Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, October 31
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » ROURKELA : भ्रष्टाचार की गर्त में डूबा राउरकेला पार्सल कार्यालय, CPS में “हरिश्चन्द्र” की छवि देख रहा मुख्यालय
    रेलहंट स्पेशल

    ROURKELA : भ्रष्टाचार की गर्त में डूबा राउरकेला पार्सल कार्यालय, CPS में “हरिश्चन्द्र” की छवि देख रहा मुख्यालय

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskNovember 12, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    सीनियर डीसीएम, सीकेपी
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • संवेदनशील पदों पर रुटीन तबादलों का नियम नहीं मानता चक्रधरपुर मंडल वाणिज्य मुख्यालय
    • गांजा तस्करी पकड़े जाने के बाद भी नहीं रद्द हुई लीज, फिर शुरू हो गयी स्क्रैप की अवैध ढुलाई         

    ROURKELA. रेलवे में भ्रष्टाचार रोकने और रेलकर्मियों को इसके प्रति जागरूक करने को लेकर 27 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया गया. मकसद था रेलवे  कार्यालय में भ्रष्टाचार को रोकना और ऐसी गतिविधियों को हर स्तर पर हतोत्साहित करना, लेकिन इसकी बिड़ंबना को उजाकर करती तस्वीर राउरकेला पार्सल कार्यालय से आ रही है जहां बीते कुछ माह या वर्षों में लगातार भ्रष्टाचार से जुड़े मामले सामने आते रहे हैं.

    यह भी पढ़ें : रेलहंट की रिपोर्ट पर लगी मुहर… राउरकेला रेलवे पार्सल से लाखों का गांजा जब्त, निशाने पर CPS और IPF

    इस मामले में रोचक तथ्य यह है कि जिस मातहत अधिकारी के तहत चलने वाला कार्यालय भ्रष्टाचार के आागोश में डूबा है उसके मुखिया में चक्रधरपुर रेलमंडल का सीनियर डीसीएम कार्यालय ईमानदारी के प्रतीक माने जाने वाले “हरिशचंद्र” की छवि देखता रहा है. कार्यालय में भ्रष्टाचार के इतने मामले उजागर होने और कई कर्मचारियों की जांच एजेंसियों के गिरफ्त में आने के बाद भी कार्यालय प्रभारी जिन्हें रेलवे की शब्दावली में CPS चीफ पार्सल सुरपवाइजर कहा जाता है, को जस के तस बनाये रखा गया. यहां फिलहाल अशोक पांडेय सीपीएस हैं. यहां गौरतलब बात यह है कि अशोक पांडे रेलवे में आने के बाद से अधिकांश समय राउरकेला पार्सल में ही पदस्थापित रहे हैं.

    TATANAGAR : अमित पर बरसी आदित्य की कृपा, टाटा पार्सल के फिर बने “चौधरी”

    यह भी पढ़ें : ROURKELA : दशकों बाद भ्रष्टाचार के गढ़ में पहुृंची सीबीआई, रेलवे सिस्टम की खुली पोल, अधिकारी बेनकाब!

    दिलचस्प यह है कि पूरी अनियमितताओं और भ्रष्टाचार को लेकर लगातार सुर्खियों में बने रहने वाले राउरकेला पार्सल कार्यालय की गतिविधियों को लेकर मंडल मुख्यालय मौन है जिसकी कमान सीनियर डीसीएम आदित्य चौधरी के हाथों में हैं. 21 अगस्त 2025 को राउरकेला पार्सल कार्यालय में सीबीआई ने दबिश देकर रेलवे क्लर्क को 7,200 रुपये घूस लेने के आरोप में पकड़ा था. इसके दो माह बाद ही रेल पुलिस ने रेलवे पार्सल के माध्यम से लीज में भेजी जा रही गांजा की बड़ी खेप पकड़ी. लगभग 120 किलो गांजा जिसकी कीमत 35 लाख रुपये से अधिक थी पकड़ी गयी लेकिन दोनों गंभीर मामलों के बावजूद सीनियर डीसीएम कार्यालय ने रेलवे पार्सल से जुड़े लोगों की जिम्मेदारी तय नहीं की! आलम यह है कि सीनियर डीसीएम की घोषणा के बाद भी गांजा तस्करी में शामिल लीजधारी की लीज रद्द नहीं की गयी अलबत्ता सूचना है कि एक बार फिर से लीज में अवैध रूप से स्क्रैप और दूसरे सामानों की ढुलाई बिना जांच-पड़ताल और वजन के शुरू हो गयी है. यह हाल दूसरे स्टेशनों के पार्सल में भी धड़ल्ले से चल रहा है.

    यह भी पढ़ें : TATANAGAR : अमित पर बरसी आदित्य की कृपा, टाटा पार्सल के फिर बने “चौधरी”

    हालांकि रेलहंट रेलवे पार्सल से गांजा की तस्करी और अवैध रूप से स्क्रैप की ढुलाई को लेकर रेलवे उच्चाधिकारियों और आरपीएफ के जिम्मेदार लोगों को आगाह करता रहा है. यह बताया गया कि गांजा तस्करी का यह खेल राउरकेला और झारसुगुड़ा रेलवे स्टेशन से रेलवे पार्सल के लोगों की जानकारी में आरपीएफ की मिलीभगत से चल रहा है लेकिन कभी कोई कार्रवाई नहीं की गयी. इससे पहले 2024 की जनवरी-फरवरी में भी राउरकेला-बिलासपुर पैसेंजर से भेजी गयी गांजा की खेप जयपुर में पकड़ी गयी थी जिसमें यहां के कछ लोगों की गिरफ्तारी भी हुई थी. तब रेलवे पार्सल के अधीक्षक जयदेव मुखर्जी थे. इस मामले में भी पार्सल के लोगों की जिम्मेदारी तय नहीं की गयी थी. यही नहीं राउरकेला में 19 जून 2024 की सुबह 18005 संबलेश्वरी एक्सप्रेस के फ्रंट SLR में ज्वलनशील पदार्थ लाये जाने के दौरान आग लगने से बड़ा हादसा टल गया था. जुलाई में यहां पैकिंग टेंडर खत्म होने के बावजूद काम करने के दौरान गोदाम में आगलगी की घटना के बावजूद CPS पर कार्रवाई नहीं की गयी. 

    रेलवे पार्सल में चलती है मठाधीशी, विरोध करने वाले ही बना दिये जाते हैं ‘शिकार’  

    रेलवे पार्सल में पिछले 30 सालों के रिकार्ड से यह प्रतीत होता है कि सभी बड़े स्टेशन पर पार्सल में कुछ लोगों की मठाधीशी चली है. दिखावे के लिए उनका तबादला कुछ समय के लिए जरूर इधर-उधर किया गया लेकिन छह-आठ माह में वह पुराने स्थान पर पदस्थापित कर दिये गये. इसमें पूर्व सीपीएस जयदेव मुखर्जी, अशोक पांडे समेत कुछ ऐसे नाम है जिनका रिकार्ड खंगाल लिया जाये तो सीनियर डीसीएम कार्यालय ही सवालों के घेरे में आ जायेगा. दिलचस्प बात यह है कि CPS का सीधे अधिकारियों से तालमेल होता है, ऐसे में शिकायत करने वालों को या तो मुख्यालय स्तर पर एक्शन दिखाकर मौन करा दिया जाता है नहीं तो उसे साजिश रचकर ‘नाप’ दिया जाता है. राउरकेला पार्सल कार्यालय में सीबीआई की छापेमारी के बाद यह बात सार्वजनिक चर्चा में आयी थी कि ऐसी क्या वजह थी कि सीपीएस ने राजीव नंदन को अचानक रुटीन ड्यूटी से हटाकर दोपहर की ड्यूटी पर लगा दी! यह साजिश का हिस्सा तो नहीं!

    यह भी पढ़ें : टाटानगर में रेलवे विजिलेंस टीम ने दो दिनों तक बुकिंग-पार्सल को खंगाला, घर से बुलायी गयीं महिला कर्मचारी …

    27 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025 तक मनाये गये सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 का मकसद चाहे जो भी रहा हो, रेलवे  कार्यालयों में भ्रष्टाचार रोकने को लेकर चक्रधरपुर मंडल सीनियर डीसीएम कार्यालय की प्रतिबद्धता पर सवाल जरूर उठने लगे हैं. यह नजरिया संवेदनशील पदों से ट्रांसफर किये गये एक दर्जन कर्मचारियों को दो माह बाद ही वापस पुराने स्थान पर “पदस्थापित” करने, रेलवे पार्किंग की नियमावली में परिवर्तन कर ठेकेदार को “जुर्माना” का अधिकारी दिये जाने जैसे मामलों में सामने आया है, जिसने कॉमर्शियल मुख्यालय की भूमिका और कार्य प्रणाली को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है. कहां जा रहा है कि सीनियर डीसीएम के नेतृत्व में की जाने वाली मॉनिटरिंग की व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त होने का खामियाजा स्वच्छ छवि वाले रेलकर्मियों को उठाना पड़ रहा है जो कॉमर्शियल की गिरती छवि को ही रेखांकित करता है….. जारी …

    रेलहंट का प्रयास है कि सच रेल प्रशासन के सामने आये. ऐसे में किसी को अपना पक्ष रखना है तो whatsapp 9905460502 पर भेज सकते है, पूरे सम्मान के साथ उसका संज्ञान लिया जायेगा. 

    ckp division DRM CKP headquarters is seeing the image of 'Harishchandra' in CPS. INDIAN RAIL railway board RAILWAY COMMERCIAL RAILWAY NEWS RAILWAY PARCEL OFFICE RAILWAY SAFTY ROURKELA: Rourkela Parcel Office is mired in corruption SR DCM CKp इंडियन रेलवे न्यूज भारतीय रेल रेलवे की खबरें रेलवे न्‍यूज रेलवे विजिलेंस
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleसेंट्रल रेलवे के GM विजय कुमार का निधन, … अंतिम संस्कार से पहले ही प्रभारी जीएम ने बुला ली गयी मीटिंग…!
    Next Article MUMBAI : कल्याण रेलवे स्टेशन पर फर्जी RPF अधिकारी गिरफ्तार, ASI की वर्दी में घूम रहा था
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    बोर्ड/जोन

    चार्जिंग बंद करना समाधान नहीं: विशेषज्ञों की दो टूक- सिस्टम सुधारे रेलवे, यात्रियों को न हो परेशानी

    October 30, 2026
    देश-दुनिया

    स्पेन के टोलेडो प्रांत में दो हाई-स्पीड ट्रेनें टकराई, 46 से अधिक लोगों की मौत,

    October 28, 2026
    अभिमत

    क्या ‘रेल जन-संवाद’ से सुधरेंगे हालात, या औपचारिकता बनकर रह जाएगा रेलवे का विशेष अभियान!

    October 23, 2026
    Latest Posts

    रेलवे कर्मचारी और पेंशनर्स अब राजधानी-शताब्दी में एक श्रेणी से ऊपर कर सकेंगे यात्रा, देना होगा ‘डिफरेंस ऑफ फेयर’

    October 31, 2026

    देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर काे आज रवाना करेंगे पीएम मोदी, वाराणसी से दिल्ली तक महिला क्रू-सदस्यों के हाथों में होगी कमान

    October 31, 2026

    डेढ़ साल बाद भी ज्यादातर लोकोमोटिव्स में नहीं लग सका FSD और टूल बॉक्स, लोको पायलटों का संघर्ष जारी

    October 31, 2026

    ₹69,000 न्यूनतम वेतन, 8वें वेतन आयोग से बड़ी उम्मीद या सिर्फ कागजी छलावा! रेलकर्मी उठा रहे सवाल

    October 31, 2026

    रेलवे में नौकरी का अवसर: स्टेशन मास्टर के 1265 पदों पर भर्ती का शानदार मौका, ग्रेजुएट्स के लिए खुला आवेदन का रास्ता

    October 30, 2026

    रूपम पाण्डेय बने ‘ऑल इंडिया रेलवे वर्कर्स फेडरेशन’ के राष्ट्रीय महासचिव, भारतीय जनता मजदूर सेल ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

    October 30, 2026

    गपशप : चक्रधरपुर रेलमंडल का कामर्शियल विभाग… कुर्सी से फेविकोल का रिश्ता और ‘रवि’ बाबू!

    October 30, 2026

    चार्जिंग बंद करना समाधान नहीं: विशेषज्ञों की दो टूक- सिस्टम सुधारे रेलवे, यात्रियों को न हो परेशानी

    October 30, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का फैसला: ट्रेन से गिरने वाले यात्री के पास टिकट न मिलने पर भी परिजनों को मिलेगा मुआवजा, ट्रिब्यूनल का आदेश खारिज

    October 30, 2026

    स्पेन के टोलेडो प्रांत में दो हाई-स्पीड ट्रेनें टकराई, 46 से अधिक लोगों की मौत,

    October 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group