शन कार्य के लिए ले जाये जा रहे थे जोधपुर

Human trafficking of minor children. आरपीएफ डेहरी ऑन सोन की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्यवाही में छह नाबालिग बच्चों को रेस्क्यू किया है जिन्हें ट्रेन से कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्य कराने के लिए जोधपुर ले जाया जा रहा था. यह कार्रवाई 03 जुलाई की को डेहरी ऑन सोन आरपीएफ और सीआईबी/गया की संयुक्त टीम ने की. आरपीएफ ने बच्चों को ले जा रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत थाना मोहम्मदगंज के माली का निवासी 48 वर्षीय राज कुमार शर्मा और रोहतास, थाना-नौहट्टा, खैरवा खुर्द का निवासी 27 वर्षीय सत्येंद्र कुमार शामिल है.

दोनों आरोपी छह से अधिक नाबालिग बच्चों की कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम कराने के लिए जोधपुर के मोकलसर में ले जा रहे थे. आरपीएफ ने सभी छह नाबालिग समेत दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद रेल पुलिस के हवाले कर दिया है. अभियान में आरपीएफ इंस्पेक्टर राम विलास राम के अलावा, एसआई मनोज कुमार, एएसआई सरोज कुमार, सीटी अभिमन्यू सिंह, सीटी एमके दुबे, सीटी दीपक कुमार और सीटी नवीन कुमार ने अहम भूमिका निभायी. आरपीएफ इसे बड़ी कामयाबी मान  रही है. आपीएफ की कार्रवाई में रेस्क्यू किये गये सभी बच्चे रोहतास जिला अंतर्गत नौहट्टा थाना क्षेत्र के खैरवा खुर्द के रहने वाले हैं.

गिरफ्तार आरोपी 

i) राज कुमार शर्मा, उम्र लगभग-48 वर्ष, पुत्र-लक्ष्मण शर्मा, निवासी-माली, थाना-मोहम्मदगंज, जिला-पलामू (झारखंड)
ii) सत्येन्द्र कुमार, उम्र लगभग 27 वर्ष, पुत्र-लखन मुसहर, निवासी-खैरवा खुर्द, थाना-नौहट्टा, जिला-रोहतास (बिहार)

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...