- जयपुर के मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में छात्रों के साथ बातचीत में रेलमंत्री ने कहा
- ‘RailOne’ ऐप का उपयोग करें लोग
New Delhi. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की है कि IRCTC की नई वेबसाइट 15 जुलाई 2026 तक लॉन्च कर दी जाएगी. दरअसल कुछ छात्रों ने रेल मंत्री से मुलाकात कर IRCTC की वेबसाइट से जुड़ी समस्याओं और टिकट बुकिंग के दौरान आने वाली दिक्कतों की शिकायत की थी.
इसके बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को घोषणा की कि 15 जुलाई तक आईआरसीटीसी की एक नई और बेहतर वेबसाइट लॉन्च की जाएगी. यह ऐलान उन्होंने जयपुर के मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में छात्रों के साथ बातचीत के दौरान किया, जब छात्रों ने टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म पर आ रही लगातार समस्याओं, विशेषकर ओटीपी और कैप्चा वेरिफिकेशन को लेकर शिकायत की.
मानविकी और सामाजिक विज्ञान विभाग की छात्रा लभिशा मीना ने बताया कि मैंने एक आम समस्या उठाई जिसका सामना IRCTC के माध्यम से टिकट बुक करने वाले कई नागरिक करते हैं. पोर्टल पर ओटीपी या कैप्चा प्राप्त करना बहुत मुश्किल है, और कई बार तो इस वजह से टिकट बुक ही नहीं हो पाते हैं.
एक अन्य छात्रा, नाज बानो ने ट्रेनों में सफर के दौरान महिलाओं को स्तनपान कराते समय होने वाली समस्याओं का मुद्दा उठाया. उन्होंने सुझाव दिया कि हर कोच में स्तनपान के लिए एक समर्पित स्थान बनाया जाना चाहिए. इस पर रेल मंत्री वैष्णव ने अपनी टीम को इस महत्वपूर्ण सुझाव को नोट करने और इस पर काम करने के निर्देश दिए.
- ECR जीएम की सार्थक पहल: रेलकर्मियों और आश्रितों से हर मंगलवार को करेंगे मुलाकात, समस्याओं का होगा समाधान - September 16, 2026
- Adra Division: सीबीआई के हत्थे चढ़ा घूसखोर Chief Health Inspector, मेडिकल लीव मंजूर करने के एवज में ली थी रिश्वत - September 15, 2026
- रेलवे अर्बन बैंक में रोजगार का बड़ा अवसर, शेयरधारकों और स्टाफ के आश्रितों के लिए ग्रुप ‘C’ के 35 पदों पर निकली भर्ती - September 15, 2026



















































































